गुरुवार, 19 दिसंबर 2024

खराब ग्लोबल संकेतों ने बिगाड़ा बाजार का मूड लगातार चौथे दिन गिरावट के साथ बंद

 Share market news : खराब ग्लोबल संकेतों ने बिगाड़ा बाजार लगातार चौथे दिन गिरावट के बंद। निफ्टी 50 के टॉप10 शेयरों मे से केवल हिंदुस्तान युनिलीवर ही हरे निशान में बंद होने में कामयाब रहा बाकी के सभी 9 स्टॉक में गिरावट देखने को मिली। सबसे अधिक गिरावट आइसीआइसीआइ बैंक तथा रिलायंस इंडस्ट्रीज में देखने को मिलीं जो क्रमशः दो प्रतिशत तथा 1.82% तक  की गिरावट के साथ बंद हुए।

share market




निफ्टी एक प्रतिशत गिरावट के साथ 247 अंक फिसल कर 23,951 अंक पर बंद हुआ तथा बीएसई सेंसेक्स 1.2% गिरकर 964 अंक फिसल कर 79,218 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी बैंक भी एक प्रतिशत से अधिक गिरावट के साथ 563 अंक फिसल कर 51,575 अंक पर बंद हुआ।

निफ़्टी आईटी 1.26% गिरावट के साथ 572 अंक फिसल कर 44,954 पर बंद हुआ। कैपिटल गुड्स में भी लगभग 1% से अधिक की गिरावट देखने को जो 766 अंक फिसल कर 70,695 पर बंद हुआ। कंज्यूमर ड्युरेबल्स 1.15% गिरावट के साथ 756 अंक फिसल कर 65,233 पर बंद हुआ। फार्मा सेक्टर में आज तेजी देखने को मिली जो लगभग 400 अंक बढ़कर 44,600 पर बंद हुआ।

एशियन पेंट का शेयर सुर्खियों में है। कंपनी  से दो सीनियर मैनेजमेंट श्री श्याम स्वामी तथा श्री विशु गोयल ने इस्तीफा दे दिया है। एशियन पेंट अप्रैल 2021 के बाद से अपने सबसे न्यूनतम स्तर पर ट्रेड कर रहा है। कंपनी का शेयर 2.29% गिरावट के साथ ₹53 रूपए गिरकर 2,291 रूपए पर बंद हुआ। एलटीआईमाइंड के शहर में 5% से अधिक की गिरावट देखने जो ₹350 फिसल कर 6,220 पर बंद हुआ। जिओ फाइनेंशियली सर्विसेज के शेयर में 3.5% तक की गिरावट देखी गई जिससे शेयर ₹11 से अधिक फिसल कर 313 रुपए पर बंद हुआ।

लार्ज कैप में गिरने वाले पांच प्रमुख शेयर 

  1. लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में एलटी माइंड ट्री पहले स्थान पर रहा जो 5.38 प्रतिशत गिरावट के साथ 353 रुपए फिसल कर 6,220 पर बंद हुआ।
  2. ABB INDIA गिरने वाले शेयरों में दूसरे स्थान पर रहा जो 4% गिरावट के साथ 305 रुपए गिरकर 7,351 रुपए पर बंद हुआ।
  3. जिओ फाइनेंशियल सर्विस 3.57% गिरावट के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो 11.6 रुपए गिरकर 313 रुपए पर बंद हुआ। 
  4. अदानी ग्रीन एनर्जी 2.88% गिरावट के साथ चौथे स्थान पर रहा जो लगभग ₹32 रुपए गिरकर 1,073 पर बंद हुआ।
  5. बजाज फिनसर्व 2.53% गिरावट के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो 41.2 रुपए गिरकर 1,589  रूपए पर बंद हुआ।
लार्ज कैप में बढ़ने वाले पांच प्रमुख शेयर 
  1. डॉक्टर रेड्डी लैब्स लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो लगभग 4% वृद्धि के साथ ₹50 बढ़कर 1,325 रुपए पर बंद हुआ।
  2. टोरेंट फार्मा 2.58 प्रतिशत वृद्धि के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो 87 रुपए बढ़कर 3,469 रुपए पर बंद हुआ।
  3. सिपला 2.32 प्रतिशत वृद्धि तीसरे स्थान पर रहा जो ₹34 बढ़कर 1,506 रुपए पर बंद हुआ।
  4. बीपीसीएल 2.17% वृद्धि के साथ चौथे स्थान पर रहा जो 6.25 रूपए बढ़ कर 294 रूपए पर बंद हुआ।
  5. इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड 2.13% वृद्धि के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो लगभग तीन रुपए बढ़कर 139 रुपए पर बंद हुआ

Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Dabur India Q1 FY26 रिपोर्ट: रेवेन्यू में उबरती मंदी, लेकिन लाभ और ब्रांड स्ट्रेंथ ने बनाए बैलेंस|

   Dabur India Q1 FY26 रिपोर्ट: रेवेन्यू में उबरती मंदी, लेकिन लाभ और ब्रांड स्ट्रेंथ ने बनाए बैलेंस भारतीय अग्रणी FMCG कंपनी Dabur India L...