गुरुवार, 9 जनवरी 2025

निफ़्टी वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में दबाव सेंसेक्स, निफ्टी गिरावट के साथ बंद

 Share market news update: भारतीय शेयर बाजार में आज वीकली एक्सपायरी के दिन गिरावट देखने को मिली। कल्याण ज्वैलर्स के शेयर में लगातार पांचवें दिन 6%की गिरावट देखने को मिली । SRF के शेयर में 13% से अधिक की जोरदार तेजी देखने को मिली। डॉलर इंडेक्स में तेजी बरकरार 109 के पर पहुंच डॉलर इंडेक्स। आईए विस्तार से जानते हैं आज के मार्केट का हाल 

बाजार में गिरावट का दौर जारी





Stock market news update: शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी। निफ़्टी तथा सेंसेक्स गिरावट के साथ हुए बंद। निफ़्टी 162 अंक के गिरावट के साथ 23,526 अंक पर बंद हुआ। तथा सेंसेक्स 528 अंक की जोरदार गिरावट के साथ 77,620 पर बंद हुआ। निफ़्टी बैंक में 331 अंक की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 49,503 पर बंद हुआ। 6 जून 2024 के बाद पहली बार निफ़्टी बैंक 50,000 के नीचे बंद हुआ। निफ़्टी आईटी 1.16% की जोरदार गिरावट के साथ 507 अंकफिसल कर 43,126 पर बंद हुआ। स्मॉल कैप इंडेक्स 1.17% की गिरावट के साथ 640 अंक फिसल कर 54,021 पर बंद हुआ। मिडकैप इंडेक्स लगभग एक प्रतिशत की गिरावट के साथ 440 अंक फिसल कर 45,203 पर बंद हुआ।

कैपिटल गुड्स मैं 1.54% की जोरदार गिरावट देखने को मिलीं जिससे इंडेक्स 1000 से अधिक की गिरावट के साथ 65,355 अंक पर बंद हुआ। एफएमसीजी इंडेक्स 150 अंक की बढ़त के साथ 20,943 अंक पर बंद हुआ। मेटल सेक्टर मैं 1.34% की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 380 अंक फिसल कर 28,035 पर बंद हुआ।

केमिकल सेक्टर में आज तेजी देखने को मिली जिससे एस आर एफ तथा नवीन फ्लोरीन में 10 से 14 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिली। एफएमसीजी सेक्टर के स्टॉक मैरिको तथा कोलगेट पामोलिव में भी 4 से 5% तक की तेजी देखने को मिली।

जोमैटो के शेयर में लगातार छठवें दिन भी गिरावट देखने को मिली स्टॉक 1.88 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4.7 रुपए गिरकर 245 रुपए पर बंद हुआ। स्टॉक अपने उच्चतम स्तर से लगभग 20% तक की गिरावट देख चुका है। सुजलॉन एनर्जी के शेयर में 3.5% की गिरावट देखने को मिली जिससे शेयर 2.15 रूपए गिरकर 57.88 रुपए पर बंद हुआ। ओला इलेक्ट्रिक के शेयर में लगभग 5% की गिरावट देखने को मिली जिससे शेयर 3.85 गिरकर 75.66 रुपए पर बंद हुआ। 

लार्ज कैप में गिरने वाले पांच प्रमुख शेयर 

  1. गेल इंडिया लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो लगभग चार प्रतिशत गिरावट के साथ 7.5 रुपए गिरकर 183 रुपए पर बंद हुआ।
  2. जेएसडब्ल्यू एनर्जी 3.75% गिरावट के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो₹21 गिरकर 557 पर बंद हुआ। 
  3. इन्फो एज इंडिया 3.5% गिरावट के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो 287 रुपए गिरकर₹7,949 रुपए पर बंद हुआ।
  4. अदानी टोटल गैस 3.23 प्रतिशत गिरावट के साथ चौथे स्थान पर रहा। जो 22.8 रुपए गिरकर 682 रुपए पर बंद हुआ। 
  5. जिओ फाइनेंशियल सर्विस 3.53% गिरावट के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो 9.35  रूपए गिरकर 289 रुपए पर बंद हुआ।
लार्ज कैप में बढ़ने वाले पांच प्रमुख शेयर 
  1. ज़ाइडस लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो लगभग तीन प्रतिशत तेजी के  साथ ₹29 बढ़कर 1010 पर बंद हुआ। 
  2. बजाज ऑटो 2.24% तेजी के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो 193 रुपए बढ़कर 8,835 रूपए पर बंद हुआ।
  3. गोदरेज कंज्यूमर 2.15% तेजी के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो लगभग ₹25 बढ़कर 1,181 रुपए पर बंद हुआ।
  4. पिडीलाइट इंडस्ट्रीज 1.73% तेजी के साथ चौथे स्थान पर रहा। जो ₹50 बढ़कर 2,958 रुपए पर बंद हुआ।
  5. नेस्ले इंडिया 1.63% तेजी के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो ₹36 बढ़कर 2,236 रूपए पर बंद हुआ।

Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं|


बुधवार, 8 जनवरी 2025

बाजार निचले स्तर से शानदार रिकवरी के साथ बंद, सेंसेक्स, निफ्टी की फ्लैट क्लोजिंग मिड कैप, स्माल कैप शेयरों में बिकवाली

 Share market news update: शेयर बाजार में आज निचले स्तर से शानदार रिकवरी देखने को मिली। जिसके चलते सेंसेक्स तथा निफ्टी की लगभग फ्लैट क्लोजिंग देखने को मिली। फार्मा ,मेटल ,ऑटो, शेयरों  पर रहा दबाव। कल्याण ज्वैलर्स के शेयर  लगातार चौथे दिन गिरावट के साथ हुए बंद। आईए विस्तार से जानते है। आज के मार्केट का हाल।


share market




Stock market news update : शेयर बाजार में आज का दिन गिरावट के साथ बंद हुआ। स्मॉल कैप इंडेक्स में 1.12% की जोरदार गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 620 अंक की गिरावट के साथ 54,660 पर बंद हुआ। मिडकैप इंडेक्स मैं एक प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 500 अंक फिसल कर 45,643 पर बंद हुआ। 

निफ़्टी दिन के निचले स्तर से लगभग 200 अंक की शानदार रिकवरी के साथ 18 अंक फिसल कर 23,688 पर बंद हुआ। सेंसेक्स 50 अंक की मामूली गिरावट के साथ 78,148 पर बंद हुआ। सेंसेक्स ने भी अपने निचले स्तर से लगभग 650 अंक की शानदार रिकवरी दिखाई। निफ़्टी बैंक लगभग 365 अंक की गिरावट के साथ 49,835 अंक पर बंद हुआ।

कंज्यूमर ड्युरेबल्स मैं 1.86 प्रतिशत की जोरदार गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 1,215 अंक फिसल कर 64120 पर बंद हुआ। कैपिटल गुड्स 1.34% की गिरावट के साथ 9 अंक फिसल कर 66,375 पर बंद हुआ। निफ़्टी ऑटो भी 111 अंक की गिरावट के साथ 23,370 पर बंद हुआ। निफ़्टी आईटी लगभग 260 अंक की वृद्धि के साथ बंद हुआ तथा एफएमसीजी सेक्टर 70 अंक की तेजी के साथ 20,791 पर बंद हुआ।

कल्याण ज्वैलर्स के शेयर में लगातार चौथे दिन गिरावट जारी रही लगभग 2.3 प्रतिशत गिरावट के साथ₹16 फिसल कर 706 रुपए पर बंद हुआ। स्टॉक ने अपने दिन के निचले स्तर 663 रुपए से लगभग₹50 की शानदार रिकवरी दिखाई। डिक्शन टेक के शेयर में 8.4% की जोरदार गिरावट देखने को मिली जिससे शेयर 1546 गिरकर 16,900 पर बंद हुआ। स्पंदना स्पूर्ति के शेयर में दो दिन से शानदार तेजी देखने को मिल रही है । 2 दिन में स्टॉक लगभग 40% की दौड़ लगा चुका है ।जो ₹330 से 476 पर पहुंच गया स्टॉक में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है।

लार्ज कैप में गिरने वाले पांच प्रमुख शेयर 

  1. अपोलो हॉस्पिटल लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो लगभग 4 प्रतिशत गिरावट के साथ 294 रूपए गिरकर 7,142 रुपए पर बंद हुआ।
  2. यूनाइटेड स्पिरिट्स 3.11% गिरावट के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो₹50 गिरकर 1,575 रुपए पर बंद हुआ।
  3. सिमेंस 2.86 प्रतिशत गिरावट के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो 185 रुपए फिसल कर 6,296 रूपए पर बंद हुआ।
  4. जेएसडब्ल्यू एनर्जी 2.7 4% गिरावट के साथ चौथे स्थान  पर रहा। जो ₹16 गिरकर₹580 पर बंद हुआ। 
  5. पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन 2.55% की  गिरावट के साथ पांचवें स्थान पर रहा। जो 11 रुपए गिरकर 435 पर बंद हुआ। 
लार्ज कैप में बढ़ने वाले पांच प्रमुख शेयर 
  1. ओएनजीसी लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो लगभग तीन प्रतिशत की वृद्धि के साथ 7.84 रूपए बढ़कर 271 रुपए पर बंद हुआ। 
  2. गेल इंडिया 2.43 प्रतिशत तेजी के साथ 4.5 बढ़कर 190 रुपए पर बंद हुआ। 
  3. एलटी माइंड ट्री 2.17 प्रतिशत वृद्धि के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो लगभग 125 रुपए बढ़कर 5,881 रुपए पर बंद हुआ।
  4. टीसीएस लगभग 2% वृद्धि के साथ चौथे स्थान पर रहा जो₹80 बढ़कर 4,108 रुपए पर बंद हुआ।
  5. रिलायंस इंडस्ट्रीज लगभग दो प्रतिशत वृद्धि के साथ₹25 बढ़कर पांचवे स्थान पर रहा। जो 1,265 पर बंद हुआ।

Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं|


Budget 2026 LIVE: मोबाइल सस्ता, सिगरेट महंगी – पूरी लिस्ट यहां

Budget 2026 LIVE: मोबाइल सस्ता, सिगरेट महंगी – पूरी लिस्ट यहां Union Budget 2026: आम आदमी के लिए क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा? केंद्रीय बजट ...