STOCK MARKET LIVE: भारतीय शेयर बाजार में आज 11 फरवरी के दिन जोरदार गिरावट देखने को मिली। सभी इंडेक्स जोरदार गिरावट के साथ बंद हुए। सबसे अधिक रियल्टी इंडेक्स में तीन प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली। वरुण बेवरेजेस के शेयर में 5% से अधिक की गिरावट देखने को मिली। डॉलर के मुकाबले रुपए में आज सुधार देखने को मिला। सोने की कीमतों में तेजी बरकरार। लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 88195 प्रति 10 ग्राम रही। आईए विस्तार से जानते हैं आज के मार्केट का हाल।
Share market news: भारतीय शेयर बाजार में आज 11 फरवरी के दिन भयंकर गिरावट देखने को मिली। सभी इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। निफ़्टी 1.3 2% की गिरावट के साथ 310 अंक फिसल कर 23,071 पर बंद हुआ। सेंसेक्स 1.3 2% गिरावट के साथ 1000 अंक से अधिक की गिरावट के साथ 76,293 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी बैंक में 1.16% की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 577 अंक फिसल कर 49,400 पर बंद हुआ।
निफ़्टी आईटी में लगभग 1.5% की गिरावट देखने को मिलीं जिससे इंडेक्स 628 अंक फिसल कर 41968 अंक पर बंद हुआ। स्मॉल कैप इंडेक्स में 3.4% की जोरदार गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 16,665 अंक फिसल कर 47,370 पर बंद हुआ। मिडकैप इंडेक्स में 2.9% की गिरावट देखने को मिलीं जिससे इंडेक्स में 1,216 अंक की गिरावट के साथ 40,946 पर बंद हुआ
निफ़्टी ऑटो में 2.33 प्रतिशत की जोरदार गिरावट देखने क मिलीं जिससे इंडेक्स 538 अंक फिसल कर 22,573 अंक पर बंद हुआ। कैपिटल गुड्स में 2.6% की गिरावट रही जिससे इंडेक्स 1,565 अंकफिसल कर 58,827 अंक पर बंद हुआ । कंज्यूमर ड्युरेबल्स में दो प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 1,170 अंक फिसल कर 56,340 अंक पर बंद हुआ। एफएमसीजी सेक्टर में 2% सेअधिक की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 421 अंक फिसल कर 19,507 पर बंद हुआ। फार्मा सेक्टर में 2.8% की गिरावट देखने को मिलीं जिससे इंडेक्स में 1,172 अंकफिसल कर 41,000 पर बंद हुआ। मेटल सेक्टर में 2.23% की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 627 अंक फिसल कर 27,526 पर बंद हुआ।
लार्ज कैप में गिरने वाले पांच प्रमुख शेयर
- आयशर मोटर्स लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो लगभग 6.8 प्रतिशत गिरावट के साथ 363 रुपए फिसल कर 4,972 रुपए पर बंद हुआ।
- अपोलो हॉस्पिटल्स 6.6% गिरावट के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो 443 रुपए फिसल कर 6,317 रुपए पर बंद हुआ।
- पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन 5.3% गिरावट के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो₹21 फिसल कर 375 रूपए पर बंद हुआ।
- जोमैटो 5.2% गिरावट के साथ चौथे स्थान पर रहा जो लगभग ₹12 फिसल कर 215 रुपए पर बंद हुआ।
- वरुण बेवरेजेस 5.12% गिरावट के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो 28 रुपए फिसल कर 520 रुपए पर बंद हुआ।
- अदानी पावर लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो लगभग 1.4% तेजी के साथ 6.75 बढ़कर 498 पर बंद हुआ।
- अदानी एंटरप्राइजेज 1.35% तेजी के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो लगभग₹40 की वृद्धि के साथ 2,321 रुपए पर बंद हुआ।
- ग्रासिम इंडस्ट्रीज 0.74% तेजी के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो लगभग 18 रुपए की वृद्धि के साथ 2,491 रुपए पर बंद हुआ।
- ट्रेंट 0.6% तेजी के साथ चौथे स्थान पर रहा जो लगभग 31 रुपए की वृद्धि के साथ 5228 रुपए पर बंद हुआ।
- भारती एयरटेल 0.22% तेजी के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो लगभग 3.7 रुपए बढ़कर 1696 रुपए पर बंद हुआ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें