SHARE MARKET LIVE: ट्रंप टैरिफ के बावजूद भारतीय शेयर बाजार के लिए आज का सत्र मिला जुला रहा। सबसे अधिक निफ़्टी आईटी में 4.2% की जोरदार गिरावट देखने को मिली। निफ़्टी ऑटो में भी गिरावट देखने को मिली। फार्मा सेक्टर में टैरिफ में छूट के चलते तेजी देखने को मिली। सोने व चांदी के भाव में रिकॉर्ड तेजी जी देखने को मिल रही है। आईए विस्तार से जानते हैं आज के मार्केट का हाल ।
STOCK MARKET NEWS: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सभी देशों के साथ इंडिया पर भी 27 प्रतिशत अतिरिक्त रिसिप्रोकल टैरिफ लगाने के बाद भी भारतीय शेयर बाजार में ज्यादा पैनिक की स्तिथि नहीं बनी। शेयर बाजार में आज के सत्र में मिला-जुला कामकाज रहा। एक्सपर्ट की माने तो यह टैरिफ लगाना डोनाल्ड ट्रंप अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारने जैसा साबित होगा। अमेरिका में मंदी आने की संभावना काफी हद तक बढ़ गई है। इसीलिए आईटी सेक्टर पर टैरिफ ना लगने के जोरदार गिरावट देखने को मिली।
निफ़्टी 82 अंक की गिरावट के साथ 23,250 अंक पर बंद हुआ। तथा सेंसेक्स 322 अंक की गिरावट के साथ 76,295 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी बैंक में 250 अंक की तेजी देखने को मिलीं जिससे इंडेक्स 51,600 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी आईटी मैं जोरदार गिरावट देखने को मिलीं जो 4.2% की गिरावट के साथ 1526 अंकफिसल कर 34,757 अंक पर बंद हुआ। स्मॉल कैप इंडेक्स में 350 अंक की तेजी देखने को मिली। जिससे इंडेक्स 47,494 अंक पर बंद हुआ। मिडकैप इंडेक्स में 128 अंक की तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 41,796 अंक पर बंद हुआ।
निफ़्टी ऑटो एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ 244 अंक फिसल कर 21,164 अंक पर बंद हुआ। कैपिटल गुड्स में 227 अंक की तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 62,121 अंक पर बंद हुआ। कंज्यूमर ड्युरेबल्स में 264 अंक की तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 54,669 अंक पर बंद हुआ। एफएमसीजी सेक्टर में 45 अंक की तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 19564 अंक पर बंद हुआ। फार्मा सेक्टर में 1.8 2% की जोरदार तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 748 अंक की तेजी के साथ 41,870 अंक पर बंद हुआ। मेटल सेक्टर में लगभग 1% की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 302 अंक की गिरावट के साथ 30,375 अंक पर बंद हुआ।
सोने व चांदी का भाव
सोने व चांदी के भाव में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 93,755 रुपए प्रति 10 ग्राम रही। तथा 22 कैरेट सोने की कीमत 86,100 रूपए प्रति 10 ग्राम रही। चांदी की बात की जाए तो लखनऊ में चांदी की कीमत 10300 प्रति 100 ग्राम रही। अलग-अलग शहरों मे सोने व चांदी के भाव में अंतर हो सकता है।
लार्ज कैप में बढ़ने वाले पांच प्रमुख शेयर
- पावर ग्रिड कारपोरेशन 4.3% तेजी के साथ पहले स्थान पर रहा जो 12.3 रुपए बढ़कर₹299 पर बंद हुआ।
- केनरा बैंक 3.46% तेजी के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो 3.15 बढ़कर 94.25 रुपए पर बंद हुआ।
- सन फार्मास्यूटिकल 3.3% तेजी के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो ₹56 बढ़कर 1,770 रुपए पर बंद हुआ।
- अल्ट्राटेक सीमेंट 3.16% तेजी के साथ चौथे स्थान पर रहा जो 355 रुपए बढ़कर 11,606 रुपए पर बंद हुआ।
- सिप्ला लगभग तीन प्रतिशत तेजी के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो 43 रुपए बढ़कर 1,495 पर बंद हुआ।
- डाबर इंडिया लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो 6% से अधिक की गिरावट के साथ ₹30 फिसलकर 465 पर बंद हुआ।
- टीसीएस लगभग 4% गिरावट के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो 140 रुपए फिसल कर 3,403 रुपए पर बंद हुआ।
- वेदांत लगभग चार प्रतिशत गिरावट के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो 18 रुपए फिसल कर 439 पर बंद हुआ।
- एचसीएल टेक्नोलॉजी 3.7% गिरावट के साथ चौथे स्थान पर रहा जो ₹57 की गिरावट के साथ 1470 रुपए पर बंद हुआ।
- टेक महिंद्रा 3.7% गिरावट के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो लगभग 53 रुपए फिसल कर 1370 रुपए पर बंद हुआ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें