STOCK MARKET LIVE: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी है । आज बाजार एक सीमित दायरे कारोबार करता हुआ नजर आया। मिडकैप ,स्मॉलकैप शेयरों में ज्यादा दबाव देखने को मिला। निफ़्टी तथा बैंक निफ्टी की फ्लैट क्लोजिंग देखने को मिली। डॉलर के मुकाबले रुपए में आज गिरावट देखने को मिली $1 के मुकाबले रुपए की कीमत ₹87 के पार पहुंची। लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 89,270 प्रति 10 ग्राम रही तथा 22 कैरेट सोने कीमत 81,750 रुपए प्रति 10 ग्राम रही। सोने की कीमतों में लगातार तेजी बनी हुई है। कल 26 फरवरी महाशिवरात्रि के दिन भारतीय शेयर बाजार में अवकाश घोषित किया गया है अतः पुनः 27 फरवरी को शेयर बाजार खुलेगा। आईए विस्तार से जानते हैं आज के मार्केट का हाल।
SHARE MARKET LIVE: भारतीय शेयर बाजार में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। आज बीएसई की मंथली एक्सपायरी के दिन बाजार एक सीमित दायरे में कारोबार करते हुए नजर आया। निफ़्टी 5 अंक की गिरावट के साथ 22,547 पर बंद हुआ। सेंसेक्स 147 अंक की तेजी के साथ 74,600 पर बंद हुआ । तथा निफ़्टी बैंक 43 अंक की गिरावट के साथ 48,608 पर बंद हुआ।
निफ़्टी आईटी में 315 अंक की गिरावट देखने को मिलीं जिससे इंडेक्स 39,130 पर बंद हुआ। स्मॉल कैप इंडेक्स में 200 अंक की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 45,050 पर बंद हुआ। मिडकैप इंडेक्स में 226 अंक की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 39,830 पर बंदहुआ। निफ़्टी ऑटो में 110अक की तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 21,662 अंक पर बंद हुआ। कैपिटल गुड्स में 360 अंक की जोरदार गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 57,400 पर बंद हुआ। कंज्यूमर ड्युरेबल्स मैं 200 अंक की तेजी देखने को मिलीं जिससे इंडेक्स 54,656 अंक पर बंद हुआ। मेटल सेक्टर में 1.7% की जोरदार गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 480 अंक फिसल कर 28,085 पर बंद हुआ।
लार्ज कैप में बढ़ने वाले पांच प्रमुख शेयर
- अदानी पावर लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो लगभग 6% तेजी के साथ₹27 बढ़कर 497 पर बंद हुआ।
- महिंद्रा ऐंड महिंद्रा 2.5% तेजी के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो लगभग ₹70 बढ़कर 2,777 रुपए पर बंद हुआ।
- भारती एयरटेल 2.5 प्रतिशत तेजी के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो लगभग ₹40 बढ़कर 1641 रुपए पर बंद हुआ।
- इन्फो एज इंडिया 2.4% तेजी के साथ चौथे स्थान पर रहा जो 170 रुपए बढ़कर 7,323 रुपए पर बंद हुआ।
- भेल 1.66% तेजी के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो 1.66% बढ़कर 194 रूपए पर बंद हुआ।
- वरुण बेवरेजेस लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो लगभग 4.5% गिरावट के साथ ₹23 फसल का 476 पर बंद हुआ।
- हिंडालको 3.5% गिरावट के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो लगभग ₹22 फिसल कर₹620 पर बंद हुआ।
- वेदांत 3.2% गिरावट के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो लगभग 14 रुपए फिसल कर₹409 रुपए पर बंद हुआ।
- डॉक्टर रेड्डी लैब्स 3.13% गिरावट के साथ चौथे स्थान पर रहा जो लगभग ₹36 की गिरावट के साथ 1,128 पर बंद हुआ।
- बजाज होल्डिंग्स 3% गिरावट के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो लगभग 360 रुपए फिसल कर 11642 रुपए पर बंद हुआ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें