Share market news: भारतीय शेयर बाजार में आज 28 नवंबर एक्सपायरी के दिन बाजार में मुनाफा वसूली देखने को मिली। सेंसेक्स निफ्टी करीब 1.5% गिरावट पर बंद। ओला के इलेक्ट्रिक के शेयरों मे पांचवें दिन भी तेजी देखी गई। वोडाफोन आइडिया अभी हरे निशान में बंद होने में कामयाब रहा। जोमैटो में 4 दिन से लगातार तेजी देखने को मिल रही है। सुजलॉन के शेयर हरे निशान में बंद होने में कामयाब रहा। आई विस्तार से जानते हैं आज के मार्केट का हाल।
![]() |
Ola electric के शेयरों में रही 5.5 प्रतिशत की तेजी |
शेयर मार्केट में आज अदानी ग्रुप के शेयरों में कल की तरह जबर्दस्त खरीदारी देखने को मिली। समूह के शेयरों मे 15 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। एक्साइड इंडस्ट्रीज में 2.7 प्रतिशत की तेजी देखी गई। येस बैंक में भी हल्की सी बढ़त देखने को मिली।
निफ्टी 50,1.5 प्रतिशत गिरावट के साथ 360 अंक गिरकर 23914 अंक पर बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स भी 1.5% गिरावट के साथ 1190 अंक की गिरावट के साथ 79043 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी बैंक में लगभग 400 अंक की गिरावट देखने को मिली जो 51900 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी आईटी में आज जोरदार बिकवाली देखने को मिली जो 2.4 प्रतिशत गिरावट के साथ 1050 अंक फिसल कर 429 68 अंक पर बंद हुआ।
स्मॉल कैप इंडेक्स में 221 अंक की तेजी देखने को मिली जो 54782 अंक पर बंद हुआ। मिडकैप इंडेक्स 27 अंक की मामूली गिरावट के साथ 45929 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी ऑटो में 1.63 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली जो 382 अंक गिरकर 23134 पर बंद हुआ। कैपिटल गुड्स 165 अंक फिसल कर 70167 अंक पर बंद हुआ।
कंज्यूमर ड्युरेबल्स मैं एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली जो 750 अंक फिसल कर 61884 अंक पर बंद हुआ। एफएमसीजी इंडेक्स 77 अंक की गिरावट के साथ 21127 पर बंद हुआ। हेल्थ केयर इंडेक्स 220 अंक की गिरावट के साथ 42788 अंक पर बंद हुआ। मेटल इंडेक्स में भी गिरावट देखने को मिली जो 137 अंक फिसल कर 30337 अंक पर बंद हुआ।
लार्ज कैप में बढ़ने वाले पांच प्रमुख शेयर
- अदानी टोटल गैस लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो लगभग 16% वृद्धि के साथ ₹110 बढ़कर 803 रुपए पर बंद हुआ।
- अदानी ग्रीन एनर्जी लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में दूसरे स्थान पर रहा जो 10 प्रतिशत वृद्धि के साथ 98 रूपए बढ़कर 1087 रूपए पर बंद हुआ।
- अदानी एनर्जी सॉल्यूशन लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में तीसरे स्थान पर रहा जो 10 प्रतिशत वृद्धि के साथ 66 रूपए बढ़कर 726 रूपए पर बंद हुआ।
- अदानी पावर लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में चौथे स्थान पर रहा जो 7.26 प्रतिशत वृद्धि के साथ 37 रूपए बढ़कर 561 रूपए पर बंद हुआ।
- वरुण बेवरेज लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में पांचवें स्थान पर रहा जो लगभग 2.9 प्रतिशत वृद्धि के साथ 17 रूपए बढ़कर 630 रूपए पर बंद हुआ।
- एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में पहले स्थान जो पांच प्रतिशत से अधिक गिरावट के साथ 76 रूपए गिरकर 1428 रूपए पर बंद हुआ।
- महिंद्रा ऐंड महिंद्रा लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में दूसरे स्थान पर रहा जो प्रतिशत गिरावट के साथ 106 रुपए गिरकर 2898 रुपए पर बंद हुआ।
- इंफोसिस लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में तीसरे स्थान पर रहा जो 3.53% गिरावट के साथ 67 रुपए गिरकर 1856 रुपए पर बंद हुआ।
- एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में चौथे स्थान पर रहा। जो 3.36 प्रतिशत गिरावट के साथ ₹22 गिरकर 657 रुपए पर बंद हुआ।
- बजाज फाइनेंस लार्ज कैप में गिरने वाली शेयरों में पांचवें स्थान पर रहा जो 2.92 प्रतिशत गिरावट के साथ 195 रूपए गिरकर 6509 रूपए पर बंद हुआ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें