Blackbuck IPO कंपनी आईपीओ के जरिए 1114.72 करोड रुपए जुटाना चहती है। कंपनी का आईपीओ 13 नवंबर बुधवार को खुलेगा तथा आईपीओ के बंद होने की तिथि सोमवार 18 नवंबर है। लिए आईपीओ से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां जानते हैं।
![]() |
कंपनी आईपीओ के जरिए 114 करोड रुपए जुटाना चाहती है जिसकी लस्टिंग 21 नवंबर को होगी |
कंपनी के बारे में जानकारी
जिंका लॉजिस्टिक्स ट्रक ऑपरेटर्स लिए भारत का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म है। कंपनी को ब्लैकबक नाम से भी जाना जाता है। कंपनी की स्थापना 2015 में हुई थी। जिंका का प्लेटफार्म डिजिटल पेमेंट, फ्लीट मैनजमेंट, लोड मैचिंग के लिए सॉल्यूशंस उपलब्ध कराता है। वर्ष 2024 में देश में 963,345 ट्रक ऑपरेटर ने प्लेटफार्म के माध्यम से अपना व्यवसाय संचालित किया जो सभी भारतीय ट्रक ऑपरेटर का 27.5 2 प्रतिशत है। कंपनी के प्रमोटर्स राजीव कुमार नायडू याबाजी, चाणक्य हृदय और रामसुब्रमण्यम ,बालसुब्रमण्यम है।
आईपीओ से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां
आईपीओ के जरिए कंपनी 11 14.72 करोड रुपए जुटाना चाहती है। जिसके तहत कल 40,832,320 शेयर जारी किए जाएंगे। जिनमें से 550 करोड़ रुपए के 20,146,520 शेयर फ्रेश इश्यू के तौर पर जारी किए जाएंगे बाकी के 564.72 करोड रुपए के 20,685,800 शेयर ऑफर फॉर सेल के तहत जारी किए जाएंगे।
महत्वपूर्ण तिथियां
आईपीओ 13 नवंबर बुधवार को खुलेगा तथा आईपीओ बंद होने की तिथि सोमवार 18 नवंबर को है। एंकर निवेशक 12 नवंबर को गोली लगा सकेंगे।
शेयर का आवंटन मंगलवार 19 नवंबर को होगा । 21 नवंबर गुरुवार को शेयर की लिस्टिंग होगी।
लॉट साइज तथा आईपीओ स्ट्रक्चर
ब्लैकबक कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 259 से 273 रुपए प्रति शेयर तय किया गया है। एक लॉट के लिए 54 शेयरों को निर्धारित किया गया है। अर्थात रिटेल निवेशक को एक लॉट के लिए कम से कम 14742 रुपए का निवेश करना होगा। तथा अधिकतम 13 लौट के लिए 191646 का निवेश कर सकते हैं।
आईपीओ में 75 फिसदी हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स लिए 15 फ़ीसदी हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशन इन्वेस्टर्स के लिए तथा बाकी का 10 फ़ीसदी हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित किया गया है।
वित्तीय जानकारी
अवधि समाप्त | 30 जून 2024 | 31 मार्च 2024 | 31 मार्च 2023 | 31 मार्च 2022 |
संपत्ति | 629.41 | 654.32 | 654.25 | 899.68 |
आय | 98.33 | 316.51 | 195.09 | 156.13 |
कर के बाद लाभ | 32.38 | -193.95 | -290.50 | -284.56 |
निवल मूल्य | 344.98 | 311.29 | 352.66 | 585.08 |
भंडार और अधिशेष | 339.07 | 311.03 | 66.55 | 377.58 |
कुल उधार | 161.01 | 173.74 | 165.84 | 199.00 |
राशि ₹ करोड़ में |
IPO का उद्देश्य और फंड का उपयोग
IPO से प्राप्त होने वाले फंड का इस्तेमाल मुख्य रूप से तीन उद्देश्यों के लिए किया जाएगा:
- सेल्स और मार्केटिंग - कंपनी 200 करोड़ रुपये का निवेश अपनी मार्केटिंग क्षमताओं को बढ़ाने के लिए करेगी।
- फाइनेंशियल सर्विसेस का विस्तार - ब्लैकबक अपनी NBFC शाखा को मजबूत करने के लिए 140 करोड़ रुपये का उपयोग करेगी।
- प्रोडक्ट डेवलपमेंट - नई तकनीक और प्रोडक्ट में 75 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा, जिससे ट्रक ऑपरेटरों के लिए और भी उपयोगी सुविधाएं जोड़ी जा सकेंगी।
Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं|
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें