SHARE MARKET LIVE: भारतीय शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन तेजी देखने को मिली। तीसरे दिन बाजार में लगे तेजी की हैट्रिक। सेंसेक्स निफ्टी लगता तीसरे दिन बढ़त पर हुए बंद। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में जोरदार तेजी। मिडकैप इंडेक्स में 9 महीने की सबसे बड़ी इंट्रा-डे तेजी आज देखने को मिली जो लगभग 2.3% तेजी के साथ बंद हुआ। मोबिक्विक के शेयर में 2 दिन लगातार से तेजी देखने को मिल रही है। कल 18 मार्च को शेयर में 20% का अपर सर्किट देखने को मिला तथा आज शेयर में लगभग 12% की तेजी देखी गई 2 दिन में शेयर लगभग 32% तक चल चुका है। सरकार ने ऐसी कंपनियों को दी बड़ी राहत। AC और फ्रिज कंपोनेंट्स को BIS सर्टिफिकेशन की नहीं होगी जरूरत। इस खबर के चलते AC व फ्रिज बनाने वाली कंपनियों में तेजी देखने को मिली। सोने तथा चांदी के भाव में लगातार तेजी का दौर जारी है। आईए विस्तार से जानते हैं आज के मार्केट का हाल।
STOCK MARKET LIVE UPDATE: भारतीय शेयर बाजार में 3 दिन से लगातार तेजी बनी हुई है। निफ़्टी आईटी तथा एफएमसीजीसेक्टर को छोड़कर बाकी सभी इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए। सबसे अधिक तेजी मिड कैप तथा स्मॉल कैप इंडेक्स में देखने को मिला।
निफ़्टी 73 अंक की तेजी के साथ 22,907 अंक पर बंद हुआ तथा सेंसेक्स लगभग 150 अंक की तेजी के साथ 75,450 अंक पर बंद हुआ निफ्टी बैंक 388 अंक की तेजी के साथ 49,702 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी आईटी एक प्रतिशत गिरावट के साथ 395 अंकफिसल कर 36,223 अंक पर बंद हुआ।
स्मॉल कैप इंडेक्स में 2.17% जोरदार तेज़ी के साथ लगभग 980 अंक बढ़कर 46,009 अंक पर बंद हुआ। तथा मिडकैप इंडेक्स 2.3% तेजी के साथ 917 अंक बढ़कर 41,107 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी ऑटो 85 अंक की मामूली तेजी के साथ 21,320 अंक पर बंद हुआ। कैपिटल गुड्स 2.25 प्रतिशत तेजी के साथ 1,330 अंक बढ़कर 60,768 अंक पर बंद हुआ। कंज्यूमर ड्यूरेबल ,फार्मा सेक्टर तथा मेटल इंडेक्स में 1 से 1.4 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिली ।
सोने व चांदी का आज का भाव
सोने तथा चांदी के भाव में लगातार तेजी देखने को मिल रही है लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 90,059 रुपए प्रति 10 ग्राम रही तथा 22 कैरेट सोने की कीमत 83,050 प्रति 10 ग्राम रही। चांदी की कीमत 10,280 रुपए प्रति 100 ग्राम रही। सोने तथा चांदी के भाव में अलग-अलग शहरों मे अंतर हो सकता है
लार्ज कैप में बढ़ने वाले पांच प्रमुख शेयर
- माइक्रोटेक डेवलपर्स लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो लगभग 5.9 प्रतिशत तेजी के साथ ₹65 बढ़कर 1,777 रुपए पर बंद हुआ।
- आईआरएफसी 5.2% तेजी के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो 6.3 रुपए बढ़कर 128 रुपए पर बंद हुआ।
- हिंदुस्तान एयरोनॉटिकल लिमिटेड 4.5% तेजी के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो लगभग ₹160 बढ़कर₹3740 पर बंद हुआ।
- जेएसडब्ल्यू एनर्जी 4% तेजी के साथ चौथे स्थान पर रहा जो ₹22 बढ़कर₹570 पर बंद हुआ।
- श्रीराम फाइनेंस लगभग चार प्रतिशत तेजी के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो ₹25 बढ़कर 668 रुपए पर बंद हुआ।
- टेक महिंद्रा लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो 2.4% गिरावट के साथ लगभग ₹35 फिसल कर 1,396 रूपए पर बंद हुआ।
- एलटीआई माइंड ट्री 1.8% गिरावट के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो ₹80 फिसल कर₹4365 रुपए पर बंद हुआ।
- टीसीएस 1.56% गिरावट के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो ₹55 फिसल कर 3,497 रुपए पर बंद हुआ।
- आईटीसी 1.48% गिरावट के साथ चौथे स्थान पर रहा जो लगभग ₹6% कर₹403 पर बंद हुआ।
- यूनाइटेड स्पिरिट्स 1.4 7% गिरावट के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो ₹20 पसंद कर 1,347 रुपए पर बंद हुआ।
Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं|
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें