सोमवार, 13 जनवरी 2025

शेयर बाजार में चौतरफा बिकवाली,निफ़्टी बैंक 7 महीने के निचले स्तर पर बंद

 Share market news update: भारतीय शेयर बाजार में लगातार गिरावट का दौर जारी है। सभी सेक्टरों में जोरदार बिकवाली देखने को मिल रही है। निफ़्टी बैंक अपने 7 महीने के निचले स्तर पर हुआ बंद। मिडकैप इंडेक्स 3.5% से ज्यादा फिसल कर हुआ बंद। बीएसई के सभी सेक्टर लाल निशान में बंद हुए। रियल्टी इंडेक्स सबसे ज्यादा 6 प्रतिशत फसल कर हुआ बंद। डॉलर के मुकाबले रुपया अपने रिकार्ड निचले स्तर पर पहुंचा । इस समय डॉलर के मुकाबले रुपया 86.57 पर कर रहा है ट्रेड। आईए विस्तार से जानते हैं आज के मार्केट का हाल।


share market



Share market update today: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी सभी सेक्टरों में जोरदार बिकवाली देखने को मिल रही है। कंज्यूमर ड्युरेबल्स में लगभग चार प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 2,470 अंक फिसलकर 59,877 पर बंद हुआ। स्मॉल कैप इंडेक्स 4% से अधिक की गिरावट के साथ 2,180 अंक फिसल कर 50,541 पर बंद हुआ। मिडकैप इंडेक्स में भी 4% से अधिक की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 1,845 अंक फिसल कर 42,395 अंक पर बंद हुआ। 

लगभग 1.5% की गिरावट के साथ निफ़्टी 345 अंक फिसल कर 23,085 पर बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 1.36% की गिरावट के साथ 1,000 से अधिक अंकों की गिरावट के साथ 76,330 पर बंद हुआ। निफ़्टी बैंक 1.4 2% गिरावट के साथ लगभग 700 अंक फिसल कर 48,041 पर बंद हुआ। निफ़्टी आईटी में 1.37% की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 610 अंक की गिरावट के साथ 44,000 पर बंद होने में कामयाब रहा। 

जोमैटो के शेयर में 6.5% की गिरावट देखने को मिली जिससे शेयर लगभग 16 रुपए फिसल कर 227 रुपए पर बंद हुआ। एचडीएफसी बैंक में 1.63% की गिरावट देखने को मिली जिससे शेयर ₹27 गिरकर 1,630 पर बंद हुआ। जिओ फाइनेंस के शेयर में पांच प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली जिससे शेयर लगभग ₹15 की गिरावट के साथ 266 रुपए पर बंद हुआ। मदरसन के शेयर में 3.5% की गिरावट देखने को मिली जिससे शेयर ₹5 से अधिक की गिरावट के साथ 139 रुपए पर बंद हुआ। कल्याण ज्वैलर्स के शेयर में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। जिससे शेयर अपने उच्चतम स्तर 795 से 25% से अधिक की गिरावट के साथ 573 पर बंद हुआ। ओला इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर में 4.3 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली जिससे शेयर 3.2 रुपए गिरकर₹70 पर बंद हुआ।


लार्ज कैप में गिरने वाले पांच प्रमुख शेयर 

  1. माइक्रोटेक डेवलपर्स लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो लगभग 10% गिरावट के साथ 118 रुपए गिरकर 1,165 रुपए पर बंद हुआ।
  2. अदानी टोटल गैस लगभग 8% गिरावट के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो 53 रुपए फिसल कर 628 रुपए पर बंद हुआ। 
  3. इन्फो एज इंडिया 7.5% गिरावट के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो 582 रुपए गिरकर₹7,253 पर बंद हुआ।
  4. अदानी पावर 6.7% गिरावट के साथ चौथे स्थान पर रहा जो₹32 रुपए गिरकर 450 रुपए पर बंद हुआ। 
  5. जोमैटो 6.5% गिरावट के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो लगभग ₹16 फिसल कर 227 रुपए पर बंद हुआ। 
लार्ज कैप में बढ़ाने वाले पांच प्रमुख शेयर 
  1. एक्सिस बैंक लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो 0.83 प्रतिशत की तेजी के साथ 8.6 रूपए बढ़कर 1,049 पर बंद हुआ।
  2. टीसीएस 0.6% वृद्धि के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो₹25 बढ़कर 4,291 पर बंद हुआ।
  3. इंडसइंड बैंक 0.4% की वृद्धि के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो ₹4 की वृद्धि के साथ 941 पर बंद हुआ। 
  4. हिंदुस्तान युनिलीवर 0.3% की तेजी साथ चौथे स्थान पर रहा जो लगभग₹9 की तेजी के साथ 2,451 रुपए पर बंद हुआ।
  5. लार्ज कैप में केवल चार शेयर ही है जो बढ़त  के साथ बंद हुए।


Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं|

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Dabur India Q1 FY26 रिपोर्ट: रेवेन्यू में उबरती मंदी, लेकिन लाभ और ब्रांड स्ट्रेंथ ने बनाए बैलेंस|

   Dabur India Q1 FY26 रिपोर्ट: रेवेन्यू में उबरती मंदी, लेकिन लाभ और ब्रांड स्ट्रेंथ ने बनाए बैलेंस भारतीय अग्रणी FMCG कंपनी Dabur India L...