शनिवार, 16 नवंबर 2024

एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी आईपीओ 19 नवंबर से खुल रहा है निवेश के लिए हो जाइए तैयार

 NTPC GREEN ENERGY IPO  एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी के आईपीओ का काफी समय से सभी को इंतजार था। यह एनटीपीसी की सहायक कंपनी है ,जो देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादन करने वाली कंपनी हैं, एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का आईपीओ अगले हफ्ते 19 नवंबर से खुल रहा है, जो 22 नवंबर तक खुला रहेगा इस आईपीओ का साइज 10000 करोड रुपए होगा। आईए इस आईपीओ के बारे में विस्तार से जानते हैं।


ntpc ipo


कंपनी के बारे में जानकारी 

एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का स्वामित्व प्रबंधन एनटीपीसी के पास है। जो भारत की सबसे बड़ी विद्युत उपयोगिता में 76475 मेगावाट की क्षमता के साथ पहले स्थान पर है। एनटीपीसी का लक्ष्य सन 2032 तक 130 गीगावॉट का उत्पादन हासिल करना है। 

एनटीपीसी की स्थापना सन 1975 में हुई थी। एनटीपीसी का लक्ष्य दुनिया की सबसे बड़ी और सर्वश्रेष्ठ विद्युत कंपनी बनना है।

 एनटीपीसी कंपनी ने घोषणा की है अब से एनटीपीसी ग्रुप की सभी तरह की रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी वृद्धि NGEL के अधीन होगी। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा है कि हमारी रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी वित्त वर्ष 2026 तक 5 गीगावॉट तक की होगी।

आईपीओ से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां 

एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी आईपीओ के जरिए 10000 करोड रुपए जुटाना चाहती है। इस आईपीओ में 925,925,926 शेयर जारी किए जाएंगे जो की पूर्ण रूप से फ्रेश इश्यू होंगें। इस आईपीओ में ऑफर सेल के तहत शेयर जारी नहीं किए जाएंगे। इसका मतलब है कि आईपीओ से होने वाली पूरी आय कंपनी को जाएगी।

एंकर निवेशक 18 नवंबर को बोली लगा सकेंगे। अन्य सभी लोगों के लिए आईपीओ 19 नवंबर को खुलेगा। जो 22 नवंबर तक खुला रहेगा, शेयर की एलॉटमेंट सोमवार 25 नवंबर को होगी तथा लिस्टिंग 27 नवंबर को होगी। 

लोट साइज तथा आईपीओ स्ट्रक्चर 

एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी आईपीओ का प्राइस बैंड 102 रूपए से 108 रुपए प्रति शेयर तय किया गया है। जिसकी फेस वैल्यू ₹10 प्रति शेयर होगी। एक लॉट में 138 शेयर निर्धारित किए गए हैं जिसके लिए रिटेल निवेशक को एक लॉट में निवेश करने के लिए कम से कम 14904 रुपए लगाने होंगे। तथा अधिकतम रिटेल निवेशक 13 लॉट के लिए 193752 रुपए निवेश करने होंगे। 

आईपीओ में 75 फिसदी  हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स लिए 15 फ़ीसदी हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशन इन्वेस्टर्स के लिए तथा बाकी का 10 फ़ीसदी हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित किया गया है।

वित्तीय जानकारी

अवधि समाप्त         30 सितंबर 2024  31 मार्च 2024  31 मार्च 2023   

    संपत्ति                  32408.30              27206.42       18431.40

   रिवेन्यू                 1132.74            2037.66        170.63

प्रॉफिट आफ्टर टैक्स   175.30          344.72           171.23

  नेट वर्थ                 8189.18            6232.14

  रिजर्व                   596                  512.60           167.88

टोटल कर्ज            17057.50           12796.74

                                                                          राशि ₹  करोड़ में 


NTPC GREEN ENERGY IPO कहां होगा फंड का इस्तेमाल

कंपनी आईपीओ से हासिल पैसे में से  7500 करोड रुपए का इस्तेमाल अपनी सहायक कंपनी एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी के कर्ज को चुकाने के लिए करेगी।बाकी पैसों का उपयोग सामान्य कार्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

अनुमानित लिस्टिंग गेन 

 investorgain.comके अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का शेयर पर अभी तक 1.3 प्रतिशत प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इसके हिसाब से पर ₹109 पर लिस्ट होने का अनुमान है ।


Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं|




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Dabur India Q1 FY26 रिपोर्ट: रेवेन्यू में उबरती मंदी, लेकिन लाभ और ब्रांड स्ट्रेंथ ने बनाए बैलेंस|

   Dabur India Q1 FY26 रिपोर्ट: रेवेन्यू में उबरती मंदी, लेकिन लाभ और ब्रांड स्ट्रेंथ ने बनाए बैलेंस भारतीय अग्रणी FMCG कंपनी Dabur India L...