Share market news: भारतीय शेयर बाजार में आज बुधवार के दिन एक सीमित दायरे कारोबार होता हुआ नजर आया। सेंसेक्स तथा निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। निफ़्टी बैंक अपने कल के बंद के आसपास ही बंद हुआ। रियलिटी ,इंफ्रा, शेयरों में खरीदारी देखने मिलीं । आईटी एनर्जी मेटल इंडेक्स बढ़त पर हुए बंद। कल्याण ज्वैलर्स के शेयर में आज भी खरीदारी देखने को मिली। वोडाफोन आइडिया के शेयर में 6% की जोरदार तेजी। आईए विस्तार से जानते हैं आज के मार्केट का हाल।
Stock market news update: भारतीय शेयर बाजार में आज का सत्र मिला-जुला रहा। निफ़्टी 37 अंक की तेजी के साथ 23,213 पर बंद हुआ। सेंसेक्स 224 अंक की वृद्धि के साथ 76,724 पर बंद हुआ । निफ़्टी बैंक 22 अंक की वृद्धि के साथ 48,751 पर बंद हुआ।
निफ़्टी ऑटो 120 अंक की गिरावट के साथ 22,712 पर बंद हुआ। हेल्थ केयर इंडेक्स 1.2% की गिरावट के साथ 516 अंकफिसल कर 42,492 पर बंद हुआ।
एक्सिस बैंक के शेयर में 2.3% की गिरावट देखने को मिली जिससे शेयर लगभग ₹25 फिसल कर 1,026 रूपए पर बंद हुआ। कल्याण ज्वैलर्स के शेयर में गिरावट का दौर जारी आज स्टॉक में लगभग 7% की गिरावट देखने को मिली जिससे शेयर ₹41 फिसल कर 555 रुपए पर बंद हुआ। स्टॉक में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। वोडाफोन आइडिया के शेयर में दो दिन से जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। स्टॉक में आज 6% से अधिक की तेजी देखने को मिलीं जिससे स्टॉक 0.51 रूपए बढ़कर 8.76 रुपए पर बंद हुआ।
लार्ज कैप में बढ़ने वाले पांच प्रमुख शेयर
- जोमैटो लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो लगभग 4.5% वृद्धि के साथ ₹10 बढ़कर 244 रुपए पर बंद हुआ।
- ट्रेंड 3.7 प्रतिशत तेजी के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो 229 रुपए बढ़कर 6,390 रुपए पर बंद हुआ।
- एनटीपीसी 3.5% वृद्धि के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो ₹11 की वृद्धि के साथ 321 रूपए पर बंद हुआ।
- आईसीआईसीआई लोंम्बार्ड 3.46 प्रतिशत वृद्धि के साथ चौथे स्थान पर रहा जो ₹63 की वृद्धि के साथ 1894 पर बंद हुआ।
- पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन 2.9% वृद्धि के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो 8.4 रुपए बढ़कर 299 रुपए पर बंद हुआ।
- महिंद्रा ऐंड महिंद्रा लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो लगभग तीन प्रतिशत गिरावट के साथ ₹90 फिसल कर 2,960 रुपए पर बंद हुआ।
- बजाज फिनसर्व 2.5% गिरावट के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो 41 रुपए फिसल कर 1,671 रुपए पर बंद हुआ।
- एक्सिस बैंक 2.36% गिरावट के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो लगभग ₹25 फिसल कर 1,026 पर बंद हुआ।
- बजाज फाइनेंस 2.15% गिरावट के साथ चौथे स्थान पर रहा जो 158 रुपए फिसल कर 7,177 रूपए पर बंद हुआ।
- श्रीराम फाइनेंस दो प्रतिशत गिरावट के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो लगभग ₹11 गिरकर 533 रुपए पर बंद हुआ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें