सोमवार, 17 फ़रवरी 2025

शुरुआती गिरावट के बाद बाजार में शानदार रिकवरी निचले स्तर से सुधर कर बंद हुआ बाजार

 STOCK MARKET LIVE: शुरुआती गिरावट के बाद बाजार में शानदार रिकवरी देखने को मिली। 8 दिन की गिरावट के बाद सेंसेक्स, निफ़्टी बढ़त  पर हुए बंद। मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स में शानदार रिकवरी। जेन टेक्नोलॉजी के शेयर में दिखी 1.36% से अधिक की गिरावट । Godfry के शेयर में मैं दिखाई 17% से अधिक की तेजी स्टॉक 1,038 बढ़कर 7,038 रुपए पर हुआ बंद। अजेक्स इंजीनियरिंग का आईपीओ 8. 43 प्रतिशत गिरावट के साथ हुआ लिस्ट। इश्यू प्राइस 629 रुपए प्रति शेयर की जगह 576 प्रति शेयर पर हुआ लिस्ट। सोने की कीमतों में हल्की गिरावट लखनऊ में 24 कैरेट सोने की कीमत 87,655 प्रति 10 ग्राम रही तथा तथा 22 कैरेट सोने की कीमत 80,400 प्रति 10 ग्राम रही। आईए विस्तार से जानते हैं आज के मार्केट का हाल।


stock market





SHARE MARKET LIVE UPDATE:  लगातार 8 दिन की गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार में आज शानदार रिकवरी देखने को मिली जिससे चलते निफ़्टी अपने दिन के निचले स्तर से लगभग 225 अंक सुधर कर 22,960 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में भी निचले स्तर से शानदार रिकवरी देखने को मिली जिससे इंडेक्स लगभग 60 अंक की तेजी के साथ 75,996 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी बैंक में शानदार रिकवरी देखने को मिली जो 160 अंक चढ़कर 49,260 अंक पर बंद हुआ।

स्मॉल कैप इंडेक्स में निचले स्तर से शानदार रिकवरी के बावजूद लाल निशान  में बंद हुए। स्मॉल कैप इंडेक्स 250 अंक फिसल कर 45,156 पर बंद हुआ। मिडकैप इंडेक्स में 200 अंकों की शानदार तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 39,932 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी आईटी में 237 अंक की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 41,073 पर बंद हुआ।

लार्ज कैप में बढ़ने वाले पांच प्रमुख शेयर 

  1. अदानी एंटरप्राइजेज लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो लगभग 3.3% वृद्धि के साथ₹71 बढ़कर 2,223 रुपए पर बंद हुआ।
  2. बजाज फिनसर्व 2.9% तेजी के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो 53 रुपए बढ़कर 1,894 रूपए पर बंद हुआ।
  3. ज़ाइडस 2.44 प्रतिशत तेजी के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो ₹22 बढ़कर 923 रूपए पर बंद हुआ।
  4. इंडसइंड बैंक 2.33% तेजी के साथ चौथे स्थान पर रहा जो ₹24 की वृद्धि के साथ 1,048 रूपए पर बंद हुआ।
  5. हैवेल्स इंडिया 2.3% तेजी के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो लगभग ₹35 बढ़कर 1,532 रुपए पर बंद हुआ।
लार्ज कैप में गिरने वाले पांच प्रमुख शेयर 
  1. महिंद्रा ऐंड महिंद्रा लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो लगभग 3.8% गिरावट के साथ ₹110 फिसल कर 2831 रुपए पर बंद हुआ। 
  2. वरुण बेवरेजेस 2.9% गिरावट के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो लगभग 14 रुपए फसल कर₹474 पर बंद हुआ। 
  3. सिमेंस 2.64% गिरावट के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो लगभग 131 रुपए फिसल कर 4,860 रुपए पर बंद हुआ। 
  4. भारती एयरटेल 2.42% गिरावट के साथ चौथे स्थान पर रहा जो 41 रुपए फिसल कर 1,675 रुपए पर बंद हुआ।
  5. इन्फो एज इंडिया लगभग 2% गिरावट के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो 146 रुपए फिसल कर 7,338 रूपए पर बंद हुआ।



Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Dabur India Q1 FY26 रिपोर्ट: रेवेन्यू में उबरती मंदी, लेकिन लाभ और ब्रांड स्ट्रेंथ ने बनाए बैलेंस|

   Dabur India Q1 FY26 रिपोर्ट: रेवेन्यू में उबरती मंदी, लेकिन लाभ और ब्रांड स्ट्रेंथ ने बनाए बैलेंस भारतीय अग्रणी FMCG कंपनी Dabur India L...