मंगलवार, 8 अप्रैल 2025

कल की गिरावट के बाद बाजार में शानदार तेजी सेंसेक्स, निफ्टी करीब 1.5% की बढ़त पर हुए बंद।

 SHARE MARKET LIVE: कल की गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार में आज शानदार तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स, निफ़्टी 1.5% बढ़त के साथ हुए बंद। स्मॉलकैप व मिडकैप शेयरों में खरीददारी देखने को मिली। चीन तथा अमेरिका के बीच टैरिफ बार गहराने की संभावना है। जिसको देखते हुए कर सकते हैं कि यह तेजी स्थाई नहीं है। डॉलर के मुकाबले रुपया 40 पैसे गिरावट के साथ हुआ बंद।$1 की कीमत 86.26 रुपए। सोने व चांदी की कीमतों में ऊपरी स्तरों से गिरावट देखने को मिल रही है। आईए विस्तार से जानते हैं आज के मार्केट का हाल 

stock market
गहरा सकता है अमेरिका व चीन के बीच टैरिफ बार


STOCK MARKET NEWS: कल की गिरावट के बाद आज भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी देखने को मिलीं। निफ़्टी 1. 7% की तेजी के साथ 375 अंक बढ़कर 22,535 अंक पर बंद हुआ तथा सेंसेक्स 1.5% की तेजी के साथ 1,089 अंक की तेजी के साथ 74,227 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी बैंक 1.3% तेजी के साथ 650 अंक बढ़कर 50,511 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी आईटी 1.76% तेजी के साथ 575 अंक बढ़कर 33,244 अंक पर बंद हुआ।

स्मॉल कैप इंडेक्स में शानदार 2.5% की तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 958 अंक की तेजी के साथ 44,932 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार मिड कैप इंडेक्स में 1.9% की तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 730 अंक की तेजी के साथ 39,837 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी ऑटो 1.6% तेजी के साथ 322 अंक बढ़कर 30,138 अंक पर बंद हुआ।

कैपिटल गुड्स 2.14% की तेजी के साथ 1,220 अंक बढ़कर 58,275 अंक पर बंद हुआ तथा कंज्यूमर ड्युरेबल्स 2.38 प्रतिशत तेजी के साथ 1238 अंक बढ़कर 53,357 अंक पर बंद हुआ। एफएमसीजी सेक्टर 2% तेजी के साथ 388 अंक बढ़कर 19,650 अंक पर बंद हुआ। फार्मा सेक्टर में 1.94% की तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 761 अंक की तेजी के साथ 40,041 अंक पर बंद हुआ। मेटल सेक्टर में 1.22% की तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 326 अंक की वृद्धि के साथ 27,000 पर बंद हुआ।

सोने व चांदी का भाव 

सोने व चांदी में ऊपरी इस तरह से मुनाफा वसूली देखने को मिल रही है। लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने कीमत 90665 रुपए प्रति 10 ग्राम रही तथा 22 कैरेट सोने कीमत 83,250 प्रति 10 ग्राम रही। चांदी की कीमत 9400 प्रति 100 ग्राम रही।

लार्ज कैप में बढ़ने वाले पांच प्रमुख शेयर 

  1. चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो 5.57% तेजी के साथ ₹77 बढ़कर 1,463 रुपए पर बंद हुआ।
  2. जिओ फाइनेंशियल सर्विस 5.3 प्रतिशत तेजी के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो 11.3 रुपए बढ़कर 224 रुपए पर बंद हुआ। 
  3. श्रीराम फाइनेंस 4.5% तेजी के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो 27 रुपए बढ़कर 641 रुपए पर बंद हुआ। 
  4. बीपीसीएल 4.46% तेजी के साथ चौथे स्थान पर रहा जो ₹12 बढ़कर₹285.9  पर बंद हुआ।
  5. इन्फो एज इंडिया 4.2% तेजी के साथ 268 रुपए बढ़कर 6642 रुपए पर बंद हुआ। 
लार्ज कैप में गिरने वाले पांच प्रमुख शेयर 
  1. सिमेंस 1.74% गिरावट के साथ पहले स्थान पर रहा जो₹49 फिसल कर₹2763 रुपए पर बंद हुआ। 
  2. बोस 0.27 प्रतिशत गिरावट के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो 72 रुपए फिसल कर 26,516 रुपए पर बंद हुआ।
  3. पावर ग्रिड कारपोरेशन 0.16% गिरावट के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो 0.45 रुपए फसल कर 289 रुपए पर बंद हुआ।
  4. बजाज हाउसिंग फाइनेंस कल की क्लोजिंग के पास ही बंद हुआ। जो 118 रुपए था।
आज लार्ज कैप में गिरने वाले केवल शेयर ही थे।


Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं

सोमवार, 7 अप्रैल 2025

Share market crash: टैरिफ बार गहराने की आशंका से बाजार में भारी गिरावट, निफ्टी में 10 महीने की सबसे बड़ी गिरावट।

 SHARE MARKET LIVE: टैरिफ बार गहराने की आशंका के चलते बाजार में भारी गिरावट, निफ्टी में 10 महीने की सबसे बड़ी गिरावट। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा शुरू किया गया टैरिफ बार गहराता हुआ नजर आ रहा है। ट्रंप के बाद ने भी अमेरिका पर 10 अप्रैल से 34% टैरिफ लगाने की घोषणा कर दी है। जिस कारण टैरिफ बार और गहराता हुआ नजर आ रहा है। तारीफ बार के चलते दुनिया भर के शेयर बाजारों में कोहराम मचा हुआ है। सभी इंडेक्स 5 से 10% तक की गिरावट के ट्रेड कर रहे हैं। वैश्विक रूप से सबसे अधिक गिरावट हॉन्ग कोंग के बाजार Hang Seng में देखने को मिल रही है। जो इस समय लगभग 13% से अधिक की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है। जापान का मार्केट का Nikkei index 7.7 प्रतिशत गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है। टाटा समूह के शेयरो में आज खासा गिरावट देखने को मिलीं। जिनमें ट्रेंट लगभग 15% गिरावट के साथ तथा टाटा मोटर्स 5.5% गिरावट के साथ बंद हुए। कच्चे तेल की कीमतों में  भी गिरावट देखने को मिल रही है।

stock market




निफ़्टी 3.24% गिरावट के साथ 742 अंक फिसल कर 22,161 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी दिन के अपने निचले स्तर से 400 अंक के सुधार के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स लगभग तीन प्रतिशत गिरावट के साथ 2,226 अंकफिसल कर 73,137 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी बैंक 3.2 प्रतिशत गिरावट के साथ 1,642 अंक फिसल कर 49,860 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी आईटी में 2.5% की गिरावट देखने को मिली जो 842 अंक फिसल कर 32,668 अंक पर बंद हुआ।

स्मॉल कैप इंडेक्स में चार प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 1,892 अंकफिसल कर 43,974 अंक पर बंद हुआ। मिडकैप इंडेक्स में 3. 4% की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 1400 अंकफिसल कर 39,107 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी ऑटो 3.8% गिरावट के साथ 777 अंक फिसल कर 19,815 अंक पर बंद हुआ। कैपिटल गुड्स 4.34% गिरावट के साथ 2587 अंकफिसल कर 57,055 अंक पर बंद हुआ। कंज्यूमर ड्युरेबल्स में दो प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 1,108 अंक फिसल कर 52,119 अंक पर बंद हुआ। मेटल सेक्टर में सबसे अधिक 6% की जोरदार गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 1,770 अंकफिसल कर 26,680 अंक पर बंद हुआ।

टाटा समूह के शेयरो में आज जोरदार गिरावट देखने को मिली ट्रेंट लगभग 15% गिरावट के साथ 820 रूपए गिरकर 4,740 पर बंद हुआ। टाटा मोटर्स ने अमेरिका में टैरिफ के चलते JLR की सप्लाई बंद कर दी है। जिसके चलते शेयर में खासा दबाव देखने को मिला। शेयर 5.5% की गिरावट के साथ ₹34 गिरकर 580 रुपए पर बंद हुआ। टाटा स्टील के शेयर में 7.8% की जोरदार गिरावट देखने को मिली जिससे शेयर लगभग ₹11 फिसल कर ₹130 पर बंद हुआ।

सोने व चांदी का भाव 

सोने व चांदी की कीमतों में ऊपरी स्तरों से हल्की गिरावट देखने को मिल रही है। आज लखनऊ में 24 कैरेट सोने की कीमत 91,350 प्रति 10 ग्राम रही। तथा 22 कैरेट सोने की कीमत 83,850 प्रति 10 ग्राम  रही। चांदी की कीमत 9,390 प्रति 100 ग्राम रही। अलग-अलग शहरों मे सोने व चांदी के भाव में अंतर हो सकता है।



Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं

Budget 2026 LIVE: मोबाइल सस्ता, सिगरेट महंगी – पूरी लिस्ट यहां

Budget 2026 LIVE: मोबाइल सस्ता, सिगरेट महंगी – पूरी लिस्ट यहां Union Budget 2026: आम आदमी के लिए क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा? केंद्रीय बजट ...