Share market news update: भारतीय शेयर बाजार में आज कारोबारी हफ्ते के पहले दिन खरीदारी देखने को मिली जिससे सेंसेक्स, निफ़्टी बढ़त के साथ बंद हुए। कोटक महिंद्रा बैंक मैं 9% से अधिक की शानदार तेजी के चलते निफ़्टी बैंक जोरदार तेजी देखने को मिली। जोमैटो के नतीजे अनुमान से कमजोर आने के कारण गिरावट देखने को मिली। वोडाफोन आइडिया में 9% से अधिक की तेजी देखने को मिली। आईए विस्तार से जानते हैं आज के मार्केट हाल।
Share market update in Hindi: भारतीय शेयर बाजार में आज तेजी का माहौल रहा। सेंसेक्स 450 अंक की तेजी के साथ 77,073 पर बंद हुआ। निफ़्टी 140 अंक की तेजी के साथ 23,344 पर बंद हुआ। निफ़्टी बैंक में कोटक महिंद्रा बैंक के कारण जोरदार तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 810 अंक की जोरदार तेजी के साथ 49,350 पर बंद हुआ।
निफ़्टी आईटी 160 अंक की तेजी के साथ 42,192 अंक पर बंद हुआ। स्मॉल कैप इंडेक्स 427 अंक की तेजी के साथ 52,740 अंक पर बंद हुआ। मिडकैप इंडेक्स में 290 अंक की तेजी देखने को मिली । निफ़्टी ऑटो में 120 अंक की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 22,671 अंक पर बंद हुआ। कैपिटल गुड्स मैं लगभग एक प्रतिशत की तेजी देखने को जिससे इंडेक्स 628 अंक की तेजी के साथ 65,807 पर बंद हुआ।
कंज्यूमर ड्युरेबल्स लगभग 300 अंक की तेजी के साथ 60,926 अंक पर बंद हुआ। एफएमसीजी इंडेक्स में हल्की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 15 अंक की गिरावट के साथ 20320 पर बंद हुआ । फार्मा सेक्टर में 325 अंक की तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 52,986 अंक पर बंद हुआ। मेटल इंडेक्स 220 अंकित तेजी के साथ 28,927 अंक पर बंद हुआ।
वोडाफोन आइडिया के शेयर में आज 9.11% की जोरदार तेजी देखने को मिलीं। जिससे शेयर 0.83 पैसे की बढ़त के साथ 9.94 रूपए पर बंद हुआ। ओला इलेक्ट्रिक के शेयर में आज 2.5% की तेजी देखने को मिली जिससे शेयर लगभग₹2 की तेजी के साथ 76.33 रुपए पर बंद हुआ। कल्याण ज्वैलर्स के शेयर में आज लगभग पांच प्रतिशत की तेजी देखने को मिली जिससे शेयर ₹30 की वृद्धि के साथ ₹530 पर बंद हुआ। सुजलॉन एनर्जी के शेयर में 2.2 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली जिससे शेयर 1.25 की वृद्धि के साथ 58 रुपए पर बंद हुआ।
लक्ष्मी डेंटल आईपीओ कि आज 26.64% लिस्टिंग गेन के साथ 542 पर शानदार लिस्टिंग हुई। तथा लिस्टिंग से लगभग ₹10 ऊपर जाकर 551 रुपए पर बंद हुआ। इस हिसाब से आईपीओ में शेयर धारक को 114 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से लिस्टिंग गेन हुआ। स्टेलियन इंडिया का आईपीओ आज 2.3 बजे तक लगभग 183 गुना तक सब्सक्राइब हो चुका था। आईपीओ का आज अंतिम दिन था।
लार्ज कैप में बढ़ने वाले पांच प्रमुख शेयर
- कोटक महिंद्रा बैंक लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो 9% से अधिक की तेजी के साथ 162 रुपए बढ़कर 1,920 रुपए पर बंद हुआ।
- विप्रो 6.5% तेजी के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो लगभग 18 रुपए की वृद्धि के साथ ₹300 पर बंद हुआ।
- बजाज फाइनेंस 3.6% की तेजी के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो 258 रुपए की वृद्धि के साथ 7,440 पर बंद हुआ।
- बजाज फिनसर्व 3.25% तेजी के साथ चौथे स्थान पर रहा जो लगभग ₹55 की तेजी के साथ 1,735 रुपए पर बंद हुआ।
- केनरा बैंक 3.23% वृद्धि के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो 3.16 की तेजी के साथ ₹101 पर बंद हुआ।
- जोमैटो लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो 3.6% गिरावट के साथ₹9 फिसल कर 239 रूपए पर बंद हुआ।
- एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस 2.65% गिरावट के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो₹40 फिसल कर 1,500 रुपए पर बंद हुआ।
- ट्रेंट 2 प्रतिशत गिरावट के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो लगभग 126 रुपए फसल कर 6,090 रूपए पर बंद हुआ।
- श्रीराम फाइनेंस 1.86 प्रतिशत गिरावट के साथ चौथे स्थान पर रहा जो लगभग ₹10 फिसल कर 516 रुपए पर बंद हुआ।
- गोदरेज कंज्यूमर 1.8% गिरावट के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो लगभग₹20 फिसल कर 1,166 रूपए पर बंद हुआ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें