शुक्रवार, 28 फ़रवरी 2025

STOCK MARKET CRASH: बाजार में चौतरफा बिकवाली, सेंसेक्स 1400 अंक तथा निफ़्टी आईटी 1600 अंक फिसल कर हुए बंद

 STOCK MARKET LIVE: भारतीय शेयर बजार मैं आज चौतरफा बिकवाली देखने को मिली, बाजार करीब 9 महीने के निचले स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में 8 महीने की बड़ी इंट्रा-डे गिरावट देखने को मिली। मार्च सीरीज के पहले दिन बाजार में भारी गिरावट। बीएसई के सभी सेक्टर इंडेक्स में बिकवाली देखने को मिली। मिड कैप स्माल कैप इंडेक्स में जोरदार बिकवाली हावी रही ।


stocks market




भारतीय शेयर बाजार आज 28 फरवरी को खुलते ही धड़ाम से गिर गए। बंद होते समय निफ़्टी 50 1.86 प्रतिशत गिरावट के साथ 420 अंक फिसल कर 22,125 अंक पर बंद हुआ। तथा सेंसेक्स 1.9% की जोरदार गिरावट के साथ लगभग 1400 अंक की गिरावट के साथ 73,198 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी बैंक मैं हालांकि कुछ कम गिरावट देखने को मिली जो लगभग 400 अंक फिसल कर 48,344 अंक पर बंद हुआ।

अमेरिका में चिप निर्मात कंपनी एनवीडीया के तिमाही नतीजे अनुमान से कमजोरी आने के कारण भारतीय आईटी कंपनियों में जोरदार गिरावट देखने को मिली। आईटी सेक्टर में चार प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 1,628 अंकफिसल कर 37,318 अंक पर बंद हुआ। स्मॉल कैप इंडेक्स में जोरदार बिकवाली के चलते 2.33% की जोरदार गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 1028 अंकफिसल कर 43,082 अंक पर बंद हुआ। मिडकैप इंडेक्स 2.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 850 अंक फिसल कर 38600 अंक पर बंद हुआ।

निफ़्टी ऑटो में लगभग चार प्रतिशत की जोरदार गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 836 अंक फिसल कर 20,500 अंक पर बंद हुआ। कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्युरेबल्स, एफएमसीजी सेक्टर ,फार्मा इंडेक्स सभी में 2 से 2.5% तक की गिरावट देखने को मिली। 

भारतीय शेयर बाजार में आज शुक्रवार के दिन निवेशकों को लगभग 10 लाख करोड रुपए का अनुमानित नुकसान हुआ है।

शेयर मार्केट गिरने के चार मुख्य कारण 

  1. ग्लोबल ट्रेड बार की आंशका ।
  2. एशियाई शेयर बाजारों में कमजोरी ।
  3. AI सेक्टर की ग्रोथ पर संदेह बढ़ना।
  4. अमेरिकी इकोनॉमी में मंदी की आशंका।


तुहिन कांत पांडे होंगे सेबी के नए अध्यक्ष। माधबी पुरी बुच की जगह लेंगे तुहिन कांत पांडे। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने दी मंजूरी। आज खत्म हो रहा है माधवी पुरी बुच का कार्यकाल। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की सफल लिस्टिंग का श्रेय इनको ही जाता है। 3 साल के लिए होगा तो तुहिन कांत पांडे का कार्यकाल। उड़ीसा कैडर के 1987 बैच के आईएएस अधिकारी हैं तुहिन कांत पांडे, पंजाब यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में मास्टर्स किया तथा यूनिवर्सिटी आफ बर्मिंघम से MBA की डिग्री प्राप्त की, उड़ीसा सरकार में प्रधान सचिव के पद पर भी रह चुके हैं। 2019 से 2024 तक DIPAM के सचिव रहे तथा 2024 में फाइनेंस सेक्रेटरी का पदभार संभाला।

लार्ज कैप में बढ़ने वाले पांच प्रमुख शेयर 

  1. एचडीएफसी बैंक 1.86% तेजी के साथ पहले स्थान पर रहा जो लगभग ₹32 बढ़कर 1,732 रुपए पर बंद हुआ।
  2. श्रीराम फाइनेंस 1.73% तेजी के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो लगभग 10.5 बढ़कर 617 रुपए पर बंद हुआ। 
  3. कोल इंडिया 1.5% तेजी के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो लगभग 5.5 बढ़कर₹370 पर बंद हुआ। 
  4. जेएसडब्ल्यू एनर्जी 1.16% तेजी के साथ चौथे स्थान पर रहा जो लगभग 5.3 रुपए बढ़कर 464  रूपए पर बंद हुआं।
  5. ट्रेंट लगभग एक प्रतिशत तेजी के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो लगभग ₹46 बढ़कर 4,850 रूपए पर बंद हुआ।
लार्ज कैप में गिरने वाले पांच प्रमुख शेयर 
  1. आईआरएफसी लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो 6.6% गिरावट के साथ लगभग आठ रूपए फिसल कर 112 रुपए पर बंद हुआ। 
  2. जिओ फाइनेंशियल सर्विसेज 6.36% गिरावट के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो लगभग 14 रुपए फिसल कर 207.5 पर बंद हुआ। 
  3. टेक महिंद्रा 6.3 प्रतिशत गिरावट के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो लगभग ₹100 फिसल कर 1,487 रुपए पर बंद हुआ।
  4. विप्रो 5.7% गिरावट के साथ चौथे स्थान पर रहा जो लगभग ₹17 फिसल कर 277 रुपए बंद हुआ।
  5. इंडसइंड बैंक 5.4% गिरावट के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो लगभग 56.6 रुपए फसल कर 990 रुपए पर बंद हुआ।


Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Dabur India Q1 FY26 रिपोर्ट: रेवेन्यू में उबरती मंदी, लेकिन लाभ और ब्रांड स्ट्रेंथ ने बनाए बैलेंस|

   Dabur India Q1 FY26 रिपोर्ट: रेवेन्यू में उबरती मंदी, लेकिन लाभ और ब्रांड स्ट्रेंथ ने बनाए बैलेंस भारतीय अग्रणी FMCG कंपनी Dabur India L...