STOCK MARKET NEWS : 6 दिन की तेजी के बाद बाजार में मुनाफा वसूली मिडकैप ,स्मॉलकैप शेयरों में दबाव देखने को मिला। ऊपरी स्तरों से निफ़्टी में लगभग 200 अंक की गिरावट देखने को मिली। डॉलर के मुकाबले रुपए में आज लगभग 12 से 15 पैसे का दबाव देखने को मिला। सोने व चांदी की कीमतें एक सीमित दायरे में कारोबार करते हुए नजर आ रही है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने लॉन्च किया QIP,42.62₹प्रति शेयर होगी कीमत। पंजाब एंड सिंध बैंक भी जुटाएगा QIP के जरिए 2000 करोड रुपए,40.38₹ प्रति शेयर होगी कीमत। फाइनेंस सेक्रेट्री के पद पर होगी अजय सेठ की नियुक्ति। 1997 कर्नाटक कैडर के आईएएस अधिकारी हैं अजय सेठ। अभी आर्थिक मामलों के विभाग मैं है कार्यरत। आईए विस्तार से जानते हैं आज के मार्केट का हाल।
SHARE MARKET LIVE: 6 दिन की तेजी के बाद भारतीय शेयर बाजार में आज मुनाफा वसूली देखने को मिली। निफ़्टी ऊपरी इस तरह से लगभग 200 अंक फिसल कर केवल 10 अंक की वृद्धि के साथ 23,668 अंक पर बंद हुआ। मंथली एक्सपायरी दिन सेंसेक्स 32 अंकों की तेजी के साथ 78,017 अंकों पर बंद हुआ। निफ़्टी बैंक दिन के उच्चतम स्तर से लगभग 400 अंक फिसल कर 97 अंक की गिरावट के साथ 51,607 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी आईटी में आज शानदार तेजी देखने को मिली जो लगभग 1.3 प्रतिशत तेजी के साथ 490 अंक बढ़कर 37,706 अंक पर बंद हुआ।
स्मॉल कैप इंडेक्स में 1.6% की जोरदार गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 780 अंक फिसल कर 47,070 अंक पर बंद हुआ। मिडकैप इंडेक्स में 1.13% की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 480 अंक की गिरावट के साथ 41,904 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी ऑटो में लगभग एक प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 200 अंक की गिरावट के 21737 अंक पर बंद हुआ। कैपिटल गुड्स मैं एक प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 640 अंक फिसल कर 62,468 अंक पर बंद हुआ।
कंज्यूमर ड्युरेबल्स 1000 अंक की गिरावट के साथ 54,487 अंक पर बंद हुआ तथा फार्मा सेक्टर 318 अंक की गिरावट के साथ 41995 अंक पर बंद हुआ। मेटल सेक्टर में 415 अंक की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 30,938 अंक पर बंद हुआ।
सोने व चांदी का आज का भाव
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 90,200 रूपए प्रति 10 ग्राम रही। तथा 22 कैरेट सोने की कीमत 82,850 प्रति 10 ग्राम रही। तथा चांदी की कीमत ₹10,100 प्रति 100 ग्राम रही। अलग-अलग शहरों मे सोने व चांदी के भाव में अंतर हो सकता है।
लार्ज कैप में बढ़ने वाले पांच प्रमुख शेयर
- अल्ट्राटेक सीमेंट लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो 3.3 प्रतिशत तेजी के साथ ₹370 बढ़कर 11,420 रुपए पर बंद हुआ।
- बजाज फिनसर्व 2.7% तेजी के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो ₹50 बढ़कर 1,945 रूपए पर बंद हुआ।
- ट्रेंट 2.6% तेजी के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो 130 रुपए बढ़कर 5185 रूपए पर बंद हुआ।
- डी मार्ट 2.4% तेजी के साथ चौथे स्थान पर रहा जो लगभग 93 रुपए बढ़कर 3998 रुपए पर बंद हुआ।
- इंफोसिस 2.2 प्रतिशत तेजी के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो लगभग₹35 बढ़कर 1628 पर बंद हुआ।
- जोमैटो जो अब इंटरनल के नाम से जाना जाता है 5.8% गिरावट के साथ पहले स्थान पर रहा जो ₹13 फिसल कर 209 रुपए पर बंद हुआ।
- इंडसइंड बैंक 4.8% गिरावट के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो ₹32 रुपए फिसल कर 637 रुपए पर बंद हुआ।
- जेएसडब्ल्यू एनर्जी 3.5% गिरावट के साथ₹20 फिसल कर 555 रुपए पर बंद हुआ।
- यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया 3.2% गिरावट के साथ चौथे स्थान पर रहा। जो ₹4 फसल कर 123 रुपए पर बंद हुआ।
- केनरा बैंक 3.1% गिरावट के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो लगभग ₹3 फिसल कर ₹88 पर बंद हुआ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें