Share market news update: शेयर बाजार में आज निचले स्तर से शानदार रिकवरी देखने को मिली। जिसके चलते सेंसेक्स तथा निफ्टी की लगभग फ्लैट क्लोजिंग देखने को मिली। फार्मा ,मेटल ,ऑटो, शेयरों पर रहा दबाव। कल्याण ज्वैलर्स के शेयर लगातार चौथे दिन गिरावट के साथ हुए बंद। आईए विस्तार से जानते है। आज के मार्केट का हाल।
Stock market news update : शेयर बाजार में आज का दिन गिरावट के साथ बंद हुआ। स्मॉल कैप इंडेक्स में 1.12% की जोरदार गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 620 अंक की गिरावट के साथ 54,660 पर बंद हुआ। मिडकैप इंडेक्स मैं एक प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 500 अंक फिसल कर 45,643 पर बंद हुआ।
निफ़्टी दिन के निचले स्तर से लगभग 200 अंक की शानदार रिकवरी के साथ 18 अंक फिसल कर 23,688 पर बंद हुआ। सेंसेक्स 50 अंक की मामूली गिरावट के साथ 78,148 पर बंद हुआ। सेंसेक्स ने भी अपने निचले स्तर से लगभग 650 अंक की शानदार रिकवरी दिखाई। निफ़्टी बैंक लगभग 365 अंक की गिरावट के साथ 49,835 अंक पर बंद हुआ।
कंज्यूमर ड्युरेबल्स मैं 1.86 प्रतिशत की जोरदार गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 1,215 अंक फिसल कर 64120 पर बंद हुआ। कैपिटल गुड्स 1.34% की गिरावट के साथ 9 अंक फिसल कर 66,375 पर बंद हुआ। निफ़्टी ऑटो भी 111 अंक की गिरावट के साथ 23,370 पर बंद हुआ। निफ़्टी आईटी लगभग 260 अंक की वृद्धि के साथ बंद हुआ तथा एफएमसीजी सेक्टर 70 अंक की तेजी के साथ 20,791 पर बंद हुआ।
कल्याण ज्वैलर्स के शेयर में लगातार चौथे दिन गिरावट जारी रही लगभग 2.3 प्रतिशत गिरावट के साथ₹16 फिसल कर 706 रुपए पर बंद हुआ। स्टॉक ने अपने दिन के निचले स्तर 663 रुपए से लगभग₹50 की शानदार रिकवरी दिखाई। डिक्शन टेक के शेयर में 8.4% की जोरदार गिरावट देखने को मिली जिससे शेयर 1546 गिरकर 16,900 पर बंद हुआ। स्पंदना स्पूर्ति के शेयर में दो दिन से शानदार तेजी देखने को मिल रही है । 2 दिन में स्टॉक लगभग 40% की दौड़ लगा चुका है ।जो ₹330 से 476 पर पहुंच गया स्टॉक में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है।
लार्ज कैप में गिरने वाले पांच प्रमुख शेयर
- अपोलो हॉस्पिटल लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो लगभग 4 प्रतिशत गिरावट के साथ 294 रूपए गिरकर 7,142 रुपए पर बंद हुआ।
- यूनाइटेड स्पिरिट्स 3.11% गिरावट के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो₹50 गिरकर 1,575 रुपए पर बंद हुआ।
- सिमेंस 2.86 प्रतिशत गिरावट के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो 185 रुपए फिसल कर 6,296 रूपए पर बंद हुआ।
- जेएसडब्ल्यू एनर्जी 2.7 4% गिरावट के साथ चौथे स्थान पर रहा। जो ₹16 गिरकर₹580 पर बंद हुआ।
- पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन 2.55% की गिरावट के साथ पांचवें स्थान पर रहा। जो 11 रुपए गिरकर 435 पर बंद हुआ।
- ओएनजीसी लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो लगभग तीन प्रतिशत की वृद्धि के साथ 7.84 रूपए बढ़कर 271 रुपए पर बंद हुआ।
- गेल इंडिया 2.43 प्रतिशत तेजी के साथ 4.5 बढ़कर 190 रुपए पर बंद हुआ।
- एलटी माइंड ट्री 2.17 प्रतिशत वृद्धि के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो लगभग 125 रुपए बढ़कर 5,881 रुपए पर बंद हुआ।
- टीसीएस लगभग 2% वृद्धि के साथ चौथे स्थान पर रहा जो₹80 बढ़कर 4,108 रुपए पर बंद हुआ।
- रिलायंस इंडस्ट्रीज लगभग दो प्रतिशत वृद्धि के साथ₹25 बढ़कर पांचवे स्थान पर रहा। जो 1,265 पर बंद हुआ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें