STOCK MARKET LIVE: भारतीय शेयर बाजार में आज निफ़्टी एक्सपायरी के दिन शानदार तेजी देखने को मिली। लगातार चौथे दिन बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। अदानी समूह की वायर और केबल इंडस्ट्रीज में एंट्री की खबर से वायर तथा केबल कंपनियां में गिरावट देखने को मिली। KEI, पॉलिकैब, हैवेल्स, फिनोलेक्स ,RR KABEL आदि कंपनियों में गिरावट देखने को मिली। सोने तथा चांदी के भाव में लगातार तेजी का दौर जारी है। आईए विस्तार से जानते हैं आज के मार्केट का हाल।
SHARE MARKET NEWS: भारतीय शेयर बाजार में आज निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन शानदार तेरी देखने को मिली। बाजार में चार दिन से लगातार तेजी बनी हुई है। निफ़्टी 1. 24% तेजी के साथ 283 अंक बढ़कर 23,190 अंक पर बंद हुआ। तथा सेंसेक्स 1. 2% की तेजी के साथ 900 अंक बढ़कर 76,348 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी बैंक 360 अंक की तेजी के साथ 50,062 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी आईटी 1.25% तेजी के साथ 450 अंक बढ़कर 36,676 अंक पर बंद हुआ।
स्मॉल कैप इंडेक्स 335 अंक की तेजी के साथ 46,344 अंक पर बंद हुआ तथा मिड कैप इंडेक्स 250 अंक की वृद्धि के साथ 41,360 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी ऑटो 1.4% तेजी के साथ 300 अंक पढ़कर 21,623 अंक पर बंद हुआ। कैपिटल गुड्स 520 अंक की तेजी के साथ 61,290 अंक पर बंद हुआ तथा कंज्यूमर ड्युरेबल्स में 580 अंक की वृद्धि देखने को मिलीं जिससे इंडेक्स 55,770 अंक पर बंद हुआ।
फार्मा सेक्टर 1.2% जी के साथ 490 अंक बढ़कर 41,470 अंक पर बंद हुआ तथा एफएमसीजी सेक्टर 1.12% तेजी के साथ 211 अंक बढ़कर 19,180 अंक पर बंद हुआ। मेटल सेक्टर में लगभग 1% की तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 295 अंक बढ़कर 31315 अंक पर बंद हुआ।
सोने व चांदी का आज का भाव
सोने व चांदी के भाव में लगातार तेजी का दौर देखने को मिल रहा है। लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 90,810 रुपए प्रति 10 ग्राम रही तथा 22 कैरेट सोने की कीमत 83,250 प्रति 10 ग्राम रही। चांदी की कीमत 10,280 रुपए प्रति 100 ग्राम रही। अलग-अलग शहरों मे सोने व चांदी के भाव में अंतर हो सकता है।
लार्ज कैप में बढ़ाने वाले पांच प्रमुख शेयर
- भारती एयरटेल लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो 4.16% तेजी के साथ ₹68 बढ़कर 1,705 रुपए पर बंद हुआ।
- टाइटन 3.8% तेजी के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो 116 रुपए बढ़कर 3,193 पर बंद हुआ।
- आइसीआइसीआइ प्रूडेंशियल 2.7% तेजी के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो ₹15 बढ़कर 578 रुपए पर बंद हुआ।
- ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज 2.6% तेजी के साथ 124 रुपए बढ़कर 4,831 रुपए पर बंद हुआ।
- बीपीसीएल 2.6% तेजी के साथ पांचवें स्थान पर रहा। जो 6.9 रुपए बढ़कर 272 रुपए पर बंद हुआ।
- हैवेल्स इंडिया लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो 3.6% गिरावट के साथ ₹56 फिसल कर 1,501 रुपए पर बंद हुआ।
- आईसीआईसीआई लोंम्बार्ड 1.8% गिरावट के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो लगभग ₹32 रुपए फिसल कर 1,724 पर बंद हुआ।
- जेएसडब्ल्यू एनर्जी 1.38% गिरावट के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो लगभग 7.5 रुपए फिसल कर 562 रुपए पर बंद हुआ।
- चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट 1.3% गिरावट के साथ चौथे स्थान पर रहा जो ₹20 फिसल कर 1,493 रुपए पर बंद हुआ।
- इंडसइंड बैंक 1.25% गिरावट के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो 8.6 रुपए फिसल कर 684 रुपए पर बंद हुआ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें