Share market news: भारतीय शेयर बाजार में आज मंगलवार के दिन कई दिनों से जारी गिरावट थमती हुई नजर आई। सेंसेक्स निफ़्टी बढ़त के साथ हुए बंद, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली। आईटी इंडेक्स में दो प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली। एचसीएल टेक के क्वार्टर 3 के नतीजे आने के बाद स्टॉक में लगभग 9% की गिरावट देखने को मिली। अदानी समूह के शेयरों में आज जबरदस्त तेजी देखने को मिली। एंजेल वन के नतीजे भी हुए जारी। स्टॉक तीन प्रतिशत गिरावट के साथ हुआ बंद। आईए विस्तार से जानते हैं आज के मार्केट का हाल।
![]() |
एचसीएल टेक के शेयर में लगभग 9% की गिरावट |
Stock market news update in Hindi today : भारतीय शेयर बाजार में आज अदानी समूह के शेयरों में जोरदार खरीददारी देखने को मिली जिससे शेयरों में 20% तक की तेजी देखने को मिली। अदानी पावर 20% तेजी के साथ तथा अदानी ग्रीन एनर्जी 13% से अधिक की तेजी के साथ बंद हुआ। अदानी ट्रांसमिशन में 12% की तेजी देखी गई।
एचसीएल टेक के क्वार्टर 3 का रिजल्ट उम्मीद के अनुसार ना आने के कारण स्टॉक में 9% की गिरावट देखने को मिली। एंजेल वन के क्वार्टर 3 के रिजल्ट के अनुसार कंसों आए ₹1514 करोड़ से घटकर ₹1262 करोड़ रुपए क्वार्टर ऑन क्वार्टर, मार्जिन 44.35% से घटकर 39.29 प्रतिशत (QoQ) जबकि नेट प्रॉफिट पिछली तिमाही से 34 फ़ीसदी घटकर 281करोड़ रह गया। आज स्टॉक 2370 रुपए पर बंद हुआ तथा इसका 52 वीक हाई 3893 रुपए है। तथा इसका 52 वीक लो 2027 रुपए है।
निफ़्टी 90 अंक की तेजी के साथ 23,176 पर बंद हुआ। सेंसेक्स लगभग 170 अंक की तेजी के साथ 76,499 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी बैंक 687 अंक की जोरदार तेजी के साथ 48,729 पर बंद हुआ। निफ़्टी आईटी में आज जोरदार गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स दो प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ 937 अंक फिसल कर 43,061 पर बंद हुआ।
मेटल सेक्टर में आज 3.5% की जबरदस्त तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 940 अंक की जोरदार तेजी के साथ 27,746 अंक पर बंद हुआ। मिडकैप इंडेक्स में दो प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 900 अंक की तेजी के साथ 43,297 पर बंद हुआ। स्मॉल कैप इंडेक्स 850 अंक की तेजी के साथ 51,400 के आसपास बंद होने में कामयाब रहा।
कल्याण ज्वैलर्स के शेयर में 7 दिन की लगातार गिरावट के बाद आज गिरावट थामती हुई नजर आई। तथा स्टॉक 4% की तेजी के साथ ₹23 बढ़कर 596 पर बंद हुआ। सुजलॉन एनर्जी के शेयर में पांच प्रतिशत की तेजी देखने को मिली जिससे शेयर 2.72 रुपए बढ़कर 57.17 रुपए पर बंद हुआ। वोडाफोन आइडिया के शेयर में आज 6.5% की तेजी देखने को मिली जिससे शेयर 50 पैसे की तेजी के साथ 8.25 पर बंद हुआ। येस बैंक के शेयर में 5.26% की तेजी देखने को मिली जिससे शेयर 90 पैसे बढ़कर 18 रुपए पर बंद हुआ।
लार्ज कैप में बढ़ने वाले पांच प्रमुख शेयर
- अदानी पावर लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो लगभग 20% तेजी के साथ 87 रुपए बढ़कर 537 पर बंद हुआ।
- अदानी ग्रीन एनर्जी 13% की तेजी के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो 117 रुपए बढ़कर 1,006 रुपए पर बंद हुआ।
- अदानी एनर्जी सॉल्यूशन 12% तेजी के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो 82 रुपए की वृद्धि के साथ 771 रुपए पर बंद हुआ।
- पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन 7.22% तेजी के साथ चौथे स्थान पर रहा जो 28 रुपए की वृद्धि के साथ 417 रुपए पर बंद हुआ।
- अदानी टोटल गैस 6.62% तेजी के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो ₹41 की तेजी के साथ 670 रुपए पर बंद हुआ।
- एचसीएल टेक्नोलॉजी लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो लगभग 9% गिरावट के साथ 175 रुपए गिरकर 1,813 रुपए पर बंद हुआ।
- यूनाइटेड स्पिरिट्स 5% गिरावट के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो ₹76 गिरकर 1,407 रुपए पर बंद हुआ।
- एलटी माइंड ट्री 4.6% गिरावट के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो 278 रुपए फिसल कर 5,751 रुपए पर बंद हुआ।
- हिंदुस्तान युनिलीवर 3.4% गिरावट के साथ चौथे स्थान पर रहा जो 83 रुपए गिरकर 2,367 रुपए पर बंद हुआ।
- अपोलो हॉस्पिटल्स लगभग दो प्रतिशत गिरावट के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो 132 रुपए फिसल कर 6,706 रुपए पर बंद हुआ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें