STOCK MARKET NEWS: भारतीय शेयर बाजार में आज मंगलवार के दिन चारों तरफ मंगल ही मंगल रहा। बाजार में खरीदारी देखने को मिली सेंसेक्स ,निफ़्टी तथा मिड कैप, स्माल कैप शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली। बीएसई के सभी सेक्टर इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। कल की 7% गिरावट के बाद ओला इलेक्ट्रिक के शेयर में आज 12% से अधिक की शानदार तेजी देखने को मिली। सोने व चांदी के भाव में लगातार तेजी देखने को मिल रही है हालांकि आज सोनी के भाव में मामूली गिरावट देखने को। आईए विस्तार से जानते हैं आज के मार्केट का हाल।
SHARE MARKET LIVE: भारतीय शेयर बाजार में आज चौतरफा तेजी देखने को मिली सभी सेक्टर इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए। निफ़्टी 1.45 प्रतिशत तेजी के साथ 325 अंक बढ़कर 22,834 अंक पर बंद हुआ तथा सेंसेक्स 1.5% तेजी के साथ 1,131 अंक बढ़कर 75,300 अंक पर बंद हुआ इसके साथ ही निफ़्टी बैंक मैं लगभग दो प्रतिशत की शानदार तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 960 अंक की तेजी के साथ 49315 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी आईटी में 1.33% की तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 480 अंक की तेजी के साथ 36,620 अंक पर बंद हुआ।
स्मॉल कैप इंडेक्स में सबसे अधिक 2.7% की जोरदार तेज़ी देखने को मिली जिससे इंडेक्स लगभग 1,200 अंक की तेजी के साथ 45,030 पर बंद हुआ। मिडकैप इंडेक्स भी दो प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 825 अंक बढ़कर 40,190 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी ऑटो 2.38 प्रतिशत की तेजी के साथ लगभग 5,00 अंक बढ़कर 21,235 अंक पर बंद हुआ। कैपिटल गुड्स 2.44 प्रतिशत तेजी के साथ 1,417 अंक बढ़कर 49,437 अंक पर बंद हुआ।
कंज्यूमर ड्युरेबल्स में 2.57% की शानदार तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 1,363 अंक की वृद्धि के साथ 54,436 अंक पर बंद हुआ। एफएमसीजी सेक्टर में 1.44% की तेजी देखने को मिलीं जिससे इंडेक्स 270 अंक की वृद्धि के साथ 19,050 अंक पर बंद हुआ। फार्मा सेक्टर में 1.87% की तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 742 अंक की वृद्धि के साथ 40,476 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी मेटल में 1.92% की तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 576 अंक की वृद्धि के साथ 30,590 पर बंद हुआ।
सोने व चांदी का आज का भाव।
सोने व चांदी के भाव में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। आज लखनऊ में 24 कैरेट सोने की कीमत 89,700 रुपए प्रति 10 ग्राम रही तथा 22 कैरेट सोने की कीमत 82,224 रुपए प्रति 10 ग्राम रही। तथा चांदी की कीमत 11,200 प्रति 100 ग्राम रही।
लार्ज कैप में बढ़ने वाले पांच प्रमुख शेयर
- जोमैटो लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो 7.5% तेजी के साथ 14.5 रुपए बढ़कर 218 रुपए पर बंद हुआ।
- वरुण बेवरेजेस लगभग 5% तेजी के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो ₹25 बढ़कर 532 रुपए पर बंद हुआ।
- यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया 4.6% तेजी के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो लगभग 5.16 रूपए बढ़कर 117.7 रुपए पर बंद हुआ।
- माइक्रोटेक डेवलपर्स 4.5% तेजी के साथ चौथे स्थान पर रहा जो लगभग 48 रुपए बढ़कर 1,112 रुपए पर बंद हुआ।
- भेल 4.3% तेजी के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो लगभग 8.5 बढ़कर 203 रुपए पर बंद हुआ।
- बजाज फिनसर्व लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो लगभग 1.44% गिरावट के साथ ₹27 फिसल कर 1844 पर बंद हुआ।
- भारती एयरटेल 0.72% गिरावट के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो लगभग 12 रुपए फिसल कर 1,627 पर बंद हुआ।
- पिडीलाइट इंडस्ट्रीज 0.72% गिरावट के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो लगभग ₹20 फिसल कर 2,729 रुपए पर बंद हुआ।
- टेक महिंद्रा 0.66% गिरावट के साथ चौथे स्थान पर रहा जो लगभग 9.5 रुपए फिसल कर 1,430 रुपए पर बंद हुआ।
- रिलायंस इंडस्ट्रीज 0% गिरावट के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो अपनी कल की क्लोजिंग पर ही बंद हुआ जो 1,238 रुपए था।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें