सोमवार, 7 अप्रैल 2025

Share market crash: टैरिफ बार गहराने की आशंका से बाजार में भारी गिरावट, निफ्टी में 10 महीने की सबसे बड़ी गिरावट।

 SHARE MARKET LIVE: टैरिफ बार गहराने की आशंका के चलते बाजार में भारी गिरावट, निफ्टी में 10 महीने की सबसे बड़ी गिरावट। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा शुरू किया गया टैरिफ बार गहराता हुआ नजर आ रहा है। ट्रंप के बाद ने भी अमेरिका पर 10 अप्रैल से 34% टैरिफ लगाने की घोषणा कर दी है। जिस कारण टैरिफ बार और गहराता हुआ नजर आ रहा है। तारीफ बार के चलते दुनिया भर के शेयर बाजारों में कोहराम मचा हुआ है। सभी इंडेक्स 5 से 10% तक की गिरावट के ट्रेड कर रहे हैं। वैश्विक रूप से सबसे अधिक गिरावट हॉन्ग कोंग के बाजार Hang Seng में देखने को मिल रही है। जो इस समय लगभग 13% से अधिक की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है। जापान का मार्केट का Nikkei index 7.7 प्रतिशत गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है। टाटा समूह के शेयरो में आज खासा गिरावट देखने को मिलीं। जिनमें ट्रेंट लगभग 15% गिरावट के साथ तथा टाटा मोटर्स 5.5% गिरावट के साथ बंद हुए। कच्चे तेल की कीमतों में  भी गिरावट देखने को मिल रही है।

stock market




निफ़्टी 3.24% गिरावट के साथ 742 अंक फिसल कर 22,161 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी दिन के अपने निचले स्तर से 400 अंक के सुधार के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स लगभग तीन प्रतिशत गिरावट के साथ 2,226 अंकफिसल कर 73,137 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी बैंक 3.2 प्रतिशत गिरावट के साथ 1,642 अंक फिसल कर 49,860 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी आईटी में 2.5% की गिरावट देखने को मिली जो 842 अंक फिसल कर 32,668 अंक पर बंद हुआ।

स्मॉल कैप इंडेक्स में चार प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 1,892 अंकफिसल कर 43,974 अंक पर बंद हुआ। मिडकैप इंडेक्स में 3. 4% की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 1400 अंकफिसल कर 39,107 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी ऑटो 3.8% गिरावट के साथ 777 अंक फिसल कर 19,815 अंक पर बंद हुआ। कैपिटल गुड्स 4.34% गिरावट के साथ 2587 अंकफिसल कर 57,055 अंक पर बंद हुआ। कंज्यूमर ड्युरेबल्स में दो प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 1,108 अंक फिसल कर 52,119 अंक पर बंद हुआ। मेटल सेक्टर में सबसे अधिक 6% की जोरदार गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 1,770 अंकफिसल कर 26,680 अंक पर बंद हुआ।

टाटा समूह के शेयरो में आज जोरदार गिरावट देखने को मिली ट्रेंट लगभग 15% गिरावट के साथ 820 रूपए गिरकर 4,740 पर बंद हुआ। टाटा मोटर्स ने अमेरिका में टैरिफ के चलते JLR की सप्लाई बंद कर दी है। जिसके चलते शेयर में खासा दबाव देखने को मिला। शेयर 5.5% की गिरावट के साथ ₹34 गिरकर 580 रुपए पर बंद हुआ। टाटा स्टील के शेयर में 7.8% की जोरदार गिरावट देखने को मिली जिससे शेयर लगभग ₹11 फिसल कर ₹130 पर बंद हुआ।

सोने व चांदी का भाव 

सोने व चांदी की कीमतों में ऊपरी स्तरों से हल्की गिरावट देखने को मिल रही है। आज लखनऊ में 24 कैरेट सोने की कीमत 91,350 प्रति 10 ग्राम रही। तथा 22 कैरेट सोने की कीमत 83,850 प्रति 10 ग्राम  रही। चांदी की कीमत 9,390 प्रति 100 ग्राम रही। अलग-अलग शहरों मे सोने व चांदी के भाव में अंतर हो सकता है।



Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Dabur India Q1 FY26 रिपोर्ट: रेवेन्यू में उबरती मंदी, लेकिन लाभ और ब्रांड स्ट्रेंथ ने बनाए बैलेंस|

   Dabur India Q1 FY26 रिपोर्ट: रेवेन्यू में उबरती मंदी, लेकिन लाभ और ब्रांड स्ट्रेंथ ने बनाए बैलेंस भारतीय अग्रणी FMCG कंपनी Dabur India L...