Stock market live : भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली सेंसेक्स निफ़्टी बढ़त के साथ बंद हुए ।बैंकिंग सेक्टर में जोरदार तेजी रही। Gensol engineering में वित्तीय अनियमिताओं के चलते सेबी का बड़ा कदम। कंपनी के प्रमोटर्स पर लगाया बैन। स्टॉकस्प्लिट पर भी लगाई रोक। कंपनी में हुई भारी अनियमिताएं। सोने की कीमतों में रिकॉर्ड तेज़ी देखने को मिल रही है।MCX पर सोने के दाम 3300$ पार हुए। शानदार तिमाही नतीजे के चलते इरेडा के शेयर में 6% की तेजी। आईए विस्तार से जानते हैं आज के मार्केट का हाल।
Share market news: भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 300 अंकों की तेजी के साथ 77,044 अंक पर बंद हुआ तथा निफ़्टी 108 अंक की तेजी के साथ 23,437 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी बैंक में शानदार 1.4% की तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 738 अंक की तेजी के साथ 53,117 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी आईटी 20 अंक की वृद्धि के साथ 33,295 अंक पर बंद हुआ। स्मॉल कैप इंडेक्स 428 अंक की तेजी के साथ 47,698 अंक पर बंद हुआ।
मिड कैप इंडेक्स 256 अंक की तेजी के साथ 41,746 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी ऑटो तथा कैपिटल गुड्स में हल्की गिरावट देखने को मिली। कंज्यूमर ड्युरेबल्स 418 अंक की तेजी के साथ 56,715 अंक पर बंद हुआ। एफएमसीजी सेक्टर तथा फार्मा इंडेक्स तथा मेटल सेक्टर में हल्की तेजी देखने को मिली।
Gensol engineering पर सेबी का बड़ा एक्शन देखने को मिला है। सेबी ने अपने अंतरिम आदेश में कहां है कि प्रमोटर्स ने ब्लू स्मार्ट के लिए नई इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने लिए लोन लिया था। लेकिन प्रमोटर्स ने इस पैसे का दुरुपयोग किया। तथा इसका व्यक्तिगत इस्तेमाल किया। यह लोन ₹978 करोड रुपए का था जो IREDA और PFC से लिया गया था। जिसका इस्तेमाल इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीद कर ब्लू स्मार्ट को लीज पर देना था। परंतु ऐसा नहीं किया गया तथा पैसे का इस्तेमाल लग्जरी अपार्टमेंट खरीदने के लिए किया गया। जो वित्तीय अनियमितता का उदाहरण है। इसीलिए सेवी ने कंपनी के प्रमोटर्स को बैन कर दिया है।
सोने व चांदी का भाव
एमसीएक्स पर सोना रिकॉर्ड ऊंचाइयों पर ट्रेड कर रहा है। लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का भाव 97,605 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। तथा 22 कैरेट सोने का भाव 88300 प्रति 10 ग्राम रहा। चांदी का भाव 9520 प्रति 100 ग्राम रहा। एक्सपर्ट की माने तो जल्द ही सोना 1 लाख के भाव तक पहुंच सकता है।
Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं

