सोमवार, 4 नवंबर 2024

Share market कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में भारी बिकवाली

Share market update: भारतीय शेयर बाजार में लगातार बिकवाली जारी है। निफ्टी 50 अपने उच्चतम स्तर 26 277 से लगभग 9 प्रतिशत तक गिर चुका है। सभी सेक्टरों में दबाव देखने को मिला। आई विस्तार से समझते हैं आज के मार्केट का हाल।

share market
आज सोमवार को भारतीय शेयर बाजार का हाल चारों तरफ रही बिकवाली 




Share market news update: भारतीय शेयर बाजार में आज 4 नवंबर के दिन चारों तरफ बिकवाली देखने को मिली। सभी सेक्टर लाल निशान में बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 1.18 फिसदी टूटकर 941 अंक गिरकर 78782 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 50 1.28 फीसदी टूट कर 309 अंक फिसल कर 23995 अंक पर बंद हुआ।
 निफ़्टी बैंक 458 अंक फिसल कर 51215 अंक पर बंद हुई। निफ़्टी आईटी लगभग सपाट बंद होने में सफल रही स्मॉल कैप 1.65 फ़ीसदी गिरावट के साथ 917 अंक फिसल कर 54705 अंक पर बंद हुए। निफ़्टी मिड कैप 1.3 1 फिसदी गिरावट के साथ 604 अंक गिरकर 45679 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी ऑटो लगभग एक प्रतिशत गिरावट के साथ 232 अंक फिसल कर 23573 अंक पर बंद हुआ। 
कैपिटल गुड्स में हजार अंक से अधिक की गिरावट देखने को मिली इंडेक्स 1053 अंक फिसल कर 68523 अंक पर बंद हुआ। एफएमसीजी सेक्टर भी 272 अंक गिरकर  21503 अंक पर बंद हुआ।
मेटल सेक्टर 528 अंक फिसलकर 30965 अंक पर बंद हुआ।


लार्ज कैप में गिरने वाले पांच प्रमुख शेयर 
  1. हीरो मोटोकॉर्प लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो 4.27 प्रतिशत गिरावट के साथ 214 रुपए गिरकर 4806 रुपए पर बंद हुआ।
  2. इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड गिरने वाले शेयरों में दूसरे स्थान पर रहा जो 4.18 फ़ीसदी गिरावट के साथ ₹6 गिरकर 138 रुपए पर बंद हुआ। 
  3. डीएलएफ 4.11 फ़ीसदी गिरावट के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो₹34 गिरकर 790 रुपए पर बंद हुआ 
  4. ग्रासिम इंडस्ट्रीज 4 प्रतिशत गिरावट के साथ लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में चौथे स्थान पर रहा जो 108 रुपए गिरकर 2590 रुपए पर बंद हुआ।
  5. टीवीएस मोटर कंपनी लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में पांचवें स्थान पर रहा। जो लगभग 3.9% गिरावट के साथ 97 रुपए गिरकर 2412 रुपए पर बंद हुआ 

लार्ज कैप में बढ़ने वाले पांच प्रमुख शेयर 

  1. लार्ज कैप में बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में इन्फो ऐज (info Edge) पहले स्थान पर रहा जो 3.4 फिसदी बढ़त के साथ 254 रुपए बढ़कर 7722 रुपए पर बंद हुआ।
  2. बजाज होल्डिंग्स लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में दूसरे स्थान पर रहा जो 3.15 फ़ीसदी बढ़त के साथ 325 रुपए बढ़कर 10658 रुपए पर बंद हुआ।
  3. पंजाब नेशनल बैंक 2.64 फ़ीसदी बढ़त के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो 2.67 रुपए बढ़कर 103.65 रुपए पर बंद हुआ। 
  4. महिंद्रा ऐंड महिंद्रा बढ़ने वाले शेयरों में चौथे स्थान पर रहा जो लगभग 2.35 फ़ीसदी बढ़त के साथ 66 रुपए बढ़कर 2883 रुपए पर बंद हुआ।
  5. टेक महिंद्रा लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में पांचवें स्थान पर रहा जो 2.17 फ़ीसदी बढ़त के साथ ₹34 बढ़कर 1638 रुपए पर बंद हुआ।



Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं|


रविवार, 3 नवंबर 2024

Swiggy IPO: 6 नवंबर को खुलेगा स्विगी का 11,327 करोड़ का आईपीओ, डेट ,प्राइस ,जीएमपी, विवरण

 स्विगी आईपीओ: ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफ़ॉर्म स्विग्गी के आईपीओ का डेट तथा प्राइस बैंड फिक्स हो चुका है। हुंडई मोटर इंडिया के रिकॉर्ड 27,870 करोड रुपए के आईपीओ के बाद स्विग्गी का आईपीओ इस साल का दूसरा सबसे बड़ा आईपीओ होगा आई विस्तार से जानते है इस आईपीओ के बारे में

SHARE MARKET
ग्रे मार्केट में ठंडा दिख रहा स्विगी का आईपीओ



Swiggy IPO: भारतीय शेयर मार्केट में एक और बड़ा आईपीओ आने के लिए तैयार है। यह फूड डिलीवरी कंपनी स्विग्गी का आईपीओ है। 11300 करोड रुपए के आईपीओ में निवेशक 6 नवंबर से पैसे लगा सकते हैं। 

कंपनी के बारे में जानकारी 

भारत शायद ही कोई ऐसा होगा जो फूड डिलीवरी कंपनी स्विग्गी के बारे में न जानता हो। कंपनी की शुरुआत 2014 में हुई थी। इसका मुख्यालय बेंगलुरु में है। कंपनी लगभग पूरे भारत में अपनी सेवाएं दे रही है। स्विग्गी ने सिर्फ फूड डिलीवरी ही नहीं बल्कि स्विग्गी जिनी और स्विगी इन्स्टामार्ट जैसी सेवाओं के माध्यम से ग्रॉसरी डिलीवरी और क्विक कॉमर्स को भी अपने व्यवसाय में शामिल किया है।

आईपीओ से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां 

स्विगी आईपीओ के जरिए 11327. 43 करोड रुपए जुटाना चाहती है । इस आईपीओ में 4499 करोड़ रुपए 115,358,974 नए शेयर जारी किए जाएंगे। तथा बाकी के 6828.43 करोड रुपए के 175,087,863 शेयर ऑफर फॉर सेल के तहत जारी किए जाएंगे जिनकी फेस वैल्यू प्रति शेयर ₹1 होगी।

कंपनी का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 6 नवंबर से आठ नंबर तक खुला रहेगा। एंकर निवेशक 5 नवंबर को अप्लाई कर सकेंगे शेर का एलॉटमेंट 11 नवंबर को होगा तथा आईपीओ की लिस्टिंग 13 नवंबर को होगी। 

लॉट साइज तथा आईपीओ स्ट्रक्चर 

स्विगी  आईपीओ का प्राइज बैन्ड 370 रुपए से 390 रुपए के बीच रखा गया है। तथा 38 शेयरों का एक लॉट साइज तय किया गया है। इस हिसाब से रिटेल निवेशक को एक लॉट के लिए 14820 रूपए निवेश करने होंगे। तथा अधिकतम 13 लॉट के लिए 192660 निवेश करने होंगे 

आईपीओ में 75 फिसदी  हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स लिए 15 फ़ीसदी हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशन इन्वेस्टर्स के लिए तथा बाकी का 10 फ़ीसदी हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित किया गया है।

वित्तीय जानकारी 

अवधि समाप्त 30जून 2024 31 मार्च 202431 मार्च 2022 31 मार्च 2022

    संपत्ति      10341.24   10529.42   11280.65   14405.74

   रिवेन्यू         3310.11      11634.35    8714.45      6119.78

प्रॉफिट आफ्टर टैक्स -611        -2350.24       -4179.31      -3628.9

  नेट वर्थ         7444.99       7791.46      9056.61       12266.91

  रिजर्व             -7750.85         -7880.85     -6510.34        -3311   

टोटल कर्ज        256.61            211.19

                                                                             राशि ₹  करोड़ में 



अनुमानित लिस्टिंग गेन 

 investorgain.comके अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का शेयर अपर प्राइज बॉन्ड 390 के ऊपर₹22 या 5. 6 4 प्रतिशत पर ट्रेंड कर रहा है इस हिसाब से शेयर 412 रुपए के आसपास लिस्ट होने का अनुमान है




Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं|


Dabur India Q1 FY26 रिपोर्ट: रेवेन्यू में उबरती मंदी, लेकिन लाभ और ब्रांड स्ट्रेंथ ने बनाए बैलेंस|

   Dabur India Q1 FY26 रिपोर्ट: रेवेन्यू में उबरती मंदी, लेकिन लाभ और ब्रांड स्ट्रेंथ ने बनाए बैलेंस भारतीय अग्रणी FMCG कंपनी Dabur India L...