STOCK MARKET LIVE : भारतीय शेयर मार्केट आज एक सीमित दायरे में कारोबार करते हुए नजर आया। शुरुआती गिरावट के बाद बाजार में निचले स्तर से शानदार रिकवरी देखने को मिली। कल की बड़ी गिरावट के बाद इंडसइंड बैंक में आज 4.4% की रिकवरी देखने को मिली। अच्छी खबर के बावजूद एयरटेल के शेयर में 1.2% की गिरावट देखने को मिली। इंफोसिस के शेयर में 4.25% की गिरावट देखने को मिली। लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का भाव 88530 प्रति 10 ग्राम रहा तथा 22 कैरेट सोने का भाव 81650 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा जहां चांदी का भाव 9900 रुपए प्रति 100 ग्राम रहा। सोने तथा चांदी के भाव में लगातार तेजी का दौर देखने को मिल रहा है।आईए विस्तार से जानते हैं आज के मार्केट का हाल।
SHARE MARKET NEWS: भारतीय शेयर बाजार आज एक सीमित दायरे में कारोबार करते हुए नजर आया। निफ़्टी 50 27 अंक की गिरावट के साथ 22470 अंक पर बंद हुआ तथा सेंसेक्स 72 अंक की गिरावट के साथ 74,029 अंक पर बंद हआ। निफ़्टी बैंक में 200 अंक की तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 48,056 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी आईटी में लगभग 3% की जोरदार गिरावट देखने को मिलीं जिससे इंडेक्स लगभग 1100 अंक की गिरावट के साथ 36310 अंक पर बंद हुआ।
स्मॉल कैप इंडेक्स 212 अंक की गिरावट के साथ 44,117 अंक पर बंद हुआ तथा मिड कप इंडेक्स मैं 225 अंक की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 39,365 अंक पर बंद हुआ । निफ़्टी ऑटो 100 अंक की तेजी के साथ 20,783 अंक पर बंद हुआ। कैपिटल गुड्स 176 अंक की गिरावट के साथ 57,800 पर बंद हुआ। तथा मेटल सेक्टर में 135 अंक की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 29,983 अंक पर बंद हुआ। कंज्यूमर ड्युरेबल्स, एफएमसीजी सेक्टर तथा फार्मा सेक्टर में हल्की तेजी देखने को मिली।
एलन मस्क की कंपनी स्टार लिंक भारत में एंट्री के लिए तैयारी कर रही है। स्टारलिंक ने भारतीय टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल तथा जिओ के साथ करार किया है। कंपनी भारत मैं ग्राउंड स्टेशन लगाने के लिए तैयार है। जिसके लिए सरकार जल्द ही लेटर आफ इंटेंट जारी कर सकती है। स्टार लिंक को सभी दस्तावेजों को पूरा करने लाइसेंस मिलेगा। तथा कंपनी को स्पेक्ट्रम पाने के लिए इंतजार करना होगा। फिलहाल स्पेक्ट्रम के लिए ट्राई ने अपनी सिफारिशें नहीं दी है। कंपनी ने सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सेवाओं के लिए भारती एयरटेल तथा जिओ के साथ करार किया है। जिसके तहत कम लागत में ज्यादा ग्राहकों तक पहुंच सकेगी सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सेवा।
लार्ज कैप में बढ़ने वाले पांच प्रमुख शेयर
- कल की बड़ी गिरावट के बाद इंडसइंड बैंक में आज तेजी देखने को मिली जिससे शेयर 4.4% की वृद्धि के साथ लार्ज कैप में बढ़ाने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो लगभग ₹29 बढ़कर 684 रुपए पर बंद हुआ।
- जिओ फाइनेंशियल सर्विसेज 3.66% तेजी के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो लगभग आठ रूपए बढ़कर 225 रुपए पर बंद हुआ।
- अदानी ग्रीन एनर्जी 3.5% तेजी के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो लगभग 30 रुपए बढ़कर 853 रुपए पर बंद हुआ।
- टाटा मोटर्स 3.12% तेजी के साथ चौथे स्थान पर रहा जो लगभग ₹20 की वृद्धि के साथ 668 रुपए पर बंद हुआ।
- अदानी एनर्जी सॉल्यूशन 2.7% तेजी के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो₹20 बढ़कर 781 रुपए पर बंद हुआ।
- माइक्रोटेक डेवलपर्स लार्ज कैप में गिरने वालें शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो लगभग 4.5% गिरावट के साथ ₹50 फिसल कर 1081 रूपए पर बंद हुआ।
- इंफोसिस 4.25% गिरावट के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो लगभग ₹70 फिसल कर 1,590 रुपए पर बंद हुआ।
- एलटीआई माइंड ट्री 3.6% गिरावट के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो 168 रुपए फिसल कर 4,485 रूपए पर बंद हुआ।
- विप्रो 3.3% गिरावट के साथ चौथे स्थान पर रहा जो लगभग ₹9 फिसल कर 268 रुपए पर बंद हुआ।
- इन्फो एज 2.8% गिरावट के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो लगभग ₹190 फिसल कर 6,507 रुपए पर बंद हुआ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें