शुक्रवार, 24 जनवरी 2025

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में भारी उतार चढ़ाव सेंसेक्स, निफ्टी गिरावट के साथ हुए बंद

 Share market news: भारतीय शेयर बाजार में कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिला, सेंसेक्स, निफ्टी गिरावट के साथ हुए बंद। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली।CYIENT के शेयर में लगभग 23% की जोरदार गिरावट। ट्रेंट के शेयर में 4.24% की गिरावट देखने को मिलीं। बारी एनर्जी के शेयर में 4.3% की गिरावट। आईए विस्तार से जानते हैं आज के मार्केट का हाल।

share market



Share market news update today: भारतीय शेयर बाजार में आज जोरदार उतार-चढ़ाव देखने को मिला। निफ़्टी अपने दिन के उच्चतम स्तर 23,347 से लगभग 250 अंक  फिसल कर 23,092 पर बंद हुआ। सेंसेक्स 330 अंक की गिरावट के साथ 76,190 पर बंद हुआ। निफ़्टी बैंक 220 अंक की गिरावट के साथ 48,367 पर बंद हुआ।

निफ़्टी आईटी में 172 अंक की तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 43,525 अंक पर बंद हुआ। स्मॉलकैप इंडेक्स मे 2.23 प्रतिशत की जोरदार गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 1,142 अंक की गिरावट के साथ 50,107 अंक पर बंद हुआ। मिड कैप इंडेक्स 1.6% गिरावट के साथ लगभग 700 अंक फिसल कर 42,715 पर बंद हुआ।

निफ़्टी ऑटो में 1.5% की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स में लगभग 350 अंक की गिरावट आई। इंडेक्स 22170 अंक पर बंद हुआ। कैपिटल गुड्स में लगभग दो प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स में 1,200 अंक की गिरावट देखने को मिली। इंडेक्स 62,230 पर बंद हुआ। फार्मा सेक्टर दो प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 950 अंक की गिरावट के साथ 42,200 पर बंद हुआ।

CYIENT में लगभग 24% की जोरदार गिरावट देखने को मिली जिससे शेयर 410 अंक की गिरावट के साथ 1,345 पर बंद हुआ। ट्रेट के शेयर में 4.24% की गिरावट देखने को मिली जिससे शेयर 243 रुपए की गिरावट के साथ 5,490 रुपए पर बंद हुआ। बारी एनर्जी के शेयर में 4.3% की गिरावट देखने को जिसे शेयर ₹100 की गिरावट के साथ 2,241 पर बंद हुआ। पोलीकैव के शेयर में 5.4% की गिरावट देखने को मिली जिससे शेयर 335 की गिरावट के साथ 5,915 पर बंद हुआ। Mphasis के शेयर में तीन प्रतिशत की तेजी देखने को मिल जिस शेयर ₹90 की तेजी के साथ ₹3,009 पर बंद हुआ।

कल्याण ज्वैलर्स के शेयर में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। स्टॉक आज भी 4% की गिरावट के साथ लगभग ₹20 फिसल कर 458 रुपए पर बंद हुआ। जोमैटो में 2.8% की गिरावट देखने को मिली जिससे शेयर 6.3 रुपए फिसल कर 215 रुपए पर बंद हुआ। सुजलॉन एनर्जी के शेयर में 3.25% की गिरावट देखने को मिली 52.5 पर बंद हुआ।

लार्ज कैप में बढने वाले पांच प्रमुख शेयर 

  1. हिंदुस्तान युनिलीवर लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो 2% तेजी के साथ ₹46 बढ़कर 2,368 रुपए पर बंद हुआ।
  2. ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज 1.7 प्रतिशत वृद्धि के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो लगभग ₹90 बढ़कर 5100 पर बंद हुआ। 
  3. आयशर मोटर्स 1.7% वृद्धि के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो लगभग ₹90 बढ़कर 5,206 रुपए पर बंद हुआ।
  4. माइक्रोटेक डेवलपर्स 1.6% तेजी के साथ चौथे स्थान पर रहा जो ₹17 बढ़कर₹1,100 रूपए पर बंद हुआ।
  5. ग्रासिम इंडस्ट्रीज 1.2% तेजी के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो लगभग ₹30 बढ़कर 2,490 रुपए पर बंद हुआ।
लार्ज कैप में गिरने वाले पांच  प्रमुख शेयर 
  1. डॉक्टर रेड्डीज लैब लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो पांच प्रतिशत गिरावट के साथ ₹65 फिसल कर 1,224 पर बंद हुआ।
  2. हैवेल्स इंडिया 4.5% गिरावट के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो 72 रुपए फिसल कर 1,523 रुपए पर बंद हुआ।
  3. जिओ फाइनेंशियल सर्विस 4.4% गिरावट के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो₹11 फिसल कर 244 रुपए पर बंद हुआ।
  4. ट्रेंट 4.24% गिरावट के साथ चौथे स्थान पर रहा जो 243 रुपए फसल कर 5,490 रूपए पर बंद हुआ।
  5. आर ई सी एल 3.7% गिरावट के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो लगभग 17 रुपए फसल कर ₹446 पर बंद हुआ।


 Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं|

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Dabur India Q1 FY26 रिपोर्ट: रेवेन्यू में उबरती मंदी, लेकिन लाभ और ब्रांड स्ट्रेंथ ने बनाए बैलेंस|

   Dabur India Q1 FY26 रिपोर्ट: रेवेन्यू में उबरती मंदी, लेकिन लाभ और ब्रांड स्ट्रेंथ ने बनाए बैलेंस भारतीय अग्रणी FMCG कंपनी Dabur India L...