मंगलवार, 10 दिसंबर 2024

निचले स्तरों से सुधर कर बंद हुआ शेयर बाजार देखिए किन शेयरों मे रही तेजी

 Share market news‌ : आज मंगलवार का दिन भारतीय शेयर बाजार के लिए मिला जुला रहा। रेमंड के शेयर में आज लगभग 12% तक की तेजी देखने को मिली जो 187 रुपए बढ़कर  1,799 पर बंद हुआ। ओला इलेक्ट्रिक के शेयर में 2.5% की तेजी देखी गई जो 2.32 रुपए बढ़कर 94.57 रुपए पर बंद हुआ आई विस्तार से जानते हैं आज के मार्केट का हाल 

share market


Share market news update: शेयर बाजार के लिए आज का दिन मिला-जुला रहा। ग्रीव्स के शेयर में 18% से अधिक की तेजी देखी गई जो₹38 बढ़कर 252 रुपए पर बंद होने में कामयाब रहा। स्टॉक में कल भी 8% की तेजी देखी गई थी। शेर दो दिन में ही ₹50 से अधिक की रैली कर चुका है। वोडाफोन आइडिया तथा येस बैंक के शेयर में आज गिरावट देखने को मिली । एनटीपीसी ग्रीन में 1.35% की तेजी रही जिससे शेयर की कीमत 146.65 पर पहुंच गई। मिष्ठान फूड  के शेयर में आज तीसरी दिन भी गिरावट देखने को मिली । स्टॉक 10% गिरकर 8.95 पर बंद हुआ तीन दिनों में स्टॉक लगभग 50% तक गिर चुका है। आरबीएल बैंक में आज 3.92% की तेजी रही जिससे शेयर 6.7 रुपए बढ़कर 178 रुपए पर पहुंच गया। कल की जोरदार तेजी के बाद कल्याण ज्वेलर्स के शेयर में आज 2% से गिरावट देखने को मिली जिससे शेयर 16 रूपए गिरकर 758 रूपए पर बंद हुआ। भारत इंजीनियरिंग लिमिटेड के शेयर में हल्की तेजी देखने को मिली। जोमैटो मामुली तेजी के साथ 295 पर बंद होने में कामयाब रहा। सुजलॉन में आज तीसरे दिन भी गिरावट देखने को मिली 1.2% गिरकर 66.55 पर बंद हुआ। 

निफ्टी 50 24,610 पर बंद हुआ तथा बीएसई सेंसेक्स भी अपने कल के बंद के आसपास ही 81,510 पर बंद हुआ। निफ़्टी बैंक 170 अंक बढ़कर 53,577 पर बंद हुआ। निफ़्टी आईटी 368 अंक बढ़कर 45,200 पर बंद हुआ हुआ। स्मॉल कैप इंडेक्स 190 अंक बढ़कर 57,500 परबंद हुआ। तथा मिडकैप इंडेक्स 145 अंक बढ़कर 47,967 पर बंद हुआ।

कैपिटल गुड्स 255 अंक पर चलकर 73,346 पर बंद हुआ तथा मेटल सेक्टर में 132 अंक की तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 31,977पर बंद हुआ।

लार्ज कैप में बढ़ने वाले पांच प्रमुख शेयर 

  1. चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट 4.22% तेजी के साथ पहले स्थान पर रहा जो₹54 बढ़कर 1,336 रुपए पर बंद हुआ।
  2. जिंदल स्टील एंड पावर 3. 63 प्रतिशत तेजी के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो₹35 बढ़कर 1,002 पर बंद हुआ।
  3. LTIMindtree लगभग तीन प्रतिशत तेजी के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो 190 रुपए बढ़कर₹6,580 रुपए पर बंद हुआ।
  4. श्रीराम फाइनेंस 2.5% बढ़त के साथ चौथे स्थान पर रहा जो ₹80 बढ़कर 3,186 रुपए पर बंद हुआ।
  5. माइक्रोटेक देब्स 1.8 2% तेजी के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो ₹25 बढ़कर 1,401 रुपए पर बंद हुआ।
लार्ज कैप में गिरने वाले पांच प्रमुख शेयर 
  1. भारतीय जीवन बीमा निगम लिमिटेड 3.87 प्रतिशत गिरावट के साथ पहले स्थान पर रहा जो ₹38 गिरकर 948 रूपए पर बंद हुआ।
  2. अदानी ग्रीन एनर्जी 3.31 प्रतिशत गिरावट के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो ₹40 गिरकर 1,176 पर बंद हुआ।
  3. अदानी एनर्जी सॉल्यूशन 2.35% गिरावट के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो लगभग 19 रुपए गिरकर 784 रुपए पर बंद हुआ। 
  4. अदानी टोटल गैस लगभग दो प्रतिशत गिरावट के साथ चौथे स्थान पर रहा जो ₹14 गिरकर 715 रुपए पर बंद हुआ। 
  5. अदानी पावर 1.7% गिरावट के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो₹9 गिरकर 526 रुपए पर बंद हुआ

Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Budget 2026 LIVE: मोबाइल सस्ता, सिगरेट महंगी – पूरी लिस्ट यहां

Budget 2026 LIVE: मोबाइल सस्ता, सिगरेट महंगी – पूरी लिस्ट यहां Union Budget 2026: आम आदमी के लिए क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा? केंद्रीय बजट ...