बुधवार, 29 जनवरी 2025

क्या बाजार में बजट रैली की शुरुआत हो चुकी है, सेंसेक्स, निफ्टी दिन के ऊपरी स्तर पर बंद , मिडकैप,स्मॉल कैप शेयरों में शानदार तेजी

 Share market news: भारतीय शेयर बाजार के लिए आज का दिन शानदार रहा बाजार में तेजी का माहौल देखने को मिल रहा है। क्या बाजार में बजट रैली की शुरुआत हो चुकी है। मिड कैप, स्माल कैप शेयरों मे शानदार तेजी। आईटीसी होटल की लिस्टिंग 180 रुपए पर हुई। KPIT TECH के शेयर में लगभग 9% की तेजी देखने को मिली। आईनॉक्स विंड के शेयर में 20% की शानदार तेजी देखने को मिली। अंबुजा सीमेंट में लगभग 4% की गिरावट देखने को मिली। आईए विस्तार से जानते हैं आज के मार्केट का हाल।


share market live
क्या बाजार में बजट रैली की शुरुआत हो चुकी है?



Share market live: भारतीय शेयर बाजार में आज चौतरफा खरीदारी के चलते जोरदार तेजी देखने को मिली जिससे सभी इंडेक्स हरे निशान में बंद होने में कामयाब रहे। निफ़्टी 205 अंक की तेजी के साथ 23,163 पर बंद होने में कामयाब रहा।सेंसेक्स 630 अंक की तेजी के साथ 76,532 पर बंद हुआ। निफ़्टी बैंक 300 अंक की तेजी के साथ 49,165 पर बंद हुआ।

निफ़्टी आईटी में आज शानदार तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 2.62% की तेजी के साथ लगभग 1,100 अंक बढ़कर 42,914 पर बंद हुआ। स्मॉल कैप इंडेक्स मे 3.3% की शानदार तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 1,560 अंक की वृद्धि के साथ 49,050 पर बंद हुआ। मिडकैप इंडेक्स में 2.5%की जोरदार तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 1050 अंक की तेजी के साथ 42,366 अंक पर बंद हुआ।

निफ़्टी ऑटो लगभग 1.5% वृद्धि के साथ 322 अंक बढ़कर 22,586 अंक पर बंद हुआ। कैपिटल गुड्स में 2.5% की वृद्धि देखने को मिली जिससे इंडेक्स 1,623 अंक की तेजी के साथ 61760 पर बंद हुआ।

जोमैटो में लगभग 7% की शानदार तेजी देखने को मिली जिससे शेयर लगभग ₹15 बढ़कर 222 रुपए पर बंद हुआ। 

लार्ज कैप में बनने वाले पांच प्रमुख शेयर 

  1. जोमैटो लार्ज कैप में बढ़ाने वाले शेयरों मे पहले स्थान पर रहा जो लगभग 7% वृद्धि के साथ लगभग ₹15 बढ़कर₹222 पर बंद हुआ।
  2. भेल 6.5% वृद्धि के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो ₹12 बढ़कर 199 रुपए पर बंद हुआ। 
  3. टीवीएस मोटर कंपनी 5.5% वृद्धि के साथ तीसरे स्थान पर रही जोर लगभग 130 रुपए बढ़कर 2465 रुपए पर बंद हुए। 
  4. अदानी पावर 5.14% तेजी के साथ चौथे स्थान पर रहा जो ₹25 बढ़कर 522 पर बंद हुआ। 
  5. चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट 4.5% तेजी के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो लगभग ₹55 बढ़कर 1,296 पर बंद हुआ।
लार्ज कैप में गिरने वाले पांच प्रमुख शेयर 
  1. जेएसडब्ल्यू एनर्जी लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में पहले स्थान  पर रहा जो 5.5% गिरावट के साथ₹30 फिसल कर₹475 पर बंद हुआ। 
  2. बोस 5.5% गिरावट के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो 1,641 रुपए फिसल कर 28,155 पर बंद हुआ।
  3. अंबुजा सीमेंट 3.9% गिरावट के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो लगभग₹21 फिसल कर 522 रुपए पर बंद हुआ। 
  4. पंजाब नेशनल बैंक 2% गिरावट के साथ चौथे स्थान पर रहा जो लगभग ₹2 फिसल कर 98 रूपए पर बंद हुआ।
  5. डाबर इंडिया 1.4% गिरावट के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो लगभग साथ रुपए फिसल कर  518 रुपए पर बंद हुआ।

Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं|

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Dabur India Q1 FY26 रिपोर्ट: रेवेन्यू में उबरती मंदी, लेकिन लाभ और ब्रांड स्ट्रेंथ ने बनाए बैलेंस|

   Dabur India Q1 FY26 रिपोर्ट: रेवेन्यू में उबरती मंदी, लेकिन लाभ और ब्रांड स्ट्रेंथ ने बनाए बैलेंस भारतीय अग्रणी FMCG कंपनी Dabur India L...