शुक्रवार, 7 मार्च 2025

शेयर मार्केट कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन मिला-जुला रहा आज का सत्र।

 STOCK MARKET NEWS: भारतीय शेयर बाजार में आज कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन मिला-जुला रहा आज का सत्र। बाजार एक समिति दायरे में कारोबार करते हुए नजर आया। क्रूड ऑयल के भाव में नरमी के चलते रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में 3.3% की शानदार तेजी देखने को। इंडसइंड बैंक मे 3.6% की जोरदार गिरावट देखने को मिली जिससे शेयर ₹35 फिसल कर 936 पर बंद हुआ। खबरों को चलते जेनसोल इंजीनियरिंग के शेयर में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। 5 दिन में शेयर करीब 40% टूट कर₹320 पर आ गया है तथा यह अपने ऑल टाइम हाई से जो लगभग 1380 रुपए था से लगभग हजार रुपए से अधिक टूट चुका है। आईनॉक्स विंड के शेयर में आज लगभग 12% की तेजी देखने को मिली। आईए विस्तार से जानते हैं आज के मार्केट क हाल।


stock market live




SHARE MARKET LIVE: भारतीय शेयर बाजार में आज कारोबारी हफ्तेके आखिरी दिन बाजार एक सीमित दायरे कारोबार करता हुआ नजर आया। निफ़्टी सात अंक की तेजी के साथ 2,25 52 अंक पर बंद हुआ। तथा सेंसेक्स सात अंक की गिरावट के साथ 74,332 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी बैंक 130 अंक की गिरावट के साथ 48,500 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी आईटी 325 अंक की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 37,820 अंक पर बंद हुआ।

स्मॉल कैप इंडेक्स 340 अंक की तेजी के साथ 45,600 अंक पर बंद हुआ। मिडकैप इंडेक्स में 120 अंक की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 39,888 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी ऑटो 50 अंक की तेजी के साथ 21,000 से ऊपर बंद होने में कामयाब रहा। कैपिटल गुड्स में 276 अंककी तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 58,911 अंक पर बंद हुआ। कंज्यूमर ड्युरेबल्स में एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 600 अंक की गिरावट के साथ 53,975 अंक पर बंद हुआ। एफएमसीजी सेक्टर तथा फार्मा सेक्टर में हल्की गिरावट देखने को मिली। तथा मेटल सेक्टर में 100 अंककी तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 30,225 अंक पर बंद हुआ।

सोने चांदी का भाव 

लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का भाव 88655 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। जो कल के अपने भाव से ₹200 काम है तथा 22 कैरेट सोने की कीमत 80,050 प्रति 10 ग्राम रही जो कल के अपने भाव से ₹300 कम है। वहीं चांदी का भाव 8790 रुपए प्रति 100 ग्राम रहा जो कल के अपने भाव से 637 रुपए कम है।


लार्ज कैप में बढ़ने वाले पांच प्रमुख शेयर 

  1. बजाज होल्डिंग्स लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो 3.6% तेजी के साथ 413 रुपए बढ़कर 11,775 रुपए पर बंद हुआ।
  2. रिलायंस इंडस्ट्रीज 3.3 प्रतिशत तेजी के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो लगभग ₹40 बढ़कर 1250 रुपए पर बंद हुआ। 
  3. आईआरएफसी 2.35 प्रतिशत तेजी के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो 2.8 रूपए बढ़कर 123 रुपए पर बंद हुआ।
  4. अदानी एनर्जी सॉल्यूशन लगभग दो प्रतिशत तेजी के साथ चौथे स्थान पर रहा जो लगभग ₹15 बढ़कर 747 रुपए पर बंद हुआ।
  5. अदानी टोटल गैस लगभग दो प्रतिशत तेजी के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो₹11 बढ़कर 607 रुपए पर बंद हुआ।
लार्ज कैप में गिरने वाले पांच प्रमुख शेयर 
  1. जोमैटो 3.8% गिरावट के साथ पहले स्थान पर रहा जो 8.6 रुपए  गिरकर 216 रुपए पर बंद हुआ।
  2. इंडसइंड बैंक 3.6% गिरावट के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो लगभग ₹35 फिसल कर 936 रूपए पर बंद हुआ।
  3. एनटीपीसी 2.5% गिरावट के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो लगभग आठ रूपए फिसल कर 329 रुपए पर बंद हुआ। 
  4. माइक्रोटेक डेवलपर्स 2.2% गिरावट के साथ चौथे स्थान पर रहा जो₹25 फिसल कर 1,113 रुपए पर बंद हुआ।
  5. इंटरग्लोब एवियशन 2.2% गिरावट के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो 104 रुपए फसल कर 4657 रुपए पर बंद हुआ।




Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Dabur India Q1 FY26 रिपोर्ट: रेवेन्यू में उबरती मंदी, लेकिन लाभ और ब्रांड स्ट्रेंथ ने बनाए बैलेंस|

   Dabur India Q1 FY26 रिपोर्ट: रेवेन्यू में उबरती मंदी, लेकिन लाभ और ब्रांड स्ट्रेंथ ने बनाए बैलेंस भारतीय अग्रणी FMCG कंपनी Dabur India L...