बुधवार, 6 नवंबर 2024

Share market ट्रंप की जीत को बाजार की सलामी सेंसेक्स, निफ्टी जोरदार तेजी के साथ बंद

 Share market news update: ट्रंप की जीत से भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली । सबसे अधिक तेजी निफ़्टी आईटी में देखने को मिली जो लगभग 4 प्रतिशत तेजी के साथ बंद हुआ आई विस्तार से जानते हैं आज के शेयर मार्केट का हाल। 

share market
 ट्रंप की जीत की खुशी भारतीय शेयर बाजार में देखने को मिली निफ्टी आईटी 4 प्रतिशत ऊपर



Share market news update today: आज भारतीय बाजारों में ट्रंप की जीत की ख़ुशी देखने को मिली सभी सेक्टर में शानदार खरीदारी देखने को मिली निफ़्टी आईटी में 4% की तेजी दिखाई दी। 

निफ्टी 50 1.12 प्रतिशत बढ़त के साथ 270 अंक बढ़कर 24484 अंक पर बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 1.13% वृद्धि के साथ 900 अंक बढ़कर 80378 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी बैंक की वीकली एक्सपायरी होने के कारण सामान्य तेज़ी देखी गई जो 110 अंक बढ़कर 52317 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी आईटी 4 प्रतिशत वृद्धि के साथ 1614 अंक बढ़कर 42039 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी आईटी के सभी दिग्गज शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली।

स्मॉल कैप इंडेक्स लगभग 2 प्रतिशत भारत के साथ 1077 अंक बढ़कर 56008 अंक पर बंद हुआ। मिडकैप इंडेक्स 2.28 प्रतिशत वृद्धि के साथ 1047 अंक बढ़कर 46944 अंक पर बंद हुआ। कैपिटल गुड्स में भी 2.6 8 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई जो लगभग 1836 अंक बढ़कर 70472 अंक पर बंद हुआ।

निफ़्टी ऑटो, निफ़्टी मेटल ,एफएमसीजी सेक्टर ,हेल्थ केयर, कंज्यूमर ड्यूरेबल सभी सेक्टर में तेजी देखने को मिली 


लार्ज कैप में बढ़ने वाले पांच प्रमुख शेयर 

  1. लार्ज कैप में बढ़ाने वाले शेरों में गेल इंडिया पहले स्थान पर रहा जो 6.3 7 प्रतिशत वृद्धि के साथ ₹12 बढ़कर 208.92 रुपए पर बंद हुआ 
  2. अदानी एनर्जी सॉल्यूशन बढ़ने वाले शेयरों में दूसरे स्थान पर रहा जो 6 प्रतिशत वृद्धि के साथ 61 रुपए बढ़कर 1076 रुपए पर बंद हुआ 
  3. भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड बढ़ने वाले शेयरों में तीसरे स्थान पर रहा जो 5.4 1% वृद्धि के साथ ₹15 बढ़कर 301 रुपए पर बंद हुआ
  4. भेल बढ़ने वाले शेयरों में चौथे स्थान पर रहा जो 5.41 प्रतिशत वृद्धि के साथ 12.73 रुपए बढ़कर 248 रुपए पर बंद हुआ।
  5. जोमैटो लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में पांचवें स्थान पर रहा जो 5.4 प्रतिशत तेजी के साथ ₹13 बढ़कर 255 रुपए पर बंद हुआ। 

लार्ज कैप में गिरने वाले पांच प्रमुख शेयर 
  1. आइसीआइसीआइ प्रूडेंशियल लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो 2.17 प्रतिशत गिरावट के साथ₹16 गिरकर 716 रुपए पर बंद हुआ 
  2. एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में दूसरे स्थान पर रहा जो 1.8 प्रतिशत गिरावट के साथ 29 रुपए गिरकर 1603 रुपए पर बंद हुआ। 
  3. टाइटन लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में तीसरे स्थान पर रहा जो 1.65 प्रतिशत गिरावट के साथ 53 रुपए गिरकर 3177 रुपए पर बंद हुआ 
  4. एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में चौथे स्थान पर रहा जो ₹8 गिरकर 708 रुपए पर बंद हुआ 
  5. इंडसइंड बैंक 1.14% गिरावट के साथ पांचवें स्थान पर रहा है जो₹12 गिरकर 1077 रुपए पर बंद हुआ।




Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं|

Niva Bupa Health Insurance Company IPO का प्राइस बैंड तय 7 नवंबर को खुलेगा 2200 करोड रुपए का इश्यू

 Niva Bupa Health Insurance company IPO: कंपनी अपने आईपीओ में नए शेयरों को जारी कर हासिल होने वाले पैसों में से 800 करोड रुपए का इस्तेमाल अपने कैपिटल बेस को बढ़ाने तथा उसे मजबूत करने के लिए करेगी आईए आईपीओ के बारे में विस्तार से जानते हैं। 


ipo
2200 करोड रुपए के आईपीओ में 800 करोड रुपए के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे तथा शेष 1400 करोड रुपए के शेयरों का ऑफर फॉर सेल रहेगा


कंपनी के बारे में जानकारी 

निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड एक भारतीय स्वास्थ्य बीमा कंपनी है। इसकी स्थापना 2008 में हुई थी। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में। पूर्व में कंपनी को मैक्स बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के नाम से जाना जाता था। 

आईपीओ से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां 

निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड आईपीओ के जरिए 2200 करोड रुपए जुटाना चाहती है। इस आईपीओ में 800 करोड़ रुपए के 108,108,108 करोड़  नये शेयर जारी किए जाएंगे। तथा बाकी के 1400 करोड़ रुपए के 189,189,189 करोड़ शेयर ऑफर फॉर सेल के तहत जारी किए जाएंगे जिनकी फेस वैल्यू प्रति शेयर ₹10 होगी। 

एंकर निवेशक 6 नवंबर को बोली लगा सकेंगे। अन्य सभी लोगों के लिए आईपीओ 7 नवंबर को खुलेगा तथा आईपीओ की क्लोजिंग 11 नवंबर को होगी। शेयर का अलॉटमेंट 12 नवंबर को होगा तथा शेयर की लिस्टिंग 14 नवंबर को होगी।

लॉट साइज तथा आईपीओ स्ट्रक्चर 

निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड आईपीओ का प्राइस बैंड ₹70 से 74 रुपए प्रति शेयर तय किया गया है तथा 200 शेयरों का एक लॉट तय किया गया है। इस हिसाब से रिटेल निवेशक को एक लौट के लिए कम से कम 14800 निवेश करने होंगे। तथा अधिकतम 13 लॉट के लिए 192400 निवेश करने होंगे।

आईपीओ में 75 फिसदी  हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स लिए 15 फ़ीसदी हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशन इन्वेस्टर्स के लिए तथा बाकी का 10 फ़ीसदी हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित किया गया है।

वित्तीय जानकारी 

अवधि समाप्त         30जून 2024  31 मार्च 2024  31 मार्च 2023   31 मार्च 2022

    संपत्ति                    6542               6191              3876                2738

   रिवेन्यू                    1124                 4118              2859              1884

प्रॉफिट आफ्टर टैक्स   -18                  81                    12                 -196

  नेट वर्थ                     2031                 2049              831                 507

  रिजर्व                       1282               1282              334                 125

टोटल कर्ज                  250                  250              250                   250

                                                                                                                                 राशि ₹  करोड़ में 

अनुमानित लिस्टिंग गेन 

 investorgain.comके अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का शेयर पर अभी तक किसी प्रकार के  लिस्टिंग गेन का अनुमान नहीं हैं। 


Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं|


Dabur India Q1 FY26 रिपोर्ट: रेवेन्यू में उबरती मंदी, लेकिन लाभ और ब्रांड स्ट्रेंथ ने बनाए बैलेंस|

   Dabur India Q1 FY26 रिपोर्ट: रेवेन्यू में उबरती मंदी, लेकिन लाभ और ब्रांड स्ट्रेंथ ने बनाए बैलेंस भारतीय अग्रणी FMCG कंपनी Dabur India L...