SHARE MARKET LIVE: खराब ग्लोबल संकेतों ने बिगाड़ा बाजार का मूड, सेंसेक्स, निफ्टी गिरावट के साथ हुए बंद। मिडकैप स्मॉलकैप शेयरों में ज्यादा गिरावट। डॉलर के मुकाबले रुपया अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंचा।$1 के मुकाबले 87.95 तक पहुंचा रुपए का भाव। सोने की कीमतों में तेजी का दौर जारी लखनऊ में 24 कैरेट सोने की 87,795 रूपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंची। मुंबई स्टॉक एक्सचेंज के सभी इंडेक्स लाल निशान में हुए बंद। आईए विस्तार से जानते हैं आज के मार्केट का हाल।
![]() |
डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा। |
Stock market: खराब ग्लोबल संकेतों के चलते शेयर बाजार में गिरावट का दौरा जारी है। बीएसई के सभी सेक्टर इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। निफ़्टी लगभग 180 अंक की गिरावट के साथ 23,380 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में लगभग 550 अंक की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 77,311 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी बैंक 177 अंक फिसल कर 49,980 पर बंद हुआ।
स्मॉल कैप इंडेक्स में 2.25 प्रतिशत की जोरदार गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 1130 अंकफिसल कर 49,034 पर बंद हुआ। मिडकैप इंडेक्स में 2% की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 890 अंक फिसल कर 42,162 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी ऑटो में 1.5% की गिरावट देखने को मिली जिसके चलते इंडेक्स 350अक फिसल कर 23,112 अंक पर बंद हुआ।
कंज्यूमर ड्युरेबल्स में 2.6% की जोरदार गिरावट देखने को मिलीं जिसके चलते इंडेक्स 1540 अंक पर शंकर 57,511 पर बंद हुआ। फार्मा सेक्टर में 2.25 प्रतिशत की जोरदार गिरावट देखने को मिली जिसके चलते इंडेक्स 970 अंक फिसल कर 42,180 अंक पर बंद हुआ। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ बार के चलते मेटल सेक्टर में 2.6% की जोरदार गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 760 अंक फिसल कर 28,150 अंक पर बंद हुआ।
लार्ज कैप में गिरने वाले पांच प्रमुख शेयर
- माइक्रोटेक डेवलपर्स लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो लगभग पांच प्रतिशत गिरावट के साथ 62 रुपए फिसल कर 1,176 रूपए पर बंद हुआ।
- ट्रेंट 4.72% गिरावट के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो लगभग 258 रुपए फिसल कर 5196 पर बंद हुआ।
- वेदांत 4.4% गिरावट के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो ₹20 फिसल कर 435 रूपए पर बंद हुआ।
- अदानी एनर्जी सॉल्यूशन 4.1 प्रतिशत गिरावट के साथ चौथ स्थान पर रहा । जो लगभग ₹32 रुपए फसल कर 741 रुपए पर बंद हुआ।
- RECL चार प्रतिशत गिरावट के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो 17.7 रुपए गिरकर 423 पर बंद हुआ।
- आईटीसी होटल लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो 3.8 4% वृद्धि के साथ 6.63 रुपए बढ़कर लगभग ₹180 पर बंद हुआ।
- बजाज होल्डिंग्स 2.24% तेजी के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो लगभग 252 रुपए बढ़कर 11,523 रुपए पर बंद हुआ।
- कोटक महिंद्रा बैंक 1.6% तेजी के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो लगभग ₹31 रुपए बढ़कर 1,960 रुपए पर बंद हुआ।
- भारती एयरटेल लगभग 1% तेजी के साथ चौथे स्थान पर रहा जो 16.3 रुपए बढ़कर 1,693 पर बंद हुआ।
- टाटा कंज्यूमर 0.8% तेजी के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो लगभग 6.3 रुपए बढ़कर 1,027 रुपए पर बंद हुआ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें