सोमवार, 4 नवंबर 2024

Share market कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में भारी बिकवाली

Share market update: भारतीय शेयर बाजार में लगातार बिकवाली जारी है। निफ्टी 50 अपने उच्चतम स्तर 26 277 से लगभग 9 प्रतिशत तक गिर चुका है। सभी सेक्टरों में दबाव देखने को मिला। आई विस्तार से समझते हैं आज के मार्केट का हाल।

share market
आज सोमवार को भारतीय शेयर बाजार का हाल चारों तरफ रही बिकवाली 




Share market news update: भारतीय शेयर बाजार में आज 4 नवंबर के दिन चारों तरफ बिकवाली देखने को मिली। सभी सेक्टर लाल निशान में बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 1.18 फिसदी टूटकर 941 अंक गिरकर 78782 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 50 1.28 फीसदी टूट कर 309 अंक फिसल कर 23995 अंक पर बंद हुआ।
 निफ़्टी बैंक 458 अंक फिसल कर 51215 अंक पर बंद हुई। निफ़्टी आईटी लगभग सपाट बंद होने में सफल रही स्मॉल कैप 1.65 फ़ीसदी गिरावट के साथ 917 अंक फिसल कर 54705 अंक पर बंद हुए। निफ़्टी मिड कैप 1.3 1 फिसदी गिरावट के साथ 604 अंक गिरकर 45679 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी ऑटो लगभग एक प्रतिशत गिरावट के साथ 232 अंक फिसल कर 23573 अंक पर बंद हुआ। 
कैपिटल गुड्स में हजार अंक से अधिक की गिरावट देखने को मिली इंडेक्स 1053 अंक फिसल कर 68523 अंक पर बंद हुआ। एफएमसीजी सेक्टर भी 272 अंक गिरकर  21503 अंक पर बंद हुआ।
मेटल सेक्टर 528 अंक फिसलकर 30965 अंक पर बंद हुआ।


लार्ज कैप में गिरने वाले पांच प्रमुख शेयर 
  1. हीरो मोटोकॉर्प लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो 4.27 प्रतिशत गिरावट के साथ 214 रुपए गिरकर 4806 रुपए पर बंद हुआ।
  2. इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड गिरने वाले शेयरों में दूसरे स्थान पर रहा जो 4.18 फ़ीसदी गिरावट के साथ ₹6 गिरकर 138 रुपए पर बंद हुआ। 
  3. डीएलएफ 4.11 फ़ीसदी गिरावट के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो₹34 गिरकर 790 रुपए पर बंद हुआ 
  4. ग्रासिम इंडस्ट्रीज 4 प्रतिशत गिरावट के साथ लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में चौथे स्थान पर रहा जो 108 रुपए गिरकर 2590 रुपए पर बंद हुआ।
  5. टीवीएस मोटर कंपनी लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में पांचवें स्थान पर रहा। जो लगभग 3.9% गिरावट के साथ 97 रुपए गिरकर 2412 रुपए पर बंद हुआ 

लार्ज कैप में बढ़ने वाले पांच प्रमुख शेयर 

  1. लार्ज कैप में बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में इन्फो ऐज (info Edge) पहले स्थान पर रहा जो 3.4 फिसदी बढ़त के साथ 254 रुपए बढ़कर 7722 रुपए पर बंद हुआ।
  2. बजाज होल्डिंग्स लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में दूसरे स्थान पर रहा जो 3.15 फ़ीसदी बढ़त के साथ 325 रुपए बढ़कर 10658 रुपए पर बंद हुआ।
  3. पंजाब नेशनल बैंक 2.64 फ़ीसदी बढ़त के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो 2.67 रुपए बढ़कर 103.65 रुपए पर बंद हुआ। 
  4. महिंद्रा ऐंड महिंद्रा बढ़ने वाले शेयरों में चौथे स्थान पर रहा जो लगभग 2.35 फ़ीसदी बढ़त के साथ 66 रुपए बढ़कर 2883 रुपए पर बंद हुआ।
  5. टेक महिंद्रा लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में पांचवें स्थान पर रहा जो 2.17 फ़ीसदी बढ़त के साथ ₹34 बढ़कर 1638 रुपए पर बंद हुआ।



Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं|


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Budget 2026 LIVE: मोबाइल सस्ता, सिगरेट महंगी – पूरी लिस्ट यहां

Budget 2026 LIVE: मोबाइल सस्ता, सिगरेट महंगी – पूरी लिस्ट यहां Union Budget 2026: आम आदमी के लिए क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा? केंद्रीय बजट ...