सोमवार, 24 फ़रवरी 2025

बाजार लगातार पांचवें दिन गिरावट पर हुआ बंद एक्सपर्ट की मांने तो अभी और गिर सकता है बाजार

 STOCK MARKET NEWS: भारतीय शेयर बाजार में आज लगातार पांचवें दिन गिरावट देखने को मिली। एक्सपर्ट की माने तो अभी और गिरावट देखने को मिल सकती है। सेंसेक्स तथा निफ़्टी में एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली। एनटीपीसी ग्रीन के शेयर में आज लॉक इन पीरियड खत्म होने के कारण 6.7% का दबाव देखने मिला स्टॉक पहली बार₹100 से नीचे बंद हुआ। निफ़्टीऑटो तथा एफएमसीजी सेक्टर को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर लाल निशान में बंद हुए। लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 89,090 प्रति 10 ग्राम रही। तथा 22 कैरेट सोने की कीमत 81,550 रुपए प्रति 10 ग्राम रही। आईए विस्तार से जानते हैं आज के मार्केट का हाल ।


stock market



SHARE MARKET LIVE: भारतीय शेयर बाजार आज सोमवार को लगातार पांचवें दिन गिरावट देखने को मिलीं। एक्सपर्टकी माने तो यह गिरावट अभी आगे भी जारी रहा सकती है। जो 22,000 या 21800 तक गहरा सकती है।

निफ़्टी एक प्रतिशत गिरावट के साथ 242 अंक फिसल कर 22,553 अंक पर बंद हुआ तथा सेंसेक्स 1.14% गिरावट के साथ 856 अंक फिसल कर 74,454 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी बैंक 330 अंक फिसल कर 48,650 पर बंद हुआ। निफ़्टी आईटी में 2.7% की जोरदार गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स लगभग 1,100 अंक फिसल कर 39,446 पर बंद हुआ।

स्मॉल कैप इंडेक्स 1.3% गिरावट के साथ 600 अंकफिसल कर 45254 अंक पर बंद हुआ। मिडकैप इंडेक्स में 316 अंक की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 40,057 अंक पर बंद हुआ। कैपिटल गुड्स में एक प्रतिशत से अधिक गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 640 अंक फिसल कर 57,758 अंक पर बंद हुआ। मेटल इंडेक्स में 2.16% की जोरदार गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 630 अंक फिसल कर 28,567 अंक पर बंद हुआ।

लार्ज कैप में बढ़ने वाले पांच प्रमुख शेयर 

  1. वरुण बेवरेजेस लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो 4.7 प्रतिशत वृद्धि के साथ ₹22 बढ़कर₹500 पर बंद हुआ। 
  2. यूनाइटेड स्पिरिट्स 2.8 प्रतिशत वृद्धि के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो₹36 बढ़कर 1,342 रुपए पर बंद हुआ।
  3. ABB INDIA 1.86% वृद्धि के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो लगभग₹100 बढ़कर 5,390 रुपए पर बंद हुआ।
  4. टीवीएस मोटर कंपनी 1.6% वृद्धि के साथ चौथे स्थान पर रहा जो लगभग ₹37 बढ़कर 2362 रुपए पर बंद हुआ। 
  5. महिंद्रा ऐंड महिंद्रा 1.5% वृद्धि के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो लगभग ₹40 बढ़कर ₹2,709 पर बंद हुआ।
लार्ज कैप में गिरने वाले पांच प्रमुख शेयर
  1. इन्फो एज इंडिया 5.11% गिरावट के साथ पहले स्थान पर रहा जो 385 रुपए फिसल कर 7,151 रुपए पर बंद हुआ।
  2. एलटी माइंड ट्री 4.75% गिरावट के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो₹250 फिसल कर 5,047 पर बंद हुआ।
  3. विप्रो 3.7% गिरावट के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो₹11 फिसल कर 295 रुपए पर बंद हुआ। 
  4. वेदांत 3.5% गिरावट के साथ चौथे स्थान पर रहा जो लगभग ₹15 फिसल कर₹422 पर बंद हुआ।
  5. जेएसडब्ल्यू एनर्जी 3.5% गिरावट के साथ पांचवें स्थान पर रहा। जो लगभग 17 रुपए फिसल कर₹480 पर बंद हुआ।




Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Dabur India Q1 FY26 रिपोर्ट: रेवेन्यू में उबरती मंदी, लेकिन लाभ और ब्रांड स्ट्रेंथ ने बनाए बैलेंस|

   Dabur India Q1 FY26 रिपोर्ट: रेवेन्यू में उबरती मंदी, लेकिन लाभ और ब्रांड स्ट्रेंथ ने बनाए बैलेंस भारतीय अग्रणी FMCG कंपनी Dabur India L...