STOCK MARKET NEWS: 7 दिन की तेजी के बाद भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। निफ़्टी की मंथली एक्सपायरी के दिन बाजार में ऊपरी स्तरों से गिरावट देखने को मिली। फार्मा सेक्टर तथा मेटल सेक्टर को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर लाल निशान में बंद हुए ।Syngene के शेयर में लगभग 13% की गिरावट देखने को मिली जिससे शेयर 95 फिसल कर₹653 रुपए पर बंद हुआ। कमजोर तिमाही नतीजों के चलते हिंदुस्तान युनिलीवर लिमिटेड के शेयर में 4% से अधिक की गिरावट देखने को मिली जिससे शेयर लगभग ₹100 की गिरावट के साथ 2325 रुपए पर बंद हुआ।
निफ़्टी 82 अंक की गिरावट के साथ 24,246 अंक पर बंद हुआ। तथा सेंसेक्स 315 अंक की गिरावट के साथ 79,801 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी बैंक 168 अंक की गिरावट के साथ 55,200 एक अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी आईटी लगभग 100 अंक की गिरावट के साथ 35,307 अंक पर बंद हुआ तथा स्मॉल कैप इंडेक्स 5 अंक की मामूली गिरावट के साथ 49,267 अंक पर बंद हुआ। मिडकैप कैप लगभग 70 अंक की गिरावट के साथ 43,590 अंक पर बंद हुआ।
निफ़्टी ऑटो 56 अंक गिरावट के साथ 22,367 अंक पर बंद हुआ तथा कैपिटल गुड्स में 27 अंक की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 62,802 अंक पर बंद हुआ। कंज्यूमर ड्युरेबल्स 113 अंक की गिरावट के साथ 58,075 अंक पर बंद हुआ। एफएमसीजी इंडेक्स 170 अंक के गिरावट के साथ 20,713 अंक पर बंद हुआ। फार्मा सेक्टर 236 अंक की तेजी के साथ 42,929 अंक पर बंद हुआ। मेटल सेक्टर में 76 अंक की तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 29557 अंक पर बंद हुआ।
लार्ज कैप में बढ़ने वाले पांच प्रमुख शेयर
- Divi's Labs लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो लगभग 5% तेजी के साथ 291 रुपए बढ़कर 6215 रूपये पर बंद हुआ।
- इंडसइंड बैंक 3.2% तेजी के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो लगभग ₹25 बढ़कर 819 रुपए पर बंद हुआ।
- अदानी एनर्जी सॉल्यूशन 2.44% तेजी के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो लगभग 23 रुपए बढ़कर 961 रुपए पर बंद हुआ।
- अल्ट्राटेक सीमेंट 1.8% तेजी के साथ चौथे स्थान पर रहा जो 210 रुपए बढ़कर 12159 पर बंद हुआ।
- अदानी ग्रीन एनर्जी 1.73% तेजी के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो लगभग ₹16 बढ़कर₹968 पर बंद हुआ।
- हिंदुस्तान युनिलीवर लार्ज कैप में गिरने वालें शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो लगभग चार प्रतिशत गिरावट के साथ 98 रुपए फिसल कर 2325 पर बंद हुआ।
- माइक्रोटेक डेवलपर्स 3.4% गिरावट के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो₹46 रुपए फिसलकर 1320 रुपए पर बंद हुआ।
- वरुण बेवरेजेस तीन प्रतिशत गिरावट के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो लगभग ₹17 फसल कर 532 रुपए पर बंद हुआ।
- सीजी पावर 2.14% गिरावट के साथ चौथे स्थान पर रहा जो लगभग 14 रुपए फिसल कर 640 रुपए पर बंद हुआ।
- स्विग्गी 2%गिरावट के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो 7.5 रुपए फिसल का ₹340 पर बंद हुआ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें