सोमवार, 17 मार्च 2025

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में तेजी सेंसेक्स तथा निफ्टी बढ़त के साथ हुए बंद।

 STOCK MARKET LIVE: भारतीय शेयर बाजार में आज कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में तेजी देखने को मिली, सेंसेक्स तथा निफ्टी बढ़त के साथ हुए बंद। सोने चांदी की कीमतों में लगातार तेजी का दौर जारी है। नकारात्मक खबरों के चलते ओला इलेक्ट्रिक के शेयर में 7% की गिरावट देखने को मिली। मोबिक्विक के शेयर में 8% से अधिक की जोरदार गिरावट देखने को मिली। आईए विस्तार से जानते हैं आज की मार्केट का हाल।



stock market




STOCK MARKET NEWS UPDATE: भारतीय शेयर बाजार में कारोबारी हफ्ते के पहले दिन तेजी देखने को मिली। निफ़्टी 110 अंक की तेजी के साथ 22,508 अंक पर बंद हुआ तथा सेंसेक्स 340 अंक की वृद्धि के साथ 74,170 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी बैंक लगभग 300 अंकों की तेजी के साथ 48,350 अंक पर बंद हुआ।

निफ़्टी आईटी तथा स्मॉल कैप इंडेक्स की फ्लैटक्लोजिंग रही । मिडकैप इंडेक्स 300 अंकों की तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 39,364 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी ऑटो 185 अंक की तेजी के साथ 20,741 अंक पर बंद हुआ। कैपिटल गुड्स 263 अंक की तेजी के साथ 58,020 अंक पर बंद हुआ। कंज्यूमर ड्युरेबल्स में 180 अंक की तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 53,072 अंक पर बंद हुआ। फार्मा सेक्टर में सबसे अधिक तेजी देखने को मिली जो 1.12% तेजी के साथ 438 अंक बढ़कर 39,734 अंक पर बंद हुआ तथा मेटल सेक्टर में 270 अंक की तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 30,015 पर बंद हुआ।

सोने व चांदी का भाव

सोने तथा चांदी के भाव में लगातार तेजी का दौर जारी है।लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का भाव 89,820 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा तथा 22 कैरेट सोने का भाव 8250 प्रति 10 ग्राम रहा। चांदी ₹100000 से ऊपर ट्रेड कर रही है। लखनऊ में चांदी की कीमत 10,290 रुपए प्रति 100 ग्राम रही।

लार्ज कैप में बढ़ने वाले पांच प्रमुख शेयर 

  1. वरुण बेवरेजेस लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो लगभग चार प्रतिशत वृद्धि के साथ लगभग ₹20 बढ़कर ₹507 पर बंद हुआ।
  2. डॉक्टर रेड्डी लैब्स 3.9% वृद्धि के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो 42 रुपए बढ़कर 1150 रुपए पर बंद हुआ।
  3. बजाज फिनसर्व 3.5% वृद्धि के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो लगभग एक ₹64 की वृद्धि के साथ 1,871 रुपए पर बंद हुआ।
  4. एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस 3.5% वृद्धि के साथ चौथे स्थान पर रहा जो 48 रुपए बढ़कर 1434 रुपए पर बंद हुआ।
  5. आईसीआईसीआई लोंबार्ड 2.8% वृद्धि के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो ₹46 बढ़कर 1725 रुपए पर बंद हुआ। 
लार्ज कैप में गिरने वाले पांच प्रमुख शेयर 
  1. एलटी माइंड ट्री लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो लगभग 2.4% गिरावट के साथ 107 रुपए फिसल कर ₹4,360 पर बंद हुआ।
  2. विप्रो 1.5% गिरावट के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो ₹4 फिसल कर ₹159 पर बंद हुआ।
  3. जिओ फाइनेंशियल सर्विस 1.4% गिरावट के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो ₹3 फिसल कर 219 रुपए पर बंद हुआ।
  4. आइओसीएल 1.25 प्रतिशत गिरावट के साथ चौथे स्थान पर रहा जो लगभग 1.5 रुपए फिसल कर 124 रुपए पर बंद हुआ। 
  5. डाबर इंडिया 1.25% गिरावट के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो लगभग ₹6 फिसल कर ₹495 पर बंद हुआ।



Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं|

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Budget 2026 LIVE: मोबाइल सस्ता, सिगरेट महंगी – पूरी लिस्ट यहां

Budget 2026 LIVE: मोबाइल सस्ता, सिगरेट महंगी – पूरी लिस्ट यहां Union Budget 2026: आम आदमी के लिए क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा? केंद्रीय बजट ...