SHARE MARKET LIVE: अप्रैल सीरीज के पहले दिन बाजार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स निफ्टी गिरावट के साथ बंद। थाईलैंड में आज जोरदार भूकंप के बाद शेयर बाजार को बंद कर दिया गया तथा ट्रेडिंग रोकी गई। सरकार ने इमरजेंसी का ऐलान कर दिया है रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.7 मापी गई है। ब्रोकरेज फर्म CLSA ने NHPC पर दी आउट परफॉर्मेंस की रेटिंग 117 रुपए प्रति शेयर लक्ष्य किया निर्धारित। तथा नोमुरा ने श्री सीमेंट पर दी खरीदारी की सलाह 34000 प्रति शेयर लक्ष्य किया निर्धारित। सोने व चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिल रही है।BSE के शहर में जोरदार तेजी। 31 मार्च सोमवार को शेयर बाजार में रहेगी छुट्टी। आईए विस्तार से जानते हैं। आज की मार्केट का हाल।
STOCK MARKET NEWS UPDATE: सीरीज के पहले भारतीय शेयर बाजार में हल्की गिरावट देखने को मिली। लगभग चार दिनों से बाजार एक सीमित दायरे में कारोबार करते हुए नजर आया है। 2 अप्रैल को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ का फाइनल आउटपुट आना है। शायद मार्केट उसी के इंतजार में एक सीमित दायरे करते हुए नजर आ रहा है। 2 अप्रैल के बाद ही एक दिशा ऊपर साइड या डाउन साइड में आगे बढ़ सकता है।
निफ़्टी 72 अंक की गिरावट के साथ 23,520 अंक पर बंद हुआ तथा सेंसेक्स 190 अंक की गिरावट के साथ 77,415 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी बैंक 11 अंक की गिरावट के साथ 51565 अंक पर फ्लैट क्लोजिंग हुई। निफ़्टी आईटी 1.76% की गिरावट के साथ 662 अंक फिसल कर 36,886 अंक पर बंद हुआ। स्मॉल कैप इंडेक्स 165 अंक की गिरावट के साथ 46,638 अंक पर बंद हुआ।
मिडकैप इंडेक्स में 285 अंक की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 41,531 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी आटों एक प्रतिशत की गिरावट के साथ 221 अंक फिसल कर 21,295 अंक पर बंद हुआ। कैपिटल गुड्स तथा फार्मा सेक्टर में क्रमशः 93 तथा 48 अंक की गिरावट देखने को मिली। कंज्यूमर ड्युरेबल्स में 340 अंक के गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 54381 अंक पर बंद हुआ। एफएमसीजी सेक्टर एकमात्र इंडेक्स जो आज बढ़त के साथ बंद हुआ। 130 अंककी तेजी के साथ 19,447 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी मेटल 135 अंक की गिरावट के साथ 30,825 पर बंद हुआ।
सोने व चांदी का आज का भाव
सोने व चांदी के भाव में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिल रही है। आज लखनऊ में 24 कैरेट सोने की कीमत 91,745 रुपए प्रति 10 ग्राम रही। तथा 22 कैरेट सोने की कीमत 83,550 प्रति 10 ग्राम रही । चांदी की कीमत 10,190 रुपए प्रति 100 ग्राम रही। अलग-अलग शहरों मे सोने व चांदी के भाव में अंतर हो सकता है।
लार्ज कैप में बढ़ने वाले पांच प्रमुख शेयर
- टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो 2.91 प्रतिशत तेजी के साथ ₹28 बढ़कर 1001.9 रुपए पर बंद हुआ।
- कोटक महिंद्रा बैंक दो प्रतिशत तेजी के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो 42 रुपए बढ़कर 2,171 रुपए पर बंद हुआ।
- ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लगभग दो प्रतिशत तेजी के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो 95 रुपए बढ़कर 4936 रुपए पर बंद हुआ।
- अपोलो हॉस्पिटल्स 1.91% तेजी के साथ चौथे स्थान पर रहा जो 124 रुपए बढ़कर 6,616 रुपए पर बंद हुआ।
- ओएनजीसी 1.74% तेजी के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो 4.2 रुपए बढ़कर 246 रुपए पर बंद हुआ।
- आइसीआइसीआइ प्रूडेंशियल लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो 4.5% गिरावट के साथ₹27 फिसल कर 564 रुपए पर बंद हुआ।
- माइक्रोटेक डेवलपर्स 3.7% गिरावट के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो लगभग 45 रुपए फिसल कर 1,195 पर बंद हुआ।
- विप्रो 3.66% गिरावट के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो लगभग ₹10 फसल कर 262 रुपए पर बंद हुआ।
- एलटी आई माइंड ट्री 3.5% गिरावट के साथ चौथे स्थान पर रहा जो 164 रुपए फिसल कर 4,491 पर बंद हुआ।
- इंडसइंड बैंक 3.5% गिरावट के साथ 23 रुपए फिसल कर ₹650 पर बंद हुआ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें