STOCK MARKET LIVE NEWS: मंथली एक्सपायरी से पहले बाजार में दबाव सेंसेक्स, निफ़्टी गिरावट पर हुए बंद। मिड कैप इंडेक्स में 1.5% की गिरावट। 7 दिन की तेजी के बाद 2 दिन से बाजार में दबाव देखने को मिल रहा है। दो दिन में निफ़्टी कल के अपने उच्चतम स्तर से लगभग 400 अंक के दबाव के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स में भी कल के अपने उच्चतम स्तर से लगभग 1400 अंक के दबाव के साथ बंद हुआ। सोना व चांदी एक सीमित दायरे कारोबार करते हुए नजर आ रहे हैं। फूड डिलीवरी कंपनी स्विग्गी तथा जोमैटो में गिरावट देखने को मिल रही है। डी मर्जर की खबर के बाद सिमेंस इंडिया के शेयर में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। आईए विस्तार से जानते हैं आज के मार्केट का हाल।
SHARE MARKET UPDATE: मंथली एक्सपायरी से पहले शेयर बाजार में दबाव देखने को मिल रहा है निफ़्टी 180 अंक की गिरावट के साथ 23,486 अंक पर बंद हुआ तथा सेंसेक्स 730 अंकक गिरावट के साथ 77,288 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी बैंक लगभग 400 अंक की गिरावट के साथ 51,209 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी आईटी में लगभग एक प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 370 अंकफिसल कर 37,336 अंक पर बंद हुआ।
स्मॉल कैप इंडेक्स लगभग 1.5% की जोरदार गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 685 अंक की गिरावट के साथ 46,385 अंक पर बंद हुआ। मिडकैप इंडेक्स में 280 अंक की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 48,624 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी ऑटो तथा कैपिटल गुड्स हल्की तेजी के साथ बंद हुए।
कंज्यूमर ड्युरेबल्स में 142 अंक की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 54,344 अंक पर बंद हुआ। एफएमसीजी सेक्टर में 94 अंक की गिरावट देखने को मिलीं जिससे इंडेक्स 19,209 अंक पर बंद हुआ। फार्मा सेक्टर में 572 अंक की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 41,422 अंक पर बंद हुआ। मेटल इंडेक्स में 144 अंक की गिरावट देखने को मिलीं जिससे इंडेक्स 30793 अंक पर बंद हुआ।
सोने व चांदी का आज का भाव
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 90,395 प्रति 10 ग्राम रही तथा 22 कैरेट सोने की कीमत 82,000 प्रति 10 ग्राम रही चांदी की कीमत की बात की जाए 10,200 रुपए प्रति 100 ग्राम रही। अलग-अलग शहरों मे सोने व चांदी की कीमतों में अंतर हो सकता है।
जोमैटो तथा स्विग्गी में गिरावट का कारण
फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो तथा स्विग्गी में कुछ दिनों से गिरावट देखने को मिल रही है इसका मुख्य कारण विभिन्न ब्रोकरेज फर्मो द्वारा लक्ष्य को घटना है। ब्रोकरेज फर्म BOFA ने जोमैटो पर न्यूट्रल कॉल दिया है। तथा इसका लक्ष्य₹250 प्रति शेयर निर्धारित किया है। किसके साथ ही स्विग्गी पर BOFA ने अंडर परफ़ॉर्मेंस की राय दी है तथा इसका लक्ष्य 325 रुपए प्रति शेयर निर्धारित किया है। ब्रोकरेज फर्म MACQUARIE ने स्विग्गी तथा जोमैटो पर सतर्क रहने की सलाह दी है। तथा इस सेगमेंट में कैशफ्लो में कमी भी आती हुई नजर आई है।
लार्ज कैप में बढ़ने वाले पांच प्रमुख शेयर
- सिमेंस इंडिया लार्ज कैप में बढ़ने वाले शहरों में पहले स्थान पर रहा जो 5.84% तेजी के साथ ₹300 बढ़कर 5418 रुपए पर बंद हुआ।
- हिंदुस्तान एयरोनॉटिकल लिमिटेड 2.9% तेजी के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो 115 रुपए बढ़कर 4128 पर बंद हुआ।
- इंडसइंड बैंक 2.86% तेजी के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो 18 रुपए बढ़कर 655 रुपए पर बंद हुआ।
- ट्रेंट 2.64% तेजी के साथ चौथे स्थान पर रहा जो 137 रुपए बढ़कर 53,21 रुपए पर बंद हुआ।
- संवर्धन मदरसन 2.64% तेजी के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो 3.5 बढ़कर 135 रुपए पर बंद हुआ।
- आरईसी एल 3.9% गिरावट के साथ पहले स्थान पर रहा जो ₹17 फिसल कर₹425 पर बंद हुआ।
- एनटीपीसी 3.35% गिरावट के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो 12.3 रुपए फसल कर 354 रुपए पर बंद हुआ।
- जोमैटो 3.1% गिरावट के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो 6.5 रुपए फिसल कर 203 रुपए पर बंद हुआ।
- टेक महिंद्रा 2.7% गिरावट के साथ चौथे स्थान पर रहा जो ₹40 फिसल कर 1416 रुपए पर बंद हुआ।
- यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया 2.5% गिरावट के साथ पांचवें स्थान पर रहा 3.15 रूपए फिसल कर ₹120 पर बंद हुआ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें