सोमवार, 27 जनवरी 2025

खराब ग्लोबल संकेतों के चलते बाजार में भारी गिरावट सेंसेक्स ,निफ़्टी एक प्रतिशत से ज्यादा फिसले मिडकैप, स्मॉल कैप शेयरों में भारी बिकवाली

 Share market live update: खराब ग्लोबल संकेतों के चलते भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को सेंसेक्स, निफ्टी में एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट , मिडकैप, स्मॉल कैप शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली। बीएसई के सभी इंडेक्स मे गिरावट देखने को मिलीं। CDSL के शेयर में 10% से अधिक की गिरावट। आईए विस्तार से जानते हैं आज के मार्केट का हाल।


share market



Share market news: भारतीय शेयर बाजार में आज कारोबारी हफ्ते के पहले दिन जोरदार गिरावट देखने को मिली निफ़्टी 1.14% गिरावट के साथ 263 अंक फिसल कर 22,830 पर बंद हुआ। सेंसेक्स एक प्रतिशत गिरावट के साथ 825 अंक फिसल कर 75,366 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी बैंक 300 अंक की गिरावट के साथ 48,064 अंक पर बंद हुआ।

निफ़्टी आईटी 3.36% की जोरदार गिरावट के साथ लगभग 1,500 अंक फिसल कर 42,060 पर बंद हुआ। स्मॉल कैप इंडेक्स 3.5% की जोरदार गिरावट के साथ लगभग 1,760 अंक फिसल कर 48,346 पर बंद हुआ। मिडकैप इंडेक्स 2.7% की गिरावट के साथ 1,144 अंकफिसल कर 41,571 पर बंद हुआ। निफ़्टी ऑटो एक प्रतिशत गिरावट के साथ 200 अंक  फिसल 21,970 पर बंद हुआ।

कैपिटल गुड्स 1.8% गिरावट के साथ 1,130अंक फिसल कर 61,100 पर बंद हुआ कंज्यूमर ड्युरेबल्स 2.3% की जोरदार गिरावट के साथ 1,340 अंक फिसल कर 56,830 पर बंद हुआ। फार्मा सेक्टर में 2.7% की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 1150 अंकफिसल कर 41,053 पर बंद हुआ। मेटल सेक्टर में 2.9% की जोरदार गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 814 अंक की गिरावट के साथ 27690 पर बंद हुआ। 

सीडीएसएल के शेयर में 10% से अधिक की गिरावट देखने को मिली जिससे शेयर 156 रुपए की गिरावट के साथ 1,344 रूपए पर बंद हुआ। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में लगभग 9% की गिरावट देखने को मिली जिससे शेयर 5.5 गिरकर 56.7 रुपए पर बंद हुआ। अदानी विल्मर में 3.7% की तेजी देखने को मिली जिससे शेयर लगभग ₹10 की वृद्धि के साथ 261 रुपए पर बंद हुआ। 

ओला इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर  में 4.5% की गिरावट देखने को मिली जिस शेर 3.26 गिरकर 68 रुपए पर बंद हुआ। वोडाफोन आइडिया में 6% की गिरावट देखने को मिली जिस शेयर ₹9 से नीचे बंद हुआ। जिओ फाइनेंशियल सर्विस के शेयर में 4.5% की गिरावट देखने को मिली जिससे शेयर ₹11 फिसल कर 233 रुपए पर बंद हुआ

लार्ज कैप में गिरने वाले पांच प्रमुख शेयर 

  1. इन्फो एज लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो 5.8% गिरावट के साथ 437 फिसल कर ₹7,009 पर बंद हुआ।
  2. यूनाइटेड स्क्रिप्ट्स 5.3 प्रतिशत गिरावट के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो लगभग ₹80 फिसल कर 1,390 रुपए पर बंद हुआ।
  3. एलटी माइंड ट्री 5.2% गिरावट के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो 312 रुपए फसल कर 5,685 रूपए पर बंद हुआ।
  4. आईआरसीटीसी 5% गिरावट के साथ चौथे स्थान पर रहा जो लगभग₹40 फिसल कर 747 रुपए पर बंद हुआ। 
  5. केनरा बैंक लगभग 5%गिरावट के साथ पांचवे स्थान पर रहा जो 4.8 फिसल कर 91.9 रुपए पर बंद हुआ।
लार्ज कैप में बढ़ने वाले पांच प्रमुख शेयर 
  1. टोरेंट फार्मा लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो 2.75% तेजी के साथ ₹90 बढ़कर₹3,337 रुपए पर बंद हुआ।
  2. आइसीआइसीआइ बैंक 1.5% तेजी के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो लगभग 18 रुपए बढ़कर 1,227 रुपए पर बंद हुआ।
  3. ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज 1.4% तेजी के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो लगभग ₹75 की वृद्धि के साथ 5,176 पर बंद हुआ।
  4. डीएलएफ 1.2% तेजी के साथ चौथे स्थान पर रहा जो लगभग 8.6 रुपए की वृद्धि के साथ 703 रुपए पर बंद हुआ।
  5. महिंद्रा ऐंड महिंद्रा लगभग 1% तेजी के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो ₹30 की तेजी के साथ 2831 रुपए पर बंद हुआ।


 Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं|


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Dabur India Q1 FY26 रिपोर्ट: रेवेन्यू में उबरती मंदी, लेकिन लाभ और ब्रांड स्ट्रेंथ ने बनाए बैलेंस|

   Dabur India Q1 FY26 रिपोर्ट: रेवेन्यू में उबरती मंदी, लेकिन लाभ और ब्रांड स्ट्रेंथ ने बनाए बैलेंस भारतीय अग्रणी FMCG कंपनी Dabur India L...