SHARE MARKET: भारतीय शेयर बाजार में आज उतार-चढ़ाव देखने को मिला। स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में 2.4% की गिरावट देखने को मिली तथा जिओ फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर में 3.22 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। एंजेल वन के शेयर में लगभग 9% की जोरदार गिरावट देखने को मिली। वोल्टास के शेयर में 3.5% की तेजी देखने को मिली। लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 87710 प्रति 10 ग्राम रही तथा 22 कैरेट सोने की कीमत 80,450 रुपए प्रति 10 ग्राम रही। तथा चांदी की कीमत 8790 रुपए प्रति 100 ग्राम रही जो 1 दिन पहले इसका भाव 8800 प्रति 100 ग्राम था। आईए विस्तार से जानते हैं आज के मार्केट का हाल।
STOCK MARKET LIVE: भारतीय शेयर बाजार में लगातार गिरावट का दौरा जारी है। आज बाजार में भारी उतार चढ़ाव देखने को मिला। निफ़्टी 50, 5 अंक की गिरावट के साथ 22,119 अंक पर बंद हुआ तथा सेंसेक्स 112 अंकफिसल कर 73,085 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी बैंक 230 अंक फिसल कर 48,114 अंक पर बंद हुआ तथा निफ़्टी आईटी में लगभग 300 अंक की वृद्धि देखने को मिली जिससे इंडेक्स 37,615 अंक पर बंद हुआ।
स्मॉल कैप इंडेक्स लगभग 300 अंक की गिरावट के साथ 42,780 अंक पर बंद हुआ तथा मिड कैप इंडेक्स में लगभग 100 अंक की तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 38,690 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी ऑटो 40 अंक की तेजी के साथ 20,538 पर बंद हुआ। कैपिटल गुड्स में 1.5% की शानदार तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 842 अंक की तेजी के साथ 56,083 अंक पर बंद हुआ। कंज्यूमर ड्युरेबल्स मैं 1.25% की शानदार तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 650 अंक की तेजी के साथ 53622 अंक पर बंद हुआ। एफएमसीजी सेक्टर ,फार्मा इंडेक्स तथा मेटल सेक्टर में तेजी देखने को मिली।
लार्ज कैप में बढ़ाने वाले पांच प्रमुख शेयर
- RECL लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो लगभग 4.86% तेजी के साथ 17.5 बढ़कर 377 रुपए पर बंद हुआ।
- वरुण बेवरेजेस 4.8% तेजी के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो लगभग ₹21 बढ़कर 456 रुपए पर बंद हुआ।
- सिमेंस 4.6% तेजी के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो लगभग 213 रुपए बढ़कर 4,836 रुपए पर बंद हुआ।
- भारत इलेक्ट्रॉनिक्स 4.5% तेजी के साथ चौथे स्थान पर रहा जो ₹11 बढ़कर 257 रुपए पर बंद हुआ।
- टीवीएस मोटर कंपनी 4.4% तेजी के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो लगभग ₹100 बढ़कर 2,323 रुपए पर बंद हुआ।
- जिओ फाइनेंशियल सर्विसेज 3.2% गिरावट के साथ लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो लगभग सात रुपए फिसल कर₹201 पर बंद हुआ।
- यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया 2.7% गिरावट के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो ₹3 फिसल कर₹109 रुपए पर बंद हुआ।
- कोल इंडिया 2.44% गिरावट के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो₹9 फिसल कर 360 रुपए पर बंद हुआ।
- रिलायंस इंडस्ट्रीज़ 2.4% गिरावट के साथ चौथे स्थान पर रहा जो लगभग 29 रुपए फिसल का 1,171 रुपए पर बंद हुआ।
- बजाज ऑटो 2.38% गिरावट के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो लगभग 188 रुपए फिसल कर 7714 रुपए पर बंद हुआ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें