Share market news update: शानदार ग्लोबल संकेतों के चलते भारतीय शेयर बाजार में तीसरे दिन तेजी देखने को मिली। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी। बैंकिंग शेयरों में तेजी इंडेक्स में एक प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि। केंद्रीय कर्मचारियों व पेंशनधारीओ के लिए खुशखबरी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव का बयान आठवें वेतन आयोग को मंजूरी। सरकार जल्द अध्यक्ष और दो सदस्य नियुक्त करेगी। आईए विस्तार से जानते हैं आज के मार्केट का हाल।
![]() |
आठवें वेतन आयोग को केंद्र की मंजूरी |
Stock market news update today : भारतीय शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिली। निफ़्टी लगभग 100 अंक की वृद्धि के साथ 23,311 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में लगभग 320 अंक की वृद्धि देखने को मिलीं जिससे इंडेक्स 77,042 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी बैंक में एक प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 527 अंक की वृद्धि के साथ 49,278 पर बंद हुआ।
निफ़्टी आईटी में लगभग 200 अंक की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 43,188 अंक पर बंद हुआ। स्मॉल कैप इंडेक्स में 1.4% की तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 735 अंक की वृद्धि के साथ 52,308 अंक पर बंद हुआ। मिडकैप इंडेक्स में लगभग 400 अंक की तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 43,743 पर बंद हुआ।
मेटल इंडेक्स मैं 1.6 प्रतिशत की जोरदार तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 450 अंक की वृद्धि के साथ 28271 पर बंद हुआ। कंज्यूमर ड्युरेबल्स में 123 अंक की गिरावट देखने को मिली। जिससे इंडेक्स 60,471 अंक पर बंद हुआ। कैपिटल गुड्स मैं 1.5% के तेजी देखने को मिलीं जिससे इंडेक्स 982 अंक की वृद्धि के साथ 64,158 पर बंद हुआ।
लार्ज कैप में बढ़ाने वाले पांच प्रमुख शेयर
- एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो लगभग 8% वृद्धि के साथ 47 रुपए बढ़कर 641 पर बंद हुआ।
- भेल चार प्रतिशत वृद्धि के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो₹8 की वृद्धि के साथ ₹210 पर बंद हुआ।
- अंबुजा सीमेंट चार प्रतिशत तेजी के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो ₹20 की वृद्धि के साथ 540 रुपए पर बंद हुआ।
- आईआरएफसी 3.9% वृद्धि के साथ चौथे स्थान पर रहा जो 5.5 की बढ़त के साथ 143 रुपए पर बंद हुआ।
- यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया 3.6% तेजी के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो 3.8 रुपए की तेजी के साथ ₹110 पर बंद हुआ।
- ट्रेंड लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो लगभग 2.8 प्रतिशत गिरावट के साथ ₹180 गिरकर 6,211 रुपए पर बंद हुआ।
- डॉक्टर रेड्डी लैब्स 2.5% गिरावट के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो लगभग ₹35 की गिरावट के साथ 1302 रुपए पर बंद हुआ।
- टाटा कंज्यूमर 1.8% गिरावट के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो लगभग 18 रुपए की गिरावट के साथ 937 रुपए पर बंद हुआ।
- एचसीएल टेक्नोलॉजी 1.8% गिरावट के साथ चौथे स्थान पर रहा जो लगभग 34 रुपए की गिरावट के साथ 1,792 रुपए पर बंद हुआ।
- विप्रो 1.5% गिरावट के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो 4.6 रुपए की गिरावट के साथ 288 रुपए पर बंद हुआ |
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें