Share market live: रिजर्व बैंक के द्वारा रिजर्व रेपो रेट में 0.25% के कट के बावजूद भी भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली, सेंसेक्स तथा निफ़्टी गिरावट के साथ हुए बंद। एनसीसी के शेयर में लगभग 13% की जोरदार गिरावट देखने को मिली। जोमैटो को अब इंटरनल के नाम से जाना जाएगा। नाम बदलने के लिए बोर्ड ने दी मंजूरी। भारती एयरटेल के शेयर में 3.5% की तेजी देखने को मिली। गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया लिमिटेड़ के शेयर में 20% की जोरदार तेजी देखने को मिली। स्टॉक लगभग ₹900 की तेजी के साथ 5,450 रूपए पर हुआ बंद। आईए विस्तार से जानते हैं आज के मार्केट का हाल।
Share market news update: भारतीय रिजर्व बैंक ने रिजर्व रेपो रेट को 6.5 प्रतिशत से 6.25 प्रतिशत कर दिया है। 5 साल बाद दरों में कटौती की गई है। दरों में कटौती के बावजूद शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। निफ़्टी 43 अंक फिसल कर 23,560 पर बंद हुआ तथा सेंसेक्स लगभग 200 अंक की गिरावट के साथ 77,860 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी बैंक लगभग 225 अंक की गिरावट के साथ 50,158 पर बंद हुआ।
निफ़्टी आईटी में 100 अंक की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 42,921 पर बंद हुआ। स्मॉल कैप इंडेक्स में 340 अंक की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 43,050 पर बंद हुआ। मिडकैप इंडेक्स में 55 अंक की तेजी देखने जिससे इंडेक्स 43,050 पर बद हुआ। निफ़्टी ऑटो में 160 अंक की तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 23,460 पर बंद हुआ। निफ़्टी मेटल में 2.4% की जोरदार तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 676 अंक की वृद्धि के साथ 28912 पर बंद हुआ।
लार्ज कैप में बढ़ने वाले पांच प्रमुख शेयर
- टाटा स्टील लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो लगभग 4.35% तेजी के साथ 5.7 रुपए बढ़कर 138.3 रुपए पर बंद हुआ।
- जिंदल स्टील एंड पावर 4.35% तेजी के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो लगभग ₹35 बढ़कर 844 रूपए पर बंद हुआ।
- भारती एयरटेल 3.5% तेजी के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो 57 रुपए की वृद्धि के साथ 1676 रूपए पर बंद हुआ।
- जेएसडब्ल्यू स्टील 3.4% तेजी के साथ चौथे स्थान पर रहा जो ₹32 की वृद्धि के साथ 980 रुपए पर बंद हुआ।
- ट्रेंट 3.36 प्रतिशत तेजी के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो 177 रुपए बढ़कर 5,454 रुपए पर बंद हुआ।
- वरुण बेवरेज 2.62% गिरावट के साथ पहले स्थान पर रहा जो लगभग ₹15 की गिरावट के साथ 553 रूपए पर बंद हुआ।
- सिमेंस 2.4% गिरावट के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो 135 रुपए फिसल कर 5505 रुपए पर बंद हुआ।
- इन्फो एज इंडिया 2.4% गिरावट के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो 190 रुपए फिसल कर 7,860 रूपए पर बंद हुआ।
- आईटीसी 2.3% गिरावट के साथ₹10 फिसल कर ₹430 पर बंद हुआ।
- आईआरएफसी 2.11% गिरावट के साथ लगभग ₹3 फिसल कर 133 रुपए पर बंद हुआ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें