Share market news. भारतीय शेयर बाजार में 28 अक्टूबर सोमवार का दिन थोड़ा राहत भरा रहा आज लगभग सभी सेक्टर में खरीदारी देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स 600 अंक बढ़कर 80000 के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा। आई विस्तार से जानते हैं आज के मार्केट का हाल।
![]() |
| Nifty 50 158 अंक बढ़कर तथा बैंक निफ़्टी 471 अंक बढ़कर बंद |
Share market news update today: शुक्रवार को मार्केट में चौतरफा बिकवाली के बाद आज का दिन भारतीय शेयर बाजार के लिए कुछ हद तक राहत भरा रहा। आज लगभग सभी सेक्टरों में खरीदारी देखने को मिली। बीएससी सेंसेक्स 600 अंक बढ़कर 80005 पर बंद हुआ। तथा निफ़्टी 50 158 अंक चढ़कर 24339 पर बंद हुआ निफ्टी का आज का उच्चतम स्तर 24500 के आसपास रहा इस हिसाब से देखा जाए तो निफ़्टी अपने दिन के उच्चतम स्तर से लगभग 150 अंक नीचे बंद हुआ।
निफ़्टी बैंक 471 अंक बढ़कर 51259 अंक पर बंद हुआ निफ़्टी बैंक का आज का उच्चतम स्तर 51589 था तथा दिनका न्यूनतम स्तर 51012 था। निफ़्टी आईटी भी 166 अंक चढ़कर 42205 अंक पर बंद हुआ तथा बीएसई स्मॉल कैप 580 अंक बढ़कर 52915 अंक पर बंद हुआ इसी प्रकार निफ़्टी मिडकैप 312 अंक बढ़कर 45765 अंक पर बंद हुआ।
निफ़्टी ऑटो ,कंज्यूमर ड्यूरेबल ,एफएमसीजी, हेल्थकेयर तथा मेटल सेक्टर में भी तेजी देखी गई।
लार्ज कैप में बढ़ने वाले पांच प्रमुख शेयर
- लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में केनरा बैंक पहले स्थान पर रहा जो 6.84 प्रतिशत वृद्धि के साथ 6.45 रुपए बढ़कर₹100.69 रुपए पर बंद हुआ।
- IRFC बढ़ने वाले शेयरों में दूसरे स्थान पर रहा जो 6.73 प्रतिशत वृद्धि के साथ₹9 बढ़कर 143.48 रुपए पर बंद हुआ।
- लार्ज कैप में बढ़ने बनने वाले शेयरों में भेल तीसरे स्थान पर रहा। जो लगभग 6% वृद्धि के साथ तेरा रुपए बढ़कर 229.75 रुपए पर बंद हुआ।
- डीएलएफ बढ़ने वाले शेयरों में चौथे स्थान पर रहा जो लगभग 6 प्रतिशत वृद्धि के साथ 45 रुपए बढ़कर 822 पर बंद हुआ।
- श्रीराम फाइनेंस 5.5 39 प्रतिशत वृद्धि के साथ बढ़ने वाले शेयरों में पांचवें स्थान पर रहा जो 166 रुपए बढ़कर 3259 रुपए पर बंद हुआ
- इंडिगो लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा। जो लगभग 8 प्रतिशत गिरावट के साथ 350 रुपए गिरकर 4015 रुपए पर बंद हुआ।
- लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में दूसरे स्थान पर चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट और फाइनेंस कंपनी रहा जो लगभग 6.69 प्रतिशत गिरावट के साथ 91 गिरकर 1280 रुपए पर बंद हुआ।
- लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में कोल इंडिया तीसरे स्थान पर रहा जो 4.22 प्रतिशत गिरावट के साथ 19.45 रुपए गिरकर 441.65 रूपए पर बंद हुआ।
- जेएसडब्ल्यू एनर्जी गिरने वाले शेयरों में चौथे स्थान पर रहा जो 3.89 प्रतिशत गिरावट के साथ 26 रुपए गिरकर 642.9 रुपए पर बंद हुआ
- टोरेंट फार्मा गिरने वाले शेयरों में पांचवें स्थान पर रहा जो 3.38 प्रतिशत गिरावट के साथ 116 रूपए गिरकर₹3316 रूपए पर बंद हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें