मंगलवार, 8 अक्टूबर 2024

Garuda constructions IPO पैसे लगाने से पहले जान ले कंपनी के बारे में मुख्य बातें

 Garuda Construction and Engineering IPO का प्राइस बैंड 92 रुपये से 95 रुपये तय किया गया है। कंपनी ने 157 शेयरों का लॉट बनाया है। जिस वजह से रिटेल निवेशकों को कम से कम 14,915 रुपये का दांव लगाना होगा। इस मेन बोर्ड आईपीओ का साइज 264.10 करोड़ रुपये का है। आइये आईपीओ के बारे में जानते हैं विस्तार से 

IPO
 Garuda Construction and Engineering IPO


 

कंपनी के बारे  में गरुड़ कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड कंपनी की स्थापना 2010 में हुई थी।  मैनेजिंग डायरेक्टर श्री प्रवीण कुमार बृजेंद्र कुमार है।कंपनी मुख्य रूप से रेजिडेंशियल और कमर्शियल इंफ्रास्ट्रक्चर तथा इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट के लिए कंस्ट्रक्शन सर्विस प्रोवाइड करती है। इसके अलावा यह कंस्ट्रक्शन सर्विस के हिस्से के रूप में ऑपरेशन और मेंटेनेंस, मैकेनिकल ,इलेक्ट्रिकल और प्लंबिंग, सर्विस भी प्रोवाइड करती है।


गरूड़ कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड आईपीओ की मुख्य बिंदु

कंपनी का नाम: गरुण कंस्ट्रक्शन और इंजीनियरिंग लिमिटेड 

आईपीओ का आकार   कंपनी आईपीओ के द्वारा लगभग 264 करोड रुपए जुटाना चाहती है 

इश्यू प्राइस  प्राइज बैंड 92 से 95 रुपए है। न्यूनतम लॉट साइज 157 शेयरों का है। इस हिसाब से रिटेल निवेशक को कम से कम एक लॉट के लिए 14915 रुपए का इन्वेस्ट करना होगा। तथा अधिकतम 13 लॉट यानी कि 2041शेयरो के लिए बोली लगा सकते हैं । इसके लिए निवेशक को प्राइस बैंड के हिसाब से 193,895 रुपए इन्वेस्ट करने होंगे।

आईपीओ की तारीख कंपनी का आईपीओ 8 अक्टूबर को खुलेगा तथा 10 अक्टूबर तक खुला रहेगा। 11 अक्टूबर को शेयर का अलॉटमेंट होगा। तथा 14 अक्टूबर को रिफंड वापस कर दिया जाएगा। 14 अक्टूबर को शेयर डीमैट खातों में ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।  तथा आईपीओ की लिस्टिंग 15 अक्टूबर को होगी।

पब्लिक ऑफर में 35% हिस्सा खुदरा निवेश को 15% हिस्सा गैर संस्थागत निवेशकों के लिए और बाकी 50% योग्य संस्थागत खरीददार के लिए आरक्षित किया गया है।

गरुण कंस्ट्रक्शन कंपनी आईपीओ जीएमपी 

गरुड़ कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग आईपीओ के शेयर ग्रे मार्केट में आज 5 फ़ीसदी प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे। ग्रे मार्केट पर नजर रखने वाली वेबसाइट investorgain .com के अनुसार आज 8 अक्टूबर को गरुड़ आईपीओ शेयर 5 रुपए प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे है। आईपीओ के अपर साइज बैंड 95 रुपए के हिसाब से शेयरों की लिस्टिंग 100 रुपए पर हो सकती है



Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Budget 2026 LIVE: मोबाइल सस्ता, सिगरेट महंगी – पूरी लिस्ट यहां

Budget 2026 LIVE: मोबाइल सस्ता, सिगरेट महंगी – पूरी लिस्ट यहां Union Budget 2026: आम आदमी के लिए क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा? केंद्रीय बजट ...