शुक्रवार, 4 अप्रैल 2025

खराब ग्लोबल संकेतों के चलते शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स तथा निफ्टी में भारी गिरावट, मिडकैप व स्मॉलकैप शेयर भी फिसले।

 SHARE MARKET NEWS: खराब ग्लोबल संकेतों के चलते शेयर बाजार में हाहाकार सेंसेक्स तथा निफ्टी में भारी गिरावट, मिडकैप तथा स्मॉलकैप शेयर भी फिसले। ट्रंप टैरिफ वार के चलते दुनिया भर के शेयर बाजारों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। कल अकेले अमेरिका में एक ही दिन में लगभग तीन ट्रिलियन डॉलर का मार्केट कैप साफ़ हो गया। चीन पर 34 प्रतिशत टैरिफ के चलते मेटल सेक्टर में डाउनग्रेड की आशंका को देखते हुए मेटल सेक्टर में 6.34% की भयंकर गिरावट देखने को मिली। डॉलर इंडेक्स में गिरावट के चलते डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती देखने को मिली। सोने व चांदी की कीमतों में ऊपरी स्तरों से हल्की नरमी देखने को मिल रही है। आईए विस्तार से जानते हैं आज के मार्केट का हाल। 


Stock market
SHARE MARKET CRASH




STOCK MARKET LIVE: ट्रंप टैरिफ बार के चलते पूरी दुनिया के शेयर बाजारों जोरदार गिरावट देखने को मिल रही है। निफ़्टी 1.5% की जोरदार गिरावट के साथ 345 अंक फिसल कर 22,904 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स 1.22% की गिरावट के साथ 930 अंकफिसल कर 75,365 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी बैंक आज का सबसे मजबूत इंडेक्स रहा जो एचडीएफसी बैंक में मजबूती के कारण टिका रहा। जो केवल 94 अंक की गिरावट के 51,502 अंक पर बंद हुआ।

निफ़्टी आईटी में 3.5% की जोरदार गिरावट आज भी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 1245 अंक की गिरावट के साथ 33,511 अंक पर बंद हुआ। 2 दिन में निफ़्टी आईटी में लगभग 2771अंक की गिरावट देखने को मिली हैं। स्मॉल कैप इंडेक्स में 3.43% की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 1626 अंक की गिरावट के साथ 45,867 अंक पर बंद हुआ। मिडकैप इंडेक्स मैं तीन प्रतिशत की जोरदार गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 1,287 अंक की गिरावट के साथ 40,508 अंक पर  हुआ। निफ़्टी ऑटो 2.7% की गिरावट के साथ 570 अंक फिसल कर 20,593 अंक पर बंद हुआ।

कैपिटल गुड्स में चार प्रतिशत की जोरदार गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स लगभग 2500 अंक फिसल कर 59,643 अंक पर बंद हुआ। कंज्यूमर ड्युरेबल्स में 2.64% की गिरावट के साथ 1,441 अंक फिसल कर 53,227 अंक पर बंद हुआ। फार्मा सेक्टर में आज जोर का झटका लगा। कल टैरिफ  में छुट के कारण फार्मा सेक्टर में तेजी देखने को मिली। आज डोनाल्ड ट्रंप का बयान आया कि फार्मा सेक्टर में भी बहुत ही जल्द टैरिफ लगाया जाएगा। जिस कारण इंडेक्स में 3.2% की गिरावट देखने को मिली। जिससे इंडेक्स 1,339 अंक फिसल कर 40,531 अंक पर बंद हुआ। चीन से डाउन ग्रेड के चलते मेटल सेक्टर में 6.3 4% की जोरदार गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 1,925 अंक की गिरावट के साथ 28,450 अंक पर बंद हुआ।

डॉलर इंडेक्स में गिरावट के चलते डॉलर के मुकाबले रुपए में हल्की तेजी देखने को मिली। डॉलर के मुकाबले रुपया 85.33 रुपए पर बंद हुआ।

सोने व चांदी का भाव 

सोने व चांदी की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। हालांकि कल के मुकाबले आज सोने की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली। लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 93,240 प्रति 10 ग्राम रही। तथा 22 कैरेट सोने की कीमत 86,100 प्रति 10 ग्राम रही। चांदी की कीमत 10,172 रुपए प्रति100 ग्राम रही।



Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं

गुरुवार, 3 अप्रैल 2025

ट्रंप टैरिफ के बावजूद मिला-जुला रहा आज का सत्र, निफ़्टी आईटी में सबसे अधिक 1500 अंक की गिरावट।

 SHARE MARKET LIVE: ट्रंप टैरिफ के बावजूद भारतीय शेयर बाजार के लिए आज का सत्र मिला जुला रहा। सबसे अधिक निफ़्टी आईटी में 4.2% की जोरदार गिरावट देखने को मिली। निफ़्टी ऑटो में भी गिरावट देखने को मिली। फार्मा सेक्टर में टैरिफ में छूट के चलते तेजी देखने को मिली। सोने व चांदी के भाव में रिकॉर्ड तेजी जी देखने को मिल रही है। आईए विस्तार से जानते हैं आज के मार्केट का हाल ।

STOCK MARKET



STOCK MARKET NEWS: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सभी देशों के साथ इंडिया पर भी 27 प्रतिशत अतिरिक्त   रिसिप्रोकल टैरिफ लगाने के बाद भी भारतीय शेयर बाजार में ज्यादा पैनिक की स्तिथि नहीं बनी। शेयर बाजार में आज के सत्र में मिला-जुला कामकाज रहा। एक्सपर्ट की माने तो यह टैरिफ लगाना डोनाल्ड ट्रंप अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारने जैसा साबित होगा। अमेरिका में मंदी आने की संभावना काफी हद तक बढ़ गई है। इसीलिए आईटी सेक्टर पर टैरिफ ना लगने के जोरदार गिरावट देखने को मिली।

निफ़्टी 82 अंक की गिरावट के साथ 23,250 अंक पर बंद हुआ। तथा सेंसेक्स 322 अंक की गिरावट के साथ 76,295 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी बैंक में 250 अंक की तेजी देखने को मिलीं जिससे इंडेक्स 51,600 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी आईटी मैं जोरदार गिरावट देखने को मिलीं जो 4.2% की गिरावट के साथ 1526 अंकफिसल कर 34,757 अंक पर बंद हुआ। स्मॉल कैप इंडेक्स में 350 अंक की तेजी देखने को मिली। जिससे इंडेक्स 47,494 अंक पर बंद हुआ। मिडकैप इंडेक्स में 128 अंक की तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 41,796 अंक पर बंद हुआ।

निफ़्टी ऑटो एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ 244 अंक फिसल कर 21,164 अंक पर बंद हुआ। कैपिटल गुड्स में 227 अंक की तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 62,121 अंक पर बंद हुआ। कंज्यूमर ड्युरेबल्स में 264 अंक की तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 54,669 अंक पर बंद हुआ। एफएमसीजी सेक्टर में 45 अंक की तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 19564 अंक पर बंद हुआ। फार्मा सेक्टर में 1.8 2% की जोरदार तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 748 अंक की तेजी के साथ 41,870 अंक पर बंद हुआ। मेटल सेक्टर में लगभग 1% की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 302 अंक की गिरावट के साथ 30,375 अंक पर बंद हुआ।

सोने व चांदी का भाव 

सोने व चांदी के भाव में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 93,755 रुपए प्रति 10 ग्राम रही। तथा 22 कैरेट सोने की कीमत 86,100 रूपए प्रति 10 ग्राम रही। चांदी की बात की जाए तो लखनऊ में चांदी की कीमत 10300 प्रति 100 ग्राम रही। अलग-अलग शहरों मे सोने व चांदी के भाव में अंतर हो सकता है। 

लार्ज कैप में बढ़ने वाले पांच प्रमुख शेयर 

  1. पावर ग्रिड कारपोरेशन 4.3% तेजी के साथ पहले स्थान पर रहा जो 12.3 रुपए बढ़कर₹299 पर बंद हुआ। 
  2. केनरा बैंक 3.46% तेजी के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो 3.15 बढ़कर 94.25 रुपए पर बंद हुआ।
  3. सन फार्मास्यूटिकल 3.3% तेजी के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो ₹56 बढ़कर 1,770 रुपए पर बंद हुआ।
  4. अल्ट्राटेक सीमेंट 3.16% तेजी के साथ चौथे स्थान पर रहा जो 355 रुपए बढ़कर 11,606 रुपए पर बंद हुआ।
  5. सिप्ला लगभग तीन प्रतिशत तेजी के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो 43 रुपए बढ़कर 1,495 पर बंद हुआ।
लार्ज कैप में गिरने वाले पांच प्रमुख शेयर 
  1. डाबर इंडिया लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में पहले स्थान  पर रहा जो 6% से अधिक की गिरावट के साथ ₹30 फिसलकर 465 पर बंद हुआ। 
  2. टीसीएस लगभग 4% गिरावट के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो 140 रुपए फिसल कर 3,403 रुपए पर बंद हुआ।
  3. वेदांत लगभग चार प्रतिशत गिरावट के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो 18 रुपए फिसल कर 439 पर बंद हुआ। 
  4. एचसीएल टेक्नोलॉजी 3.7% गिरावट के साथ चौथे स्थान पर रहा जो ₹57 की गिरावट के साथ 1470 रुपए पर बंद हुआ। 
  5. टेक महिंद्रा 3.7% गिरावट के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो लगभग 53 रुपए फिसल कर 1370 रुपए पर बंद हुआ।

Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं

LIC Housing Finance Q1 Results 2025-26: पूरी जानकारी हिंदी में

LIC हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (LIC Housing Finance Ltd - LIC HFL) ने हाल ही में वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (Q1 FY26) के नतीजे जारी किए...