गुरुवार, 27 फ़रवरी 2025

28 साल के बाद लगातार पांचवें महीने में गिरावट के साथ निफ़्टी हुआ बंद। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में जोरदार गिरावट।

 SHARE MARKET UPDATE: भारतीय शेयर मार्केट में गिरावट का दौर जारी। 1996 के बाद पहली बार लगातार पांचवीं बार निफ़्टी ने दिया नेगेटिव रिटर्न। अक्टूबर से फरवरी तक हर महीने दिया नेगेटिव रिटर्न। अल्ट्राटेक के केबल एंड वायर इंडस्ट्रीज में उतरने की खबर को लेकर सभी बायर और केबल कंपनियां में जोरदार गिरावट देखने को मिली। जिससे कुल मिलाकर सभी कंपनियो 30 हजार करोड रुपए का मार्केट कैप उड़ गया। पॉलीकैव, के ई आई इंडस्ट्रीज, आरआर काबेल में लगा 20% का लोअर सर्किट। लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 88,515 प्रति 10 ग्राम  रही तथा 22 कैरेट सोने की कीमत 81,100 प्रति 10 ग्राम रही । आईए विस्तार से जानते हैं आज के मार्केट का हाल।

stock market




STOCK MARKET LIVE: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का   दौरा जारी है। निफ्टी ने 28 साल के बाद लगातार पांचवे महीने में नेगेटिव रिटर्न दिया। अक्टूबर से फरवरी के बीच लगभग 14 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। आज गुरुवार के दिन शेयर बाजार में निफ़्टी तथा सेंसेक्स की फ्लैट क्लोजिंग देखने को मिली जिससे निफ़्टी 22,545 अंक पर तथा सेंसेक्स 74,612अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी बैंक में 135 अंक की मामूली तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 48,743 पर बंद हुआ।

निफ़्टी आईटी में 185 अंक की गिरावट देखने को मिलीं जिससे इंडेक्स 38946 अंक पर बंद हुआ। स्मॉल कैप इंडेक्स मे 2% से अधिक की जोरदार गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 940 अंक फिसल कर 44,111 पर बंद हुआ। मिडकैप इंडेक्स में लगभग एक प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 385 अंक फिसल कर 39,445 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी ऑटो 1.5% गिरावट के साथ 330 अंक फिसल कर 21,335 अंक पर बंद हुआ।

कैपिटल गुड्स में 1.6% की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 900 अंक से अधिक की गिरावट के साथ 56,500 के आसपास बंद हुआ। एफएमसीजी तथा फार्मा सेक्टर में भी गिरावट देखने को मिली। मेटल इंडेक्स में लगभग 200 अंक की तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 28,282 अंक पर बंद हुआ।


लार्ज कैप में बढ़ने वाले पांच प्रमुख शेयर 

  1. श्रीराम फाइनेंस लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो लगभग 5.7 प्रतिशत तेजी के साथ ₹32 बढ़कर₹606 पर बंद हुआ।
  2. चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट 5% से अधिक की तेजी के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो लगभग ₹70 बढ़कर 1,438 रुपए पर बंद हुआ।
  3. बजाज होल्डिंग्स 3.6 से प्रतिशत तेजी के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो लगभग 426 बढ़कर 12,068 रुपए पर बंद हुआ।
  4. बजाज फिनसर्व 2.7% तेजी के साथ  चौथे स्थान पर रहा जो लगभग ₹50 बढ़कर₹1,925 पर बंद हुआ।
  5. बजाज फाइनेंस 2.55% तेजी के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो लगभग 216 रुपए बढ़कर 8,705 रुपए पर बंद हुआ।
लार्ज कैप में गिरने वाले पांच प्रमुख शेयर 
  1. हैवेल्स इंडिया 6.24% गिरावट के साथ पहले स्थान पर रहा जो लगभग 97 रुपए फिसल कर₹1,450 रुपए पर बंद हुआ।
  2. वरुण बेवरेजेस लगभग 6% गिरावट के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो लगभग₹28 फिसल कर 448 पर बंद हुआ। 
  3. अल्ट्राटेक सीमेंट 4.7% गिरावट के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो 516 रुपए फसल कर 10,447  रूपए पर बंद हुआ।
  4. भेल 3.7% गिरावट के साथ चौथे स्थान पर रहा जो लगभग सात रुपए फसल कर 187 रुपए पर बंद हुआ।
  5. अदानी ग्रीन एनर्जी 3.44% गिरावट के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो लगभग 28 रुपए फसल कर 811 रुपए पर बंद हुआ।
केबल और बायर सेगमेंट में गिरने वाले मुख्य शेयर

के ई आई इंडस्टरीज 21% गिरावट के साथ लगभग ₹800 फिसल कर₹2999 पर बंद हुआ तथा पॉलिकैव 19% गिरावट के साथ₹1086 फिसल कर 4680 रुपए पर बंद हुआ। RR Kabel लगभग 20% गिरावट  के साथ ₹220 फिसल कर 890 रुपए पर बंद हुआ। सुजलॉन एनर्जी के शेयर में 4.5% की गिरावट देखने को मिली जिससे शेयर 2.5 फिसल कर 52.13 पर बंद हुआ। ओला इलेक्ट्रिक के शेयर में 4% से  अधिक की गिरावट देखने को मिली जिससे शेयर 2.5 फिसल का लगभग 57 रुपए पर बंद हुआ।





Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Dabur India Q1 FY26 रिपोर्ट: रेवेन्यू में उबरती मंदी, लेकिन लाभ और ब्रांड स्ट्रेंथ ने बनाए बैलेंस|

   Dabur India Q1 FY26 रिपोर्ट: रेवेन्यू में उबरती मंदी, लेकिन लाभ और ब्रांड स्ट्रेंथ ने बनाए बैलेंस भारतीय अग्रणी FMCG कंपनी Dabur India L...