SHARE MARKET NEWS: खराब ग्लोबल संकेतों के चलते शेयर बाजार में हाहाकार सेंसेक्स तथा निफ्टी में भारी गिरावट, मिडकैप तथा स्मॉलकैप शेयर भी फिसले। ट्रंप टैरिफ वार के चलते दुनिया भर के शेयर बाजारों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। कल अकेले अमेरिका में एक ही दिन में लगभग तीन ट्रिलियन डॉलर का मार्केट कैप साफ़ हो गया। चीन पर 34 प्रतिशत टैरिफ के चलते मेटल सेक्टर में डाउनग्रेड की आशंका को देखते हुए मेटल सेक्टर में 6.34% की भयंकर गिरावट देखने को मिली। डॉलर इंडेक्स में गिरावट के चलते डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती देखने को मिली। सोने व चांदी की कीमतों में ऊपरी स्तरों से हल्की नरमी देखने को मिल रही है। आईए विस्तार से जानते हैं आज के मार्केट का हाल।
![]() |
SHARE MARKET CRASH |
STOCK MARKET LIVE: ट्रंप टैरिफ बार के चलते पूरी दुनिया के शेयर बाजारों जोरदार गिरावट देखने को मिल रही है। निफ़्टी 1.5% की जोरदार गिरावट के साथ 345 अंक फिसल कर 22,904 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स 1.22% की गिरावट के साथ 930 अंकफिसल कर 75,365 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी बैंक आज का सबसे मजबूत इंडेक्स रहा जो एचडीएफसी बैंक में मजबूती के कारण टिका रहा। जो केवल 94 अंक की गिरावट के 51,502 अंक पर बंद हुआ।
निफ़्टी आईटी में 3.5% की जोरदार गिरावट आज भी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 1245 अंक की गिरावट के साथ 33,511 अंक पर बंद हुआ। 2 दिन में निफ़्टी आईटी में लगभग 2771अंक की गिरावट देखने को मिली हैं। स्मॉल कैप इंडेक्स में 3.43% की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 1626 अंक की गिरावट के साथ 45,867 अंक पर बंद हुआ। मिडकैप इंडेक्स मैं तीन प्रतिशत की जोरदार गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 1,287 अंक की गिरावट के साथ 40,508 अंक पर हुआ। निफ़्टी ऑटो 2.7% की गिरावट के साथ 570 अंक फिसल कर 20,593 अंक पर बंद हुआ।
कैपिटल गुड्स में चार प्रतिशत की जोरदार गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स लगभग 2500 अंक फिसल कर 59,643 अंक पर बंद हुआ। कंज्यूमर ड्युरेबल्स में 2.64% की गिरावट के साथ 1,441 अंक फिसल कर 53,227 अंक पर बंद हुआ। फार्मा सेक्टर में आज जोर का झटका लगा। कल टैरिफ में छुट के कारण फार्मा सेक्टर में तेजी देखने को मिली। आज डोनाल्ड ट्रंप का बयान आया कि फार्मा सेक्टर में भी बहुत ही जल्द टैरिफ लगाया जाएगा। जिस कारण इंडेक्स में 3.2% की गिरावट देखने को मिली। जिससे इंडेक्स 1,339 अंक फिसल कर 40,531 अंक पर बंद हुआ। चीन से डाउन ग्रेड के चलते मेटल सेक्टर में 6.3 4% की जोरदार गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 1,925 अंक की गिरावट के साथ 28,450 अंक पर बंद हुआ।
डॉलर इंडेक्स में गिरावट के चलते डॉलर के मुकाबले रुपए में हल्की तेजी देखने को मिली। डॉलर के मुकाबले रुपया 85.33 रुपए पर बंद हुआ।
सोने व चांदी का भाव
सोने व चांदी की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। हालांकि कल के मुकाबले आज सोने की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली। लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 93,240 प्रति 10 ग्राम रही। तथा 22 कैरेट सोने की कीमत 86,100 प्रति 10 ग्राम रही। चांदी की कीमत 10,172 रुपए प्रति100 ग्राम रही।
Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें