गुरुवार, 20 फ़रवरी 2025

निफ़्टी वीकली एक्सपायरी पर दायरे में बाजार, मिडकैप ,स्मालकैप शेयरों में तेजी।

 STOCK MARKET LIVE: निफ़्टी वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार एक सीमित दायरे में कारोबार करता हुआ नजर आया। मिडकैप, स्मॉल कैप शेयरों में तेजी देखने को मिली। बाम्बे स्टॉक एक्सचेंज के शेयर में दो दिन में दिखी 15% की तेजी । एनएचपीसी के शहर में दिखी 7% की जोरदार तेजी स्टॉक₹80 पर हुआ बंद। सोने की कीमतों में उछाल का दौर जारी लखनऊ में 24 कैरेट सोने की कीमत 89,295 प्रति 10 ग्राम रही जो कल की कीमत से 495 प्रति 10 ग्राम अधिक है। तथा 22 कैरेट सोने की कीमत 81,700 प्रति 10 ग्राम रही जो कल की कीमत से ₹350 प्रति 10 ग्राम अधिक है। आईए विस्तार से जानते हैं आज के मार्केट का हाल।

stock market



SHARE MARKET NEWS UPDATE LIVE: आज निफ़्टी वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार एक सीमित दायरे में कारोबार करते हुए नजर आया। निफ़्टी 20 अंक फिसल कर 22,913 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स लगभग 200 अंक पर चलकर 75,735 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी बैंक 235 अंक फिसल कर 49,335 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी आईटी 58 अंक की हल्की गिरावट के साथ 40,865 अंक पर बंद हुआ।

स्मॉलकैप इंडेक्स में 1.32% की तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स लगभग 600 अंक की तेजी के साथ 46,055 पर बंद हुआ। मिडकैप इंडेक्स 1.18% की तेजी देखने को जिसके चलते इंडेक्स 480 अंक की तेजी के साथ 40,855 पर बंद हुआ। निफ़्टी ऑटो में 1.22% की तेजी देखने को मिली जिससे चलते इंडेक्स में 265 अंक की तेजी देखने को मिलीं जिससे इंडेक्स 22,074 अंक पर बंद हुआ।

कैपिटल गुड्स में 655 अंक की तेजी देखने को मिलीं जिससे इंडेक्स 58,435 अंक पर बंद हुआ। मेटल सेक्टर में दो प्रतिशत की तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 570 अंक की तेजी के साथ 28,845 अंक पर बंद हुआ।

लार्ज कैप में बढ़ने वाले पांच प्रमुख शेयर 

  1. एनएचपीसी लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो लगभग 7% तेजी के साथ 5.2  रूपए बढ़कर ₹80 पर बंद हुआ। 
  2. बजाज होल्डिंग्स 6.16% तेजी के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो लगभग 722 रुपए बढ़कर 12,455 रुपए बंद हुआ।
  3. गोदरेज कंज्यूमर 4.9 प्रतिशत तेजी के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो लगभग₹50 वृद्धि के साथ 1,075 पर बंद हुआ।
  4. ABB INDIA 4.3 प्रतिशत तेजी के साथ चौथे स्थान पर रहा जो लगभग ₹220 बढ़कर 5,345 पर बंद हुआ।
  5. श्रीराम फाइनेंस 4.13% तेजी के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो लगभग 23 रुपए की वृद्धि के साथ ₹580 पर बंद हुआ। 
लार्ज कैप में गिरने वाले पांच प्रमुख शेयर 
  1. एचडीएफसी बैंक लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो 2.32% गिरावट के साथ ₹40 फिसल कर 1,687 रुपए पर बंद हुआ।
  2. मारुति-सुजुकी लगभग दो प्रतिशत गिरावट के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो 245 रुपए फसल कर ₹12,440 रुपए पर बंद हुआ।
  3. एवेन्यू सुपरमार्ट 1.66% गिरावट के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो लगभग 60 रुपए की गिरावट के साथ ₹3,624 पर बंद हुआ।
  4. टेक महिंद्रा 1.66% गिरावट के साथ चौथे स्थान पर रहा जो लगभग ₹28 फिसल कर 1,658 रुपए पर बंद हुआ।
  5. टाटा कंज्यूमर 1.6% गिरावट के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो लगभग 16 रुपए फिसल कर 1,008 पर बंद हुआ।


Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Dabur India Q1 FY26 रिपोर्ट: रेवेन्यू में उबरती मंदी, लेकिन लाभ और ब्रांड स्ट्रेंथ ने बनाए बैलेंस|

   Dabur India Q1 FY26 रिपोर्ट: रेवेन्यू में उबरती मंदी, लेकिन लाभ और ब्रांड स्ट्रेंथ ने बनाए बैलेंस भारतीय अग्रणी FMCG कंपनी Dabur India L...