SHARE MARKET LIVE: कल की गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार में आज शानदार तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स, निफ़्टी 1.5% बढ़त के साथ हुए बंद। स्मॉलकैप व मिडकैप शेयरों में खरीददारी देखने को मिली। चीन तथा अमेरिका के बीच टैरिफ बार गहराने की संभावना है। जिसको देखते हुए कर सकते हैं कि यह तेजी स्थाई नहीं है। डॉलर के मुकाबले रुपया 40 पैसे गिरावट के साथ हुआ बंद।$1 की कीमत 86.26 रुपए। सोने व चांदी की कीमतों में ऊपरी स्तरों से गिरावट देखने को मिल रही है। आईए विस्तार से जानते हैं आज के मार्केट का हाल
![]() |
गहरा सकता है अमेरिका व चीन के बीच टैरिफ बार |
STOCK MARKET NEWS: कल की गिरावट के बाद आज भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी देखने को मिलीं। निफ़्टी 1. 7% की तेजी के साथ 375 अंक बढ़कर 22,535 अंक पर बंद हुआ तथा सेंसेक्स 1.5% की तेजी के साथ 1,089 अंक की तेजी के साथ 74,227 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी बैंक 1.3% तेजी के साथ 650 अंक बढ़कर 50,511 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी आईटी 1.76% तेजी के साथ 575 अंक बढ़कर 33,244 अंक पर बंद हुआ।
स्मॉल कैप इंडेक्स में शानदार 2.5% की तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 958 अंक की तेजी के साथ 44,932 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार मिड कैप इंडेक्स में 1.9% की तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 730 अंक की तेजी के साथ 39,837 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी ऑटो 1.6% तेजी के साथ 322 अंक बढ़कर 30,138 अंक पर बंद हुआ।
कैपिटल गुड्स 2.14% की तेजी के साथ 1,220 अंक बढ़कर 58,275 अंक पर बंद हुआ तथा कंज्यूमर ड्युरेबल्स 2.38 प्रतिशत तेजी के साथ 1238 अंक बढ़कर 53,357 अंक पर बंद हुआ। एफएमसीजी सेक्टर 2% तेजी के साथ 388 अंक बढ़कर 19,650 अंक पर बंद हुआ। फार्मा सेक्टर में 1.94% की तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 761 अंक की तेजी के साथ 40,041 अंक पर बंद हुआ। मेटल सेक्टर में 1.22% की तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 326 अंक की वृद्धि के साथ 27,000 पर बंद हुआ।
सोने व चांदी का भाव
सोने व चांदी में ऊपरी इस तरह से मुनाफा वसूली देखने को मिल रही है। लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने कीमत 90665 रुपए प्रति 10 ग्राम रही तथा 22 कैरेट सोने कीमत 83,250 प्रति 10 ग्राम रही। चांदी की कीमत 9400 प्रति 100 ग्राम रही।
लार्ज कैप में बढ़ने वाले पांच प्रमुख शेयर
- चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो 5.57% तेजी के साथ ₹77 बढ़कर 1,463 रुपए पर बंद हुआ।
- जिओ फाइनेंशियल सर्विस 5.3 प्रतिशत तेजी के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो 11.3 रुपए बढ़कर 224 रुपए पर बंद हुआ।
- श्रीराम फाइनेंस 4.5% तेजी के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो 27 रुपए बढ़कर 641 रुपए पर बंद हुआ।
- बीपीसीएल 4.46% तेजी के साथ चौथे स्थान पर रहा जो ₹12 बढ़कर₹285.9 पर बंद हुआ।
- इन्फो एज इंडिया 4.2% तेजी के साथ 268 रुपए बढ़कर 6642 रुपए पर बंद हुआ।
- सिमेंस 1.74% गिरावट के साथ पहले स्थान पर रहा जो₹49 फिसल कर₹2763 रुपए पर बंद हुआ।
- बोस 0.27 प्रतिशत गिरावट के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो 72 रुपए फिसल कर 26,516 रुपए पर बंद हुआ।
- पावर ग्रिड कारपोरेशन 0.16% गिरावट के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो 0.45 रुपए फसल कर 289 रुपए पर बंद हुआ।
- बजाज हाउसिंग फाइनेंस कल की क्लोजिंग के पास ही बंद हुआ। जो 118 रुपए था।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें