शेयर बाजार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
शेयर बाजार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 18 फ़रवरी 2025

मिला जुला रहा शेयर बाजार के लिए आज का सत्र, हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार।

 STOCK MARKET LIVE: आज का सत्र भारतीय शेयर बाजार के लिए मिला-जुला रहा बाजार हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ। भारती एयरटेल में 8437 करोड रुपए की ब्लॉक डील हुई। 3 दिन में लगभग 28% तक फिसले जेन टेक्नोलॉजीज के शेयर। क्वालिटी पावर आईपीओ दिन के 2:00 तक लगभग 1. 07 गुना तक भरा आईपीओ। लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 88240 प्रति 10 ग्राम रही। तथा 22 कैरेट सोने की कीमत 80700 रुपए प्रति 10 ग्राम रही। आईए विस्तार से जानते हैं आज के मार्केट का हाल।


stock market



SHARE MARKET LIVE UPDATE: भारतीय शेयर बाजार में  हल्की गिरावट देखने को मिली। निफ़्टी 14 अंक फिसल कर 22,945 अंक पर बंद हुआ तथा सेंसेक्स लगभग 30 अंक फिसल कर 75,970 के आसपास बंद हुआ । निफ़्टी बैंक 170 अंक फिसल कर 49,090 के आसपास बंद हुआं।

निफ़्टी आईटी लगभग एक प्रतिशत तेजी के साथ 390 अंक की वृद्धि के साथ 41,465 अंक पर बंद हुआ। स्मॉल कैप इंडेक्स मे 1.7% की जोरदार गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 772 अंक फसल कर 44,385 अंक पर बंद हुआ। मिड कैप इंडेक्स में 75 अंक की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 39,858 पर बंद हुआ।

निफ़्टी ऑटो में 130 अंक की गिरावट देखने को मिलीं जिससे इंडेक्स 21,818 अंक पर बंद हुआ। कैपिटल गुड्स में 520 अंक की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 56,543 अंक पर बंद हुआ। कंज्यूमर ड्युरेबल्स 1.2% की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 650 अंक फिसल कर 54,520 अंक पर बंद हुआ। मेटल सेक्टर में 50 अंक की हल्की तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 27880 पर बंद हुआ। 

भारती एयरटेल में 5.08 करोड़ शेयरों का ब्लॉक डील के जरिए हुआ सौदा। ब्लॉक डील की वैल्यू 8437 करोड़ रुपए रही। ब्लॉक डील के चलते भारतीय एयरटेल के शेयर में आज रही हल्की गिरावट शेर 6.6 रुपए फिसल कर 1668 रुपए पर हुआ बंद। 

लार्ज कैप में बढ़ने वाले पांच प्रमुख शेयर 

  1. एलटी आई माइंड ट्री लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो 3.6% तेजी के साथ 196 रुपए बढ़कर 5,668 रूपए पर बंद हुआ।
  2. इन्फो एज 3% तेजी के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो 220 रुपए बढ़कर 7,558 रुपए पर बंद हुआ।
  3. एनटीपीसी 2.93% तेजी के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो लगभग ₹9 की तेजी के साथ  311 रुपए पर बंद हुआ।
  4. संवर्धन मदरसन 2.86% तेजी के साथ चौथे स्थान पर रहा जो लगभग 3.57 रुपए बढ़कर 128 रुपए पर बंद हुआ। 
  5. गेल इंडिया 2.43 प्रतिशत तेजी के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो लगभग₹4 बढ़कर 164 रुपए पर बंद हुआ। 
लार्ज कैप में गिरने वाले पांच प्रमुख शेयर 
  1. भेल लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो लगभग 3.6% गिरावट के साथ₹7 फिसल कर 186 रुपए पर बंद हुआ ।
  2. अदानी एनर्जी सॉल्यूशन 3.54% गिरावट के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो लगभग ₹25 फिसल कर 677 रुपए पर बंद हुआ।
  3. हिंदुस्तान एयरोनॉटिकल लिमिटेड तीन प्रतिशत गिरावट के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो 106 रुपए फसल कर ₹3,344 पर बंद हुआ।
  4. इंडसइंड बैंक 2.3% गिरावट के साथ चौथे स्थान पर रहा जो लगभग 24 रुपए फिसल कर 1,024 रूपए पर बंद हुआ।
  5. गोदरेज कंज्यूमर 2.3% गिरावट के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो लगभग 23 रुपए फिसल कर 1015 रुपए पर बंद हुआ। 



Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं

सोमवार, 17 फ़रवरी 2025

शुरुआती गिरावट के बाद बाजार में शानदार रिकवरी निचले स्तर से सुधर कर बंद हुआ बाजार

 STOCK MARKET LIVE: शुरुआती गिरावट के बाद बाजार में शानदार रिकवरी देखने को मिली। 8 दिन की गिरावट के बाद सेंसेक्स, निफ़्टी बढ़त  पर हुए बंद। मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स में शानदार रिकवरी। जेन टेक्नोलॉजी के शेयर में दिखी 1.36% से अधिक की गिरावट । Godfry के शेयर में मैं दिखाई 17% से अधिक की तेजी स्टॉक 1,038 बढ़कर 7,038 रुपए पर हुआ बंद। अजेक्स इंजीनियरिंग का आईपीओ 8. 43 प्रतिशत गिरावट के साथ हुआ लिस्ट। इश्यू प्राइस 629 रुपए प्रति शेयर की जगह 576 प्रति शेयर पर हुआ लिस्ट। सोने की कीमतों में हल्की गिरावट लखनऊ में 24 कैरेट सोने की कीमत 87,655 प्रति 10 ग्राम रही तथा तथा 22 कैरेट सोने की कीमत 80,400 प्रति 10 ग्राम रही। आईए विस्तार से जानते हैं आज के मार्केट का हाल।


stock market





SHARE MARKET LIVE UPDATE:  लगातार 8 दिन की गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार में आज शानदार रिकवरी देखने को मिली जिससे चलते निफ़्टी अपने दिन के निचले स्तर से लगभग 225 अंक सुधर कर 22,960 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में भी निचले स्तर से शानदार रिकवरी देखने को मिली जिससे इंडेक्स लगभग 60 अंक की तेजी के साथ 75,996 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी बैंक में शानदार रिकवरी देखने को मिली जो 160 अंक चढ़कर 49,260 अंक पर बंद हुआ।

स्मॉल कैप इंडेक्स में निचले स्तर से शानदार रिकवरी के बावजूद लाल निशान  में बंद हुए। स्मॉल कैप इंडेक्स 250 अंक फिसल कर 45,156 पर बंद हुआ। मिडकैप इंडेक्स में 200 अंकों की शानदार तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 39,932 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी आईटी में 237 अंक की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 41,073 पर बंद हुआ।

लार्ज कैप में बढ़ने वाले पांच प्रमुख शेयर 

  1. अदानी एंटरप्राइजेज लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो लगभग 3.3% वृद्धि के साथ₹71 बढ़कर 2,223 रुपए पर बंद हुआ।
  2. बजाज फिनसर्व 2.9% तेजी के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो 53 रुपए बढ़कर 1,894 रूपए पर बंद हुआ।
  3. ज़ाइडस 2.44 प्रतिशत तेजी के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो ₹22 बढ़कर 923 रूपए पर बंद हुआ।
  4. इंडसइंड बैंक 2.33% तेजी के साथ चौथे स्थान पर रहा जो ₹24 की वृद्धि के साथ 1,048 रूपए पर बंद हुआ।
  5. हैवेल्स इंडिया 2.3% तेजी के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो लगभग ₹35 बढ़कर 1,532 रुपए पर बंद हुआ।
लार्ज कैप में गिरने वाले पांच प्रमुख शेयर 
  1. महिंद्रा ऐंड महिंद्रा लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो लगभग 3.8% गिरावट के साथ ₹110 फिसल कर 2831 रुपए पर बंद हुआ। 
  2. वरुण बेवरेजेस 2.9% गिरावट के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो लगभग 14 रुपए फसल कर₹474 पर बंद हुआ। 
  3. सिमेंस 2.64% गिरावट के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो लगभग 131 रुपए फिसल कर 4,860 रुपए पर बंद हुआ। 
  4. भारती एयरटेल 2.42% गिरावट के साथ चौथे स्थान पर रहा जो 41 रुपए फिसल कर 1,675 रुपए पर बंद हुआ।
  5. इन्फो एज इंडिया लगभग 2% गिरावट के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो 146 रुपए फिसल कर 7,338 रूपए पर बंद हुआ।



Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं

Dabur India Q1 FY26 रिपोर्ट: रेवेन्यू में उबरती मंदी, लेकिन लाभ और ब्रांड स्ट्रेंथ ने बनाए बैलेंस|

   Dabur India Q1 FY26 रिपोर्ट: रेवेन्यू में उबरती मंदी, लेकिन लाभ और ब्रांड स्ट्रेंथ ने बनाए बैलेंस भारतीय अग्रणी FMCG कंपनी Dabur India L...