Share market news update: भारतीय शेयर बाजार में आज वीकली एक्सपायरी के दिन गिरावट देखने को मिली। कल्याण ज्वैलर्स के शेयर में लगातार पांचवें दिन 6%की गिरावट देखने को मिली । SRF के शेयर में 13% से अधिक की जोरदार तेजी देखने को मिली। डॉलर इंडेक्स में तेजी बरकरार 109 के पर पहुंच डॉलर इंडेक्स। आईए विस्तार से जानते हैं आज के मार्केट का हाल
![]() |
बाजार में गिरावट का दौर जारी |
Stock market news update: शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी। निफ़्टी तथा सेंसेक्स गिरावट के साथ हुए बंद। निफ़्टी 162 अंक के गिरावट के साथ 23,526 अंक पर बंद हुआ। तथा सेंसेक्स 528 अंक की जोरदार गिरावट के साथ 77,620 पर बंद हुआ। निफ़्टी बैंक में 331 अंक की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 49,503 पर बंद हुआ। 6 जून 2024 के बाद पहली बार निफ़्टी बैंक 50,000 के नीचे बंद हुआ। निफ़्टी आईटी 1.16% की जोरदार गिरावट के साथ 507 अंकफिसल कर 43,126 पर बंद हुआ। स्मॉल कैप इंडेक्स 1.17% की गिरावट के साथ 640 अंक फिसल कर 54,021 पर बंद हुआ। मिडकैप इंडेक्स लगभग एक प्रतिशत की गिरावट के साथ 440 अंक फिसल कर 45,203 पर बंद हुआ।
कैपिटल गुड्स मैं 1.54% की जोरदार गिरावट देखने को मिलीं जिससे इंडेक्स 1000 से अधिक की गिरावट के साथ 65,355 अंक पर बंद हुआ। एफएमसीजी इंडेक्स 150 अंक की बढ़त के साथ 20,943 अंक पर बंद हुआ। मेटल सेक्टर मैं 1.34% की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 380 अंक फिसल कर 28,035 पर बंद हुआ।
केमिकल सेक्टर में आज तेजी देखने को मिली जिससे एस आर एफ तथा नवीन फ्लोरीन में 10 से 14 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिली। एफएमसीजी सेक्टर के स्टॉक मैरिको तथा कोलगेट पामोलिव में भी 4 से 5% तक की तेजी देखने को मिली।
जोमैटो के शेयर में लगातार छठवें दिन भी गिरावट देखने को मिली स्टॉक 1.88 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4.7 रुपए गिरकर 245 रुपए पर बंद हुआ। स्टॉक अपने उच्चतम स्तर से लगभग 20% तक की गिरावट देख चुका है। सुजलॉन एनर्जी के शेयर में 3.5% की गिरावट देखने को मिली जिससे शेयर 2.15 रूपए गिरकर 57.88 रुपए पर बंद हुआ। ओला इलेक्ट्रिक के शेयर में लगभग 5% की गिरावट देखने को मिली जिससे शेयर 3.85 गिरकर 75.66 रुपए पर बंद हुआ।
लार्ज कैप में गिरने वाले पांच प्रमुख शेयर
- गेल इंडिया लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो लगभग चार प्रतिशत गिरावट के साथ 7.5 रुपए गिरकर 183 रुपए पर बंद हुआ।
- जेएसडब्ल्यू एनर्जी 3.75% गिरावट के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो₹21 गिरकर 557 पर बंद हुआ।
- इन्फो एज इंडिया 3.5% गिरावट के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो 287 रुपए गिरकर₹7,949 रुपए पर बंद हुआ।
- अदानी टोटल गैस 3.23 प्रतिशत गिरावट के साथ चौथे स्थान पर रहा। जो 22.8 रुपए गिरकर 682 रुपए पर बंद हुआ।
- जिओ फाइनेंशियल सर्विस 3.53% गिरावट के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो 9.35 रूपए गिरकर 289 रुपए पर बंद हुआ।
- ज़ाइडस लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो लगभग तीन प्रतिशत तेजी के साथ ₹29 बढ़कर 1010 पर बंद हुआ।
- बजाज ऑटो 2.24% तेजी के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो 193 रुपए बढ़कर 8,835 रूपए पर बंद हुआ।
- गोदरेज कंज्यूमर 2.15% तेजी के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो लगभग ₹25 बढ़कर 1,181 रुपए पर बंद हुआ।
- पिडीलाइट इंडस्ट्रीज 1.73% तेजी के साथ चौथे स्थान पर रहा। जो ₹50 बढ़कर 2,958 रुपए पर बंद हुआ।
- नेस्ले इंडिया 1.63% तेजी के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो ₹36 बढ़कर 2,236 रूपए पर बंद हुआ।