सोमवार, 5 मई 2025

अच्छे ग्लोबल संकेतों के चलते बाजार बढ़त पर बंद मिडकैप स्मालकैप शेयरों में खरीददारी।

 STOCK MARKET NEWS : शानदार ग्लोबल संकेतों के चलते भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली। कच्चे तेल की कीमत में गिरावट के चलते, भारतीय तेल कंपनियां तथा पेंट बनाने वाली कंपनियों में खरीदारी देखने को मिली। कमजोर तिमाही नतीजों के चलते स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के शेयर में 1.26% की गिरावट देखने को मिली। तथा कोटकबैंक के शेयर  में 4.6% की जोरदार गिरावट देखी गई। महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के शानदार तिमाही नतीजा के कारण 3.26% की जोरदार तेज़ी देखने को मिली। डॉलर के मुकाबले रुपया 31 पैसे मजबूती के साथ बंद हुआ।$1 की कीमत 84.57 रुपए रही। आईए विस्तार से जानते हैं आज के मार्केट का हाल ।


share market



भारतीय शेयर बाजार में आज निफ़्टी बैंक को छोड़कर सभी इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हए। निफ़्टी 114 अंक की तेजी के साथ 24,461 अंक पर बंद हुआ तथा सेंसेक्स लगभग 300 अंक की तेजी के साथ 80 हजार 796 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी बैंक 195 अंक की गिरावट के साथ 54,919 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी आईटी लगभग 100 अंक की तेजी के साथ 35991 अंक पर बंद हुआ तथा स्मॉल कैप इंडेक्स में शानदार 1.23% की तेजी देखने को मिली। जिससे इंडेक्स 585 अंक की तेजी के साथ 47,949 अंक पर बंद हुआ।

मिडकैप इंडेक्स में 1.45 प्रतिशत की जोरदार तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 618 अंक की तेजी के साथ 43,326 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी ऑटो लगभग दो प्रतिशत की शानदार तेजी के साथ 412 अंक बढ़कर 22,700 अंक पर बंद हुआ। कैपिटल गुड्स 532 अंक की तेजी क साथ 63,200 अंक पर बंद हुआ। कंज्यूमर ड्यूरेबल 635 अंक की तेजी के साथ 57136 अंक पर बंद हुआ। एफएमसीजी सेक्टर में 250 अंक की तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 20,659 अंक पर बंद हुआ। फार्मा सेक्टर 385 अंक की तेजी के साथ 42,379 अंक पर बंद हुआ। मेटल सेक्टर में 62 अंक की तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 28,933 अंक पर बंद हुआ।

लार्ज कैप में बढ़ने वाले पांच प्रमुख शेयर 

  1. स्विग्गी लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो 12.66% की शानदार तेजी के साथ 38.65 बढ़कर 344 पर बंद हुआ।
  2. अदानी एंटरप्राइजेज 7% तेजी के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो 161 रुपए बढ़कर 2,455 रुपए पर बंद हुआ।
  3. अदानी ग्रीन एनर्जी 6.68 प्रतिशत तेजी के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो 60.45 रुपए बढ़कर 965 पर बंद हुआ। 
  4. अदानी पोर्ट्स 6.3 प्रतिशत तेजी के साथ ₹80 बढ़कर 1347 रूपए पर बंद हुआ।
  5. अदानी पावर 5.95 प्रतिशत तेजी के साथ₹31 बढ़कर 556 पर बंद हुआ। 

लार्ज कैप में गिरने वाले पांच प्रमुख शेयर 
  1. कोटक महिंद्रा बैंक लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो लगभग 4.6 प्रतिशत गिरावट के साथ ₹100 फिसल कर 2084 पर बंद हुआ।
  2. जेएसडब्ल्यू स्टील 1.82% गिरावट के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो 17.7 रुपए फिसल कर 955 रुपए पर बंद हुआ।
  3. ओएनजीसी 1.73% गिरावट के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो 4.22 फिसल कर 239 रुपए पर बंद हुआ। 
  4. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 1.25 प्रतिशत गिरावट के साथ चौथे स्थान पर रहा जो₹10 फिसल कर 790 रुपए पर बंद हुआ।
  5. ऐवेन्यू सुपरमार्ट  एक प्रतिशत गिरावट के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो 40.5 फिसल कर₹4018 रुपए पर बंद हुआ।




Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Dabur India Q1 FY26 रिपोर्ट: रेवेन्यू में उबरती मंदी, लेकिन लाभ और ब्रांड स्ट्रेंथ ने बनाए बैलेंस|

   Dabur India Q1 FY26 रिपोर्ट: रेवेन्यू में उबरती मंदी, लेकिन लाभ और ब्रांड स्ट्रेंथ ने बनाए बैलेंस भारतीय अग्रणी FMCG कंपनी Dabur India L...